Author: abcnews

UP के बहराइच में एक और आदमखोर भेड़िए को पकड़ लिया गया है. अबतक कुल 5 आदमखोर भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है. हालांकि, अभी भी एक और आदमखोर भेड़िए की तलाश जारी है. जानकारी के मुताबिक, आदमखोर भेड़िए को मंगलवार सुबह हरबख्श पुरवा गांव में फॉरेस्ट विभाग द्वारा बिछाए गए जाल के जरिए पकड़ लिया गया है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फॉरेस्ट विभाग के लोग भेड़िये को लाठी से काबू में करते हुए नजर आ रहे हैं.  बहराइच में आठ लोगों की मौत आपको बता दें कि बहराइच के महसी तहसील में इस…

Read More

हर साल भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से लेकर अश्विन अमावस्या तक पितृ पक्ष मनाए जाते हैं. पितृ पक्ष में पितरों के निमित्त श्राद्ध कर्म, तर्पण और पिंडदान आदि करने की परंपरा है. कहते हैं कि इन दिनों में पितर धरती पर वंशजों के बीच आते हैं और उनके श्रद्धा भाव से प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान करते हैं. बता दें कि इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर से होने जा रही है. इन दिनों में पितरों के निमित श्राद्ध आदि करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और वे प्रसन्न होकर वंशजों पर अपार कृपा बरसाते…

Read More

गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) काउंसिल की 54वीं बैठक में आज सोमवार को कई अहम फैसले लिए गए हैं. काउंसिल की बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़े ऐलान किए हैं. वित्त मंत्री ने कहा है कि नमकीन पर जीएसटी रेट संभावित रूप से कम हो गई है। साथ ही कैंसर की दवाओं पर जीएसटी घटाया गया है. वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी काउंसिल ने कैंसर की दवा पर जीएसटी दर 12 से घटाकर पांच प्रतिशत किया है और नमकीन पर जीएसटी 18 से घटाकर 12 प्रतिशत किया गया है. साथ ही जीएसटी काउंसिल ने विदेशी…

Read More

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में एमपॉक्स का एक अलग मामला सामने आया है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा घोषित हेल्थ इमरजेंसी का हिस्सा नहीं है. मरीज को संदिग्ध के तौर पर बीते दिन निर्धारित अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया था, जहां अब पुष्टि हुई है कि वह एमपॉक्स के लिए पॉजिटिव पाया गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते दिन 8 सितंबर को बताया था कि एक युवक में मंकीपॉक्स का संदिग्ध मामला पाया गया है. यह युवक हाल ही में एक ऐसे देश से लौटा था जहां एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) तेजी…

Read More

यूपी में 69000 शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है जिसने नए सिरे से आरक्षण के प्रावधान के मुताबिक मेरिट लिस्ट बनाने का आदेश दिया था. हाईकोर्ट के आदेश के बाद से राज्य में इस फैसले का फायदा और नुकसान उठाने वाले लोग आंदोलन कर रहे हैं. हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ कुछ कैंडिडेट सुप्रीम कोर्ट गए थे जिस पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए सभी पक्षों को नोटिस जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट अब 25 सितंबर को मामले की अगली सुनवाई करेगा. हाईकोर्ट…

Read More

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराने वाले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को गंभीर हालत में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले उनका इलाज ग्वालियर में चल रहा था, जहां हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें लखनऊ लाया गया है. अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, नृत्य गोपाल दास को मूत्र संबंधी समस्या और कम भोजन सेवन के कारण बीमार पड़ने के बाद रविवार शाम करीब 06:30 बजे मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. लखनऊ से पहले ग्वालियर में चल…

Read More

बरेली में एक बार फ‍िर हंगामे की घटना सामने आई है. किला थाना क्षेत्र में मलूकपुर चमन मठिया के पास एक मस्जिद में गुपचुप तरीके से निर्माण कराने पर स्‍थानीय लोग भड़क गए. स्‍थानीय पार्षद की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रोक दिया. इसके बाद भारी विरोध के बीच निर्माण ध्‍वस्‍त करवा दिया गया. यह है पूरा मामला दरअसल, मलूकपुर चमन मठिया के पास वर्षों पुरानी मंसूरी मस्जिद है. इसके ऊपरी हिस्से में गुंबद बनाने और टाइल्स लगाने का काम चल रहा था. आसपास के लोगों ने छत से देखा तो इसकी जानकारी हुई. तब वार्ड 44 के पार्षद…

Read More

गुजरात में सूरत के सैयदपुरा में गणेश पूजा पंडाल पर पथराव के बाद जमकर बवाल हुआ. घटना से आक्रोशित हिंदू समुदाय के हजारों लोगों ने थाने का घेराव किया. इस दौरान वहां ‘योगी-योगी’ के नारे भी लगाए गए. सोशल मीडिया पर भी लोग सरकार से यूपी की तरह बुलडोजर ऐक्शन की मांग कर रहे हैं. रातभर चलाए गए ऑपरेशन में सूरत पुलिस ने 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुस्लिम बहुल सैयदपुरा के वारीयावी लाल गेट इलाके में गणेश पूजा का आयोजन किया गया था. देश गुजरात की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को मुस्लिम समुदाय के कुछ लड़के ऑटो में…

Read More

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा के लिए रविवार को टेक्सास के डलास पहुंचे. डलास में उन्होंने 9 सितंबर (भारतीय समयानुसार) को दो कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की. वहीं, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के एक और कार्यक्रम में अपनी बातें रखीं. राहुल गांधी ने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के स्टूडेंट से भारत की राजनीति, इकोनॉमी, भारत जोड़ो यात्रा समेत कई मुद्दों पर बातें की. उन्होंने कहा- भारत में रोजगार की समस्या है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमने प्रोडक्शन पर ध्यान नहीं दिया. भारत में सब कुछ मेड इन चाइना है. चीन…

Read More

कानपुर में उत्तर प्रदेश के हेल्थ डिपार्टमेंट में डिप्टी डायरेक्टर की गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूबकर मौत हो गई थी. पिछले 9 दिनों से उनकी बॉडी की तलाश की जा रही थी. वहीं, सोमवार की सुबह गोताखोरों की टीम ने उनका शव बरामद कर लिया. शव की बरामदगी गंगा बैराज से हुई है. गंगा बैराज से बरामद शव हेल्थ डिपार्टमेंट में डिप्टी डायरेक्टर आदित्य वर्धन सिंह की है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए नवाबगंज थाने में भेज दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही शव को गांव लाया जाएगा. इसके बाद अंतिम…

Read More

कानपुर में एक महीने के अंदर ही एक और ट्रेन हादसे की साजिश सामने आई है. रविवार रात करीब 8.30 बजे प्रयागराज से भिवानी की ओर जा रही कालिंदी एक्सप्रेस रेलवे लाइन पर रखे भरे LPG सिलेंडर से टकरा गई. बीते 17 अगस्त की रात करीब 2.30 बजे साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. रेलवे ने इस हादसे में भी साजिश की बात कही थी. पुलिस की ओर से बताया गया है कि बीते 8 सितंबर की रात करीब 8.30 बजे अनवरगंज-कासगंज रेलवे लाइन पर बर्राजपुर और बिल्हौर के बीच कालिंदी एक्सप्रेस रेलवे ट्रैक पर रखे भरे…

Read More

गणेश चतुर्थी के दिन प्रतिमाएं स्‍थापित हो गई हैं और अब गणपति विसर्जन का सिलसिला भी शुरू हो गया है. कई लोग डेढ़ तीन, 3 दिन, 5 दिन, 7 दिन के लिए अपने घर में गणपति विराजमान करते हैं. ऐसे में गणेश स्‍थापना के दूसरे दिन, तीसरे दिन, पांचवे दिन, सातवे दिन और 10वें दिन गणेश विसर्जन किए जाते हैं. ऐसे में जिन लोगों ने अपने घर में 3 दिन के लिए गणेश जी की प्रतिमा स्‍थापित की है, 9 सितंबर को गणेश विसर्जन करेंगे. 9 सितंबर 2024 को गणेश उत्‍सव के तीसरे दिन जो लोग गणेश विसर्जन कर रहे…

Read More

बाराबंकी में सपा से सदर विधायक सुरेश यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. लखनऊ के चिनहट इलाके में स्थित एक ढाबे पर हुए गोलीकांड में सपा विधायक सुरेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. सपा विधायक के भाई धर्मेंद्र यादव इससे पहले भी विवादों में आ चुके हैं. लखनऊ पुलिस सपा विधायक के भाई के साथ गोलीकांड में शामिल अन्‍य लोगों की तलाश कर रही है. यह है पूरा मामला दरअसल, सपा विधायक सुरेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव के परिवार में संपत्ति विवाद चला आ रहा है. चिनहट थाना क्षेत्र के एक ढाबे…

Read More

लखनऊ में शनिवार शाम हादसा हो गया। ट्रांसपोर्ट नगर में 3 मंजिला बिल्डिंग अचानक गिर गई. घटना के वक्त बिल्डिंग के बेसमेंट में काम चल रहा था. करीब 10 लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है. हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की. इस बीच, फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एडवांस NDRF की एक टीम और SDRF की दो टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं. मलबे से 6 घायलों को बाहर निकाला गया है. घटना…

Read More

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है. सूबे के जिरीबाम में हथियारबंद समूहों के बीच हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक जिरीबाम में आज (7 सितंबर) सुबह ताजा हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई. वहीं, दो विरोधी समूहों के हथियारबंद लोगों के बीच गोलीबारी में 4 अन्य लोग मारे गए. पुलिस के मुताबिक उग्रवादियों ने जिला मुख्यालय से करीब 5 KM दूर एक सुनसान जगह पर अकेले रहने वाले व्यक्ति के घर में…

Read More

UP में गौतमबुद्ध नगर जिले के छोलस गांव में एक मकान का छत गिरने से उसके मलबे में 7 लोग दब गए, जिनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि यह घटना तेज बारिश होने के दौरान घटी. अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले के छोलस गांव में शनिवार को तेज बारिश में एक घर की छत गिरने से सात लोग मलबे में दब गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है. उन्होंने बताया कि छोलस गांव के सैफ अली के मकान की छत…

Read More

कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रतिक्रया दी है. उन्होंने कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं पर निशाना साधा. पहलवानों के उनके खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन को याद करते हुए सिंह ने कहा “यह कदम दो साल पहले शुरू हुआ था.” बृजभूषण सिंह ने कहा, “लगभग दो साल पहले, इन खिलाड़ियों ने 18 जनवरी को एक साजिश शुरू की थी. मैंने कहा था कि यह एक राजनीतिक साजिश है. इसमें कांग्रेस शामिल थी, दीपेंद्र हुड्डा शामिल थे, भूपेंद्र…

Read More

आगरा में सुबह-सुबह खनन माफिया के गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. फायरिंग के दौरान एक सिपाही को गोली लग गई. सिपाही के घायल होते ही गुर्गे मौका देखकर भाग निकले. आगरा के थाना खेरागढ़ में खनन माफिया के गुर्गों ने शनिवार को पुलिस पर हमला बोल दिया. पुलिस की गाड़ी में ट्रैक्टर से टक्कर मारने के बाद तमंचे से गोलियां चलाई. पीछा करते एक सिपाही अजय को गोली मार दी। गोली कान के पास लगी है. खनन माफिया के गुर्गे वहां से भाग निकले. घटना सुबह आठ बजे की है। खेरागढ़ कस्बे में समाध गांव रोड से…

Read More

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू बाढ़ से तबाह हुए लोगों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं. इस दौरान वह एक रेलवे पुल से उफनती नदी का सर्वेक्षण कर रहे थे. इसी दौरान उनके ठीक बगल से एक ट्रेन तेजी से गुजरी. आपको बता दें कि विजयवाड़ा में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के बाद नायडू ने राहत कार्यों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के लिए बाढ़ प्रभावित स्थानों का कई बार दौरा किया है. चंद्रबाबू नायडू गुरुवार को विजयवाड़ा में एक छोटे से रेलवे पुल के ऊपर से बाढ़ की स्थिति का प्रत्यक्ष रूप से…

Read More

UP में मंगेश यादव एनकाउंटर को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. 5 सितंबर को यूपी एसटीएफ की टीम ने मंगेश यादव का एनकाउंटर किया था. पुलिस के मुताबिक मंगेश यादव सुल्तानपुर में एक ज्वैलरी शॉप में लूट का आरोपी था. इस एनकाउंटर पर सबसे पहले समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने सवाल उठाए और कहा कि मंगेश यादव को जाति देखकर मारा गया है. अखिलेश का आरोप है कि इस मामले में एक खास जाति के मुख्य आरोपी का सरेंडर कराया गया और फिर जात देखकर एनकाउंटर हुआ. असल में इस लूटकांड के सरगना बताए जा रहे विपिन सिंह…

Read More