Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन के साथ पितृ पक्ष आज से शुरू, जानें श्राद्ध करने की तिथियां, नियम और विधि
पितृ पक्ष या श्राद्ध भाद्रपद पूर्णिमा से प्रारंभ होते हैं. इस साल अनंत चतुर्दशी और पूर्णिमा तिथि एक ही दिन पड़ने से खासा कंफ्यूजन हो गया है. 17 सितंबर 2024 को ही अनंत चतुर्दशी है और आज देश भर में गणेश विसर्जन हो रहे हैं. गली-मोहल्लों से लेकर हाईवे तक लोग धूमधाम से गणपति बप्पा को विदाई दे रहे हैं. वहीं आज से ही पितृ पक्ष भी प्रारंभ हो रहे हैं. ऐसा योग कई साल बाद बना है. वरना आमतौर पर गणेश विसर्जन के अगले दिन से पितृ पक्ष प्रारंभ होते हैं. 17 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध पंचांग के अनुसार…
कानपुर से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक गैंगरेप की पीड़िता जिंदगी और मौत की बीच लड़ाई को हार गई. पिछले 16 दिन से उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था. उसके साथ गांव के ही 4 युवकों ने घर से खींचकर यह दरिंदगी की थी. इससे आहत होकर नाबालिग ने जहर खा लिया था. तभी से उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया. मामला महाराजपुर का दरअसल कानपुर के महाराजपुर में एक पिता की 14 साल की बेटी 30 अगस्त को घर के बरामदे में पढ़ाई…
यूपी में एक बार फिर एक्सप्रेस ट्रेन को पलटने की कोशिश की गई है. गाजीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस आने से पहले रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का बोटा रख दिया गया. बोटे से टकराने के कारण स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के इंजन का पाइप फट गया. इससे ट्रेन तीन घंटे तक खड़ी रही. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अफसरों में खलबली मच गई. आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है. इससे पहले कानपुर में सिलेंडर रखकर ट्रेन को पलटने की कोशिश हुई थी. उस मामले की जांच एनआईए भी कर…
सीएम योगी आज सोमवार को त्रिपुरा दौरे पर पहुंचे हैं. यहां वह त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और स्वामी चित्तरंजन महराज के साथ सिद्धेश्वरी मंदिर बराकथल के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने वेद विद्यालय की आधारशिला रखी. लोगों को संबोधित किया. सीएम योगी ने आदिवासी बच्चों के शिक्षा के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया. साथ ही उन्होंने लोगों को देश के दुश्मनों से आगाह भी किया. सीएम योगी ने कहा कि आज कितना सुरक्षा और शांत माहौल त्रिपुरा के अंदर है. उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर…
UP के बांदा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई. ट्रक किसान को करीब 20 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए आग निकल गया. घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि सोमवार को 55 साल के एक किसान की उस समय मौत हो गई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. उन्हें ट्रक 20 मीटर तक घसीट कर आगे ले गया था. ट्रक ने शव को 20 मीटर तक घसीटा न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब 10 बजे कानपुर-सागर नेशनल हाइवे पर श्रीनगर थाना क्षेत्र के…
सोशल मीडिया पर फेमस होने का जुनून आजकल लोगों में बढ़ता ही जा रहा है. चंद लाइक्स और फॉलो के लिए वे अपनी जान को भी दांव पर लगाने से नहीं हिचकिचाते. सबसे अलग और डेयरिंग रील बनाने का भूत सवार है ताकि वायरल हुआ जा सके. इसके चक्कर में कई ऐसे हादसे हुए हैं जिसमें कंटेट क्रिएटर की जान चली गई है. फिर भी कुछ लोग हैं कि मानने को तैयार नहीं है. अब ऐसा ही एक वीडियो हिमाचल प्रदेश के चंबा से सामने आया है. जहां पहाड़ी पर डांस कर रही लड़की अचानक लुढ़कते हुए नीचे गिर जाती…
बहराइच की महसी तहसील क्षेत्र में भेड़ियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार की रात परिजनों के साथ छत पर लेटे पिपरी मोहन निवासी अरमान अली(13) पर भेड़िया ने हमला कर दिया. अरमान की चीख सुन परिजन उठे और शोर मचाया तो भेड़िया भाग गया. रात लगभग 2.50 बजे हुए हमले से परिजनों में हड़कंप मच गया. आनन फानन में किशोर को इलाज के लिए सीएचसी महसी ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया. हमले के बाद से लोगों में दहशत है. कल ही मुख्यमंत्री ने…
‘गुमशुदा की तलाश है…’ लोगों के खोने पर इस तरह के पर्चे शहरों की दीवारों और खंभों पर जगह-जगह लगे दिख जाएंगे. लेकिन अयोध्या में इंसान नहीं बल्कि एक पक्षी की तलाश में पोस्टर लगाए गए हैं. इश्तिहार में न केवल उसकी पहचान भी बताई गई है बल्कि खोजने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने का भी ऐलान किया गया है. जिसको लेकर क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई है. तोते पर 10 हजार का इनामवैसे तो दुनिया में लोग प्रकृति के साथ-सा पशु पक्षियों से भी प्रेम करते हैं, लेकिन कहीं-कहीं लोगों की अपने पालतू पशु पक्षियों…
संभल में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई. रजपुरा थाना इलाके में तेज रफ्तार बुलेरो ने सड़क किनारे बैठे ग्रामीणों को रौंद दिया. जिसमें 4 ग्रामीणों की मौके पर मौत ही मौत हो गई जबकि कई ग्रामीण घायल हुए हैं. ग्रामीण जंगल में शौच के बाद सड़क किनारे बैठकर बातचीत कर रहे थे. हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया है. हादसा सुबह करीब 7 बजे रजपुरा थाना इलाके का है. सुबह थाना रजपुरा क्षेत्र में भोपतपुर ग्राम के कुछ लोग सड़क किनारे बैठे…
बरेली में ईद मिलादुन्नवी (बरावफात ) के मौके पर जुलूस के रूट को लेकर रविवार रात को जोगी नवादा में दो समुदाय के लोगों के आमने-सामने आने की सूचना पर प्रशासन अलर्ट हो गया है. सोमवार की सुबह सड़क पर नमाज पढ़ने की तैयारी थी जिसे पुलिस ने रोक दिया. दोनों पक्षों के लोग सड़क पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. हालात को देखते हुए मौके पर बड़ी तादाद में फोर्स तैनात है. ईद मिलादुन्नवी का जुलूस सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासन दो दिन से कवायद कर रहा था लेकिन जोगी नवादा में रविवार को फिर भी तनाव की स्थिति…
अनंत चतुर्दशी को साल की सबसे खास तिथियों में से एक माना गया है. भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी कहा जाता है. इस दिन गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ गणेश उत्सव समाप्त होता है और गणपति विसर्जन किया जाएगा. इस साल 17 सितंबर 2024, को अनंत चतुर्दशी है, इसी दिन गणेश विसर्जन होगा और भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की जाएगी. अनंत चतुर्दशी के दिन भक्त भगवान गणेश की प्रतिमा को पवित्र नदी, तालाब या समुद्र में विसर्जित करते हैं. वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए कुछ लोग घर पर ही बाल्टी या बड़े टब में भी गणेश…
UP की राजधानी लखनऊ में आगामी त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन और सरकार ने लखनऊ में दो महीने तक के लिए धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लागू कर दी गई है. सरकार के फैसले के अनुसार यह धारा बारावफात ,विश्वकर्मा पूजा, महात्मा गांधी जयंती, नवरात्रि, विजयदशमी, दीपावली, दुर्गा पूजा, छठ पूजा को देखते हुए लागू की गई है. इसके साथ ही अब राजधानी में धरना प्रदर्शन करने के लिए और ज्यादा भीड़ इकट्ठा करने पर रोक जारी रहेगी. यह धारा 15 सितंबर 2024 से लेकर 13 नवंबर 2024 तक लागू रहेगी. निर्धारित धरना स्थल पर करना होगा प्रदर्शनपुलिस…
मेरठ स्थित लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी गली नंबर सात में एक 50 साल पुराना तीन मंजिला मकान गिर गया है. बारिश के कारण एक जर्जर मकान ढह गया है. मकान गिरने के कारण पूरा परिवार अंदर मलबे में दबा हुआ है. मकान में आठ से ज्यादा लोगों के दबे होने की सूचना है. मौके पर स्थानीय पुलिस और बचाव टीमें पहुंची है. मौके पर एसएसपी विपिन ताडा भी पहुंचे हैं. जानकारी के मुताबिक मकान 50 साल की बुजुर्ग महिला नफो का है. मकान में नफो के दो बेटे साजिद और गोविंदा अपने पत्नी, बच्चों के साथ रहते…
फर्रुखाबाद के मंदिर में गणपति प्रतिमा की स्थापना को लेकर गदर, दो पक्षों में बीच सड़क पर खूनी संग्राम
फर्रुखाबाद जिले के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के टिलिया अहमदगंज में गणेश प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. इस घटना में दोनों पक्षों के बीच बीच सड़क पर जमकर लाठी-डंडे चले, जिसके चलते आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मंदिर में गणेश प्रतिमा रखने पर विवादजानकारी के अनुसार, टिलिया अहमदगंज में एक मंदिर में गणेश प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था. ये विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के दबंगों ने गाली-गलौज शुरू कर…
UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज्ञानवापी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि लोग आज के समय में ज्ञानवापी को दूसरे शब्दों में मस्जिद कहते हैं. लेकिन वो ज्ञानवापी साक्षात विश्वनाथ जी हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान गुरुवार को ज्ञानवापी पर वाराणसी कोर्ट के फैसले के बाद आया है. आपको बता दें कि वाराणसी की एक अदालत ने हिंदू पक्ष द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें स्थानीय जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के परिसर में स्थित व्यास जी के तहखाने की मरम्मत करने का आदेश देने का अनुरोध किया गया था. वाराणसी…
प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए क्रूड और रिफाइंड ऑइल पर कस्टम ड्यूटी (Custon Duty On Edible Oils) को बढ़ा दिया है. ये इजाफा सूरजमुखी के तेल, पॉम ऑयल और सोयाबिन ऑयल पर किया गया है. सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, क्रूड ऑयल पर इसे जीरो से बढ़ाकर 20 फीसदी किया गया है, जबकि रिफाइंड ऑयल पर अब 32.5 फीसदी कस्टम ड्यूटी कर दी गई है. कस्टम ड्यूटी में सीधे 20% का इजाफा एजेंसी के मुताबिक, फाइनेंस मिनिस्ट्री की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सरकार…
UP के बिजनौर जिले (Bijnor) के हल्दौर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में एक तेंदुआ (Leopard) घुस आया. इससे स्कूल स्टाफ में हड़कंप मच गया. बारिश की वजह से स्कूल में बच्चे नहीं आए थे, लेकिन शिक्षक मौजूद थे. स्टाफ ने खुद को कमरों में बंद कर अपनी जान बचाई. इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया. यह मामला बिजनौर के हल्दौर इलाके का है. यहां इशोपुर प्राथमिक विद्यालय के परिसर में एक तेंदुआ घुस आया. उस समय स्कूल बंद हो गया था. बारिश की वजह से बच्चों को छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन शिक्षक…
UP की योगी सरकार ने शुक्रवार देर रात 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं.लखनऊ समेत कई जिलों के DM बदल दिए हैं. इसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है. लखनऊ समेत 10 जिलों के DM बदले गए हैं. मुजफ्फरनगर और प्रयागराज में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं. बता दें कि प्रयागराज की फूलपुर और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट पर उप चुनाव होने हैं. इन 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले बुलंदशहर के डीएम सीपी सिंह को लखनऊ का नया ज़िलाधिकारी बनाया गया है. लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार को वेटिंग लिस्ट में डाला गया है. वहीं बरेली नगर निगम…
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की खबर सामने आई है. यहां बागबाहरा रेलवे स्टेशन पर वंदेभारत ट्रेन पर पथराव किया गया जिसमें ट्रेन के तीन कोच C2-10 , C4-1,C9-78 के शीशे तोड़ डाले. सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पांचों आरोपी बागबाहरा के रहने वाले है. आर पी एफ पुलिस रेलवे एक्ट 1989 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को आज ही रेलवे कोर्ट में पेश करेगी. RPF के अधिकारी परवीन सिंह ने बताया, ‘कल वंदे भारत ट्रेन जो 16 तारीख से चलने वाली है, उसका ट्रायल रन…
मैनपुरी में केसर पान मसाला कंपनी के मालिक की पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई. कारोबारी 3 गाड़ियों के काफिले के साथ कानपुर से आगरा जा रहे थे. तभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार का टायर फट गया. गाड़ी पलटी और घिसटते हुए डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में मसाला कारोबारी हरीश मखीजा, पत्नी प्रीति, शराब कारोबारी तिलक राज शर्मा की पत्नी, दीपक कोठारी की पत्नी दीप्ति कोठारी और ड्राइवर घायल हो गए. साथी कारोबारियों ने उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्रीति मखीजा को मृत घोषित कर दिया. अन्य का इलाज चल रहा है. हादसा…
