Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पद्मा या परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा की जाती है. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस एकादशी पर भगवान विष्णु विश्राम के दौरान करवट बदलते हैं. इसी वजह से इसे परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है. परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 14 सितंबर यानी आज रखा जा रहा है. परिवर्तिनी एकादशी का महत्व इसलिए भी अधिक बताया जाता है क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु अपनी निंद्रा में करवट बदलते हैं. परिवर्तिनी एकादशी के दिन अगर आप भी व्रत रख रही हैं, तो इस दिन…
अंधेरगर्दी हो तो ऐसी! निधन के 13 साल बाद किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस
किसानों की लड़ाई लड़ने वाले चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की मृत्यु के 13 साल बाद कैराना कोर्ट ने एक मामले को लेकर उनकी गिरफ्तारी का नोटिस जारी कर दिया. नोटिस को लेकर उस समय बखेड़ा खड़ा हो गया, जब मुजफ्फरनगर जनपद की भौराकला थाना पुलिस इस नोटिस को लेकर सिसौली गांव में स्थित टिकैत परिवार के घर गिरफ्तारी करने पहुंच गई. इस नोटिस को लेकर स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के पोते चरण सिंह टिकैत ने सवाल खड़ा करते हुए शासन प्रशासन के साथ न्यायपालिका की बड़ी चूक होना बताया है. बता दें कि शामली जनपद के कांधला में रोड…
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आखिरकार 177 दिन बाद खुली हवा में सांस लेंगे. वे तिहाड़ जेल से बाहर आ चुके हैं. दिल्ली के कथित शराब घोटाले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई. इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ नेता तक अदालत के फैसले पर खुशी जाहिर कर रहे हैं. जेल से बाहर निकलते ही केजरीवाल ने कहा कि मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरी रिहाई के लिए प्रार्थना की, मेरी ताकत अब दोगुनी हो गई है. भारी बारिश के बीच पोस्टर, बैनर और पार्टी के नीले-पीले…
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक अहम फैसला लिया है. इस फैसले के अनुसार पूरे यूपी में 17 सितंबर यानी कि अनंत चतुर्दशी के दिन सभी स्लॉटर हाउस और मीट शॉप बंद रहेंगी. जैन समाज की तरफ से प्रशासन से किए गए आग्रह के बाद यह फैसला लिया गया है. आदेश के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में इका कड़ाई से पालन करवाने के लिए निर्देशित भी किया गया है. नगर विकास विभाग ने बतायानगर विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार जैन धर्म के अनुयायियों का सर्वोच्च पर्व दसलक्षण है. इसकी शुरूआत 08 सितम्बर, 2024 को…
हिमाचल प्रदेश में शिमला के संजौली मस्जिद का विवाद अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ कि अब मंडी में भी मस्जिद के अवैध निर्णाम को लेकर बवाल मच गया है. शुक्रवार को भारी संख्या में हिंदू समाज के लोग इसके खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी मस्जिद की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भारी संख्या में मौजूद पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश कर रही है. मंडी में हालात को देखते हुए प्रशासन ने बीएनएसएस की धारा 163 (पूर्व में धारा 144) लगा दी है. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं.…
UP के वाराणसी में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बताया जा रहा है कि यहां सिगरेट न देने पर एक पान विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामला वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के बिरनाथीपुर गांव का है. बीती रात लगभग 1:30 बजे बाइक पर आए दो बदमाशों ने 55 वर्षीय पान विक्रेता शारदा यादव से दुकान खोलकर सिगरेट देने को कहा, मना करने पर शारदा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, फिर अपनी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए. इस घटना से पूरे गांव में आक्रोश है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने के…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के मिथुन नाई को सैलून में काम आने वाला सामान भेजा है. भेजे गए सामान में दो हेयर कटिंग चेयर, एक शैम्पूइंग चेयर और एक इन्वर्टर की बैटरी शामिल हैं. मिथुन वही नई है जिसके यहां राहुल गांधी ने अपनी दाढ़ी ट्रिम कराई थी. इससे पहले राहुल गांधी ने सुल्तानपुर के चेतराम मोची को मशीन भेजी थी. राहुल ने शॉप पर कराई थी दाढ़ी ट्रिमदरअसल लोकसभा चुनाव के दौरान बीती 13 मई को राहुल गांधी लालगंज के बैसवारा इंटर कॉलेज में चुनावी सभा करके लौट रहे थे. उसी दौरान यहां के…
यूपी में सपा-बसपा के गठबंधन टूटने पर बहसबाजी तेज हो गई है. पहले बसपा प्रमुख मायावती ने गठबंधन टूटने की वजह को लेकर खुलासा किया. इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया में मायावती के खुलासे पर जवाब दिया. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा प्रमुख मायावती को फोन का जवाब न दिए जाने के बाबत कहा है कि हमने फोन किया था. कभी-कभी लोग अपनी बातें छिपाने के लिए ऐसी बातें करते हैं. अब मायावती और सतीश चंद्र ने अखिलेश यादव पर डबल अटैक किया है. मायावती ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बीएसपी सैद्धान्तिक…
शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने 156 दिनों बाद सीएम केजरीवाल को बेल दे दी है. फैसला जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने सुनाया है. बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही फैसला सुरक्षित रख लिया था. तब बहस के दौरान सीबीआई और केजरीवाल ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं थीं. 156 दिन जेल में रहे केजरीवाल केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार गिरफ्तार किया. 10…
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को 14 राज्यों में अगले दो से तीन दिन तक तूफानी हवा और भारी बारिश की चेतावनी दी है. मध्य भारत में बने दबाव क्षेत्र के कारण दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश के आसार हैं. अगले 24 घंटे में उत्तरी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में बाढ़ आ सकती है. पूर्वोत्तर में नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम…
सभी पूर्णिमा तिथि के दिन व्रत रखा जाता है और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. इनमें से कुछ पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष दर्जा दिया गया है. भाद्रपद मास की पूर्णिमा से ही पितृ पक्ष का आरंभ माना जाता है. हालांकि पहला श्राद्ध अश्विन शुक्ल प्रतिपदा के दिन होता है. इस साल तो पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है. ऐसे में पितृ पक्ष की शुरुआत चंद्र ग्रहण से होना अशुभ माना जा रहा है. भाद्रपद पूर्णिमा 2024 कब है? पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास की पूर्णिमा 17 सितंबर 2024, मंगलवार को सुबह 11 बजकर…
लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद से यूपी में भाजपा ने बड़ा एक्शन लिया है. यूपी के 75 में से 74 जिलों के प्रभारी मंत्रियों को बदल दिया गया है. गुरुवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी मंत्रियों की बैठक भी बुलाई थी. इसी बैठक के बीच ही यह फैसला लिया गया है. फिलहाल दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक को कोई जिला नहीं दिया गया है. लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन और आने वाले उपचुनाव को देखते हुए प्रभारियों का बदलाव किया गया है. केवल पीलीभीत में बदलाव नहीं किया गया है. पीलीभीत के…
CPI(M) के महासचिव सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) का गुरुवार 12 सितंबर को निधन हो गया. 72 वर्षीय नेता दिल्ली AIIMS के ICU में भर्ती थे. उन्हें एक्यूट रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन के चलते गत 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था. एम्स सूत्रों के मुताबिक फेफड़ों में संक्रमण और मल्टी ऑर्गन फेलियोर के चलते उनका निधन हुआ है. येचुरी भारत में वामपंथ के चोटी के नेताओं में से थे. उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी का नेतृत्व ऐसे वक्त में किया जब इस पार्टी का भारतीय राजनीति में वर्चस्व कम हुआ है. हालांकि कॉमरेड सीताराम येचुरी कहते थे कि सीपीएम का…
बहराइच में भेड़िये के हमले के बाद कानपुर में जंगली जानवरों का आतंक शुरू हो गया है. सियार के दो अलग-अलग हमलों में खेत में काम कर रहे लोग घायल हो गए. एक मासूम भी सियार का शिकार हुआ है. इस बीच सियार कैमरे में कैद हो गया. वह खेत से गुजरता हुआ दिखाई दिया है. फिलहाल, वन विभाग अलर्ट हो गया है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कानपुर के पास के गांवों में जंगली जानवर का आतंक देखने को मिल रहा है. यहां सियार के हमले में तीन ग्रामीण घायल हुए हैं. सियार के हमले से ग्रामीणों…
सुल्तानपुर डकैती कांड में यूपी पुलिस ने पहली बार वीडियो जारी किया है, जिसमें अपराधियों के नाम के नाम के साथ सीसीटीवी और तस्वीरें भी हैं. इस वारदात के 15 दिन बाद यूपी पुलिस के डीजीपी ने बताया कि अंकित, अरबाज, मंगेश यादव, अनुज प्रताप सिंह और फुरकान ने दुकान में घुसकर डकैती डाली थी. इस वीडियो में दिखाई दे रहा है सबसे पहले दुकान में अनुज घुसा था और मंगेश यादव ने हेलमेट पहना हुआ था. डीजीपी प्रशांत कुमार, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश और एडीजी जोन ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इस वीडियो के बारे में बताया.…
गाजियाबाद की एक मिठाई की दुकान पर समोसे में मेंढक की टांग निकालने का मामला सामने आया है. ग्राहक ने इसका वीडियो बनाया और दुकान पर पहुंचक हंगामा किया. हंगामा देख मौके पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. युवक की शिकायत पर पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने दुकान से सैंम्पल लेकर जांच के लिए भेजा है. साथ ही दुकानदार को भी हिरासत में लिया है. पुलिस एवम खाद्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है. घटना थाना इंदिरापुरम इलाके की है. क्या है पूरा मामला? मामला बुधवार शाम का है. जानकारी के मुताबिक न्यायखंड-1 का रहने वाला…
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उपनगर संजौली में विवादित मस्जिद को लेकर चल रहा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. संजौली में बुधवार को हुए उग्र प्रदर्शन के बाद गुरुवार को शहर के कारोबारी शिमला की सड़कों पर उतर गए. मस्जिद में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस के लाठीचार्ज को लेकर कारोबारी आक्रोशित हैं. व्यापारियों ने जुलूस निकाला और सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ किया. संजौली में हिंदू समाज के उग्र प्रदर्शन में कई कारोबारी भी शामिल थे. लाठीचार्ज में कुछ कारोबारी चोटिल हुए हैं. लाठीचार्ज से गुस्साए कारोबारियों ने दुकानों…
UP के मेरठ में हवाई पट्टी पर खड़े एक हेलीकॉप्टर के पुर्जे खोलकर ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हवाई पट्टी पर 10-15 लोग घुसे और उन्होंने हेलीकॉप्टर के पुर्जे-पुर्जे खोल लिए. इस बीच जब पायलट ने रोकने की कोशिश तो उसके साथ मारपीट भी की. पायलट का आरोप है कि उसने पुलिस से इस मामले की शिकायत की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया. अब इसकी शिकायत एसएसपी से की गई है, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई है. हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन रविंद्र सिंह की ओर से मेरठ के एसएसपी को एक प्रार्थना पत्र…
UP में बदायूं (Budaun) के गद्दी चौक इलाके में आज सुबह एक सियार को भेड़िया समझकर लोगों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में भेड़ियों ने आतंक मचा रखा है, जिसकी वजह से लोग दहशत में हैं. ऐसे माहौल के बीच जब यहां सियार नजर आया तो लोगों ने उस पर हमला कर दिया. इस मामले की सूचना मिलने पर वन विभाग (Forest Department) की टीम मौके पर पहुंची और सियार का रेस्क्यू किया. इसके बाद सियार को पीपुल्स फॉर एनिमल्स (PFA) के जिला अध्यक्ष विकेन्द्र शर्मा के सुपुर्द कर दिया गया. अब सियार…
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा से गठबंधन टूटने को लेकर बड़ा खुलासा किया है. मायावती ने अखिलेश यादव से गठबंधन टूटने की वजह बताई है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में महज पांच सीटें मिलीं. इससे दुखी होकर अखिलेश यादव ने उनका फोन भी उठाना बंद कर दिया था. मायावती ने यह दावा अपनी बुकलेट में किया है. यह बुकलेट उपचुनाव और 2027 विधानसभा के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बांटी जा रही है. बुकलेट में मायावती ने कहा है कि 2019 लोकसभा चुनाव में सपा को पांच सीटें मिलीं. वहीं बसपा को 10 सीटें मिलीं. उन्होंने कहा कि…
