Author: abcnews

UP के बहराइच में भेड़ियों ने आतंक मचा रखा है. जिसके चलते लोग दहशत में हैं. भेड़ियों के पकड़ने के लिए योगी सरकार ने भी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है. वहीं, इसी बीच यूपी की मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बेतुका बयान दिया है. बेबी रानी से जब भेड़ियों को पकड़ने के लिए सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भेड़ियों को पकड़ने के लिए टीमें लगी हुई हैं. जब मिलेगा तभी मारेंगे. भेड़िया सरकार से अधिक चालाक है. इसलिए पकड़ में नहीं आ रहा है. शुक्रवार को एक 8 साल के बच्चे पर भेड़िए ने किया था हमला…

Read More

भारत के सभी त्योहारों में गणेश महोत्सव बहुत ही खास होता है. वैसे तो हर महीने की चतुर्थी तिथि को गणेश जी की पूजा की जाती है. लेकिन, भाद्रपद मास की गणेश चतुर्थी बहुत ही खास मानी जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी को मनाया जाता है. माना जाता है कि इस दिन गणेश जी का प्राकट्य हुआ था. साथ ही ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश धरती पर आकर अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं. गणेश चतुर्थी की पूजा की अवधि जिसमें गणेश जी धरती…

Read More

आगरा-हाथरस मार्ग पर 6 सितंबर की शाम करीब छह बजे शाम जनरथ बस और टाटा एस वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत में 15 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं. गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. अन्य का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है.  हादसा आगरा-हाथरस मार्ग पर थाना चंदपा क्षेत्र में नगला भुस बाईपास कपूरा चौराहे के पास हुआ. हादसे की वजह टाटा एस वाहन के गलत तरीके से ओवरटेक करना बताया जा रहा है. मरने वालों में 14 आगरा के खंदौली थाना…

Read More

गोरखपुर सांसद रवि किशन ने अखिलेश यादव के गोरखपुर बुलडोजर भेजने वाले बयान पर पलटवार किया. उन्होंने सीएम योगी के सामने सपा प्रमुख से पूछा- गोरखपुर में बुलडोजर कहां चलेगा. यहां गीता प्रेस है, जहां हिंदुओं की धार्मिक किताबें छपती हैं। नाथ संप्रदाय का सबसे बड़ा पीठ है गोरक्षपीठ. बताइएगा जरूर, आपकी यह सोच और मंशा बहुत खतरनाक है. रवि किशन ने शुक्रवार को कैंपियरगंज में जटायु संरक्षण केंद्र का उद्घाटन समारोह के दौरान ये बातें कहीं. यह जटायू संरक्षण केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम की तस्वीर है. यहां हिंदुओं का सबसे बड़ा धार्मिक स्थान, कहां चलाएंगे बुलडोजर? रवि किशन ने…

Read More

आवारा पशुओं को पकड़ने को लेकर नगर निगम लाख दावे करे लेकिन हकीकत कुछ और ही है. सड़क पर घूम रहे जानवरों का हमला इंसानों पर बढ़ता जा रहा है. इसके चलते कई लोग बुरी तरह से घायल हो रहे हैं तो कई अपनी जान तक गंवा चुके हैं. एक ताजा मामला यूपी के मेरठ से सामने आया है. शहर के राजेंद्रपुरम कॉलोनी में राज्यमंत्री दिनेश खटीक के आवास के पास एक सांड़ ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया. पेट में सींग घुसने से 85 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंचे परिजनों ने बुजुर्ग को…

Read More

बरेली के एसएसपी दफ्तर में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खुद को अधिवक्ता बताने वाली महिला ने अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश की. यहां तैनात फायर ब्रिगेड की टीम ने महिला को पकड़ा। उसे महिला थाने ले जाकर पूछताछ की गई. उसने अपने गांव के प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए और अपने व परिवार के ऊपर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की. महिला पर बरेली, रामपुर व मुरादाबाद जिले में सात मामले दर्ज बताए जा रहे हैं. महिला अधिवक्ता ने गांव में विवाद के चलते अपने पड़ोसियों पर उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया…

Read More

योगी सरकार ने मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया था. ऐसा कहा जा रहा है कि वो इस पद से खुश नहीं हैं. इसीलिए अबतक इस पद पर उन्होंने ज्वाइन नहीं किया है. महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान और आयोग के 25 सदस्यों ने आज ऑफिस ज्वाइन कर लिया है. जबकि उपाध्यक्ष चारू चौधरी पहले ही ज्वाइन कर चुकी हैं. सूत्रों के मुताबिक, अपर्णा यादव राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष का पद दिए जाने से नाराज हैं. हालांकि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर इसको लेकर कोई बयान नहीं दिया…

Read More

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि हमने दो बार आरजेडी के साथ जाकर गलती की थी. अब ऐसी गलती दोबारा नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि हम अब कभी आरजेडी के साथ नहीं जा सकते. नीतीश कुमार का यह बयान अहम है क्योंकि पिछले दिनों उनकी आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात हुई थी. इसके बाद से ही कयास लग रहे थे कि बिहार की राजनीति में फिर से खेला हो सकता है. यह मुलाकात अचानक ही हुई थी और दोनों के बीच करीब आधे घंटे बात हुई थी. अब नीतीश कुमार ने इन कयासों को दूर करने…

Read More

UP में बहराइच के महसी इलाके में आतंक मचाने वाले खूनी भेड़िए ने कोतवाली देहात इलाके में दस्तक दे दी है. गुरुवार की रात हमला कर एक बालक को घायल कर दिया है. महसी के हरदी थाने में आतंक मचाने वाले भेड़िए ने शहर के करीब कोतवाली देहात इलाके में दस्तक दे दी है. जहां गुरुवार की रात घर के आंगन में खड़े एक बालक पर भेड़िए ने हमला कर दिया। बालक के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों सहित ग्रामीणों ने शोर मचाया जिससे भेड़िया बालक को छोड़कर भाग गया. कोतवाली देहात के गोलवा निवासी फूलमती ने बताया कि जैसे…

Read More

UP के देवरिया में गौरीबाजार में एक महिला की चाकू से गोद कर निर्मम हत्या कर दी गई. शव को नहर के पटरी किनारे धान के खेत में फेंक दिया गया था. बताया जाता है कि हत्या करने वाले ने थाने पहुंच खुद पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस और फारेंसिक टीम डाग स्कायड के साथ मौके पर पहुंची. महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजते हुए पुलिस हत्या की जांच में जुटी है. गौरीबाजार के बंसहिया नहर किनारे शुक्रवार सुबह धान के खेत में महिला की रक्तरंजित शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. महिला के पेट…

Read More

UP के बाराबंकी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां दो कार और एक ऑटो की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. लखनऊ-महमूदाबाद रास्ते पर गुरुवार देर रात बद्दुपुर क्षेत्र के इनैतापुर गांव के पास दो कार और एक ऑटो में भीषण टक्कर हो गई. इसमें एक कार सड़क के बगल में स्थित तालाब में चली गई. इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत…

Read More

कल 7 सितंबर को शुरू हो रहे गणेश चतुर्थी के त्योहार से ठीक पहले लाल बाग के राजा की पहली झलक सामने आ गई है. हर साल की तरह इस साल भी बप्पा का लुक एकदम यूनिक है. पूरे देश से लोग गणेश चतुर्थी के पहले दिन लालबाग के राजा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. दरअसल, महाराष्ट्र के मुंबई में गणपति का भव्य मंदिर है, जिसे लाल बाग के राजा के नाम से जाना जाता है. इस साल लालबाग के राजा की स्थापना को 91 साल पूरे हो जाएंगे. गणेश चतुर्थी के इस शुभ अवसर पर अब लालबाग के राजा की पहली झलक…

Read More

लखनऊ में पीजीआई की एसोसिएट प्रोफेसर से 2 करोड़ की धोखाधड़ी करने के मामले में आखिरकार STF को सफलता मिली है. मामले में STF की टीम ने एक महिला समेत 3 शातिरों को गिरफ्तार किया गया है. डिजिटल अरेस्टिंग करने वाले गिरोह का आखिरकार पर्दाफाश हो गया है. दरअसल, कुछ समय पहले ही SGPGI की डॉक्टर से इस गिरोह ने फर्जी सीबीआई ऑफिसर बनकर एक हफ्ते तक डिजिटल अरेस्ट किया और 2 करोड़ की ठगी की थी. बनते थे फर्जी अधिकारी बनते थेअब आखिरकार STF ने ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. हरिप्रिया प्रधान,जितेंद्र यादव,…

Read More

यूपी में अपराधी कितने ज्यादा बेखौफ हैं इसका उदाहरण राजधानी लखनऊ और कानपुर हाईवे पर उन्नाव में देखने को मिला है. यहां हाईवे पर ही बीच सड़क ही एक युवक को मारकर उसका शव टांग दिया गया है. हाईवे पर बने डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे पर शव को लटका देख लोगों में सनसनी फैल गई. तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को खंभे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. युवक के सिर से खून निकल रहा था. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और करने के बाद यहां पर शव को…

Read More

हिमाचल की राजधानी शिमला की सड़कों पर इस समय आक्रोश नजर आ रहा है. हिन्दू धर्म के लोग संजौली उपनगर की मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर नाराज हैं. भारी मात्रा में लोग हिमाचल विधानसभा के बाहर और संजौली की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इनकी मांग मस्जिद के अवैध ढाचें को तोड़ना है। साथ ही बाहरी राज्यों से आ रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों के खिलाफ भी विरोध जताया है. जिला प्रशासन की अनुमति के बगैर प्रदर्शनकारियों के जमा होने से संजौली शहर में जाम की स्थिति हो गई है. भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस को तैनात…

Read More

पिछले कई दिनों से यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बीच सियासी वार पलटवार जारी है. आज एक बार फिर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला. अखिलेश यादव ने सुलतानपुर लूट के आरोपी के एनकाउंटर को लेकर सवाल उठाया है. आपको बताते चलें कि यूपी के सुल्तानपुर में ज्वैलरी शॉप में डकैती के आरोपी मंगेश यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था. लखनऊ-वाराणसी फोर लेन रोड पर यूपी STF ने मोटरसाइकिल से भाग रहे मुख्य आरोपी मंगेश यादव को मुठभेड़ में गोली लगी थी जिसकी इलाज…

Read More

कानपुर देहात के रूरा कस्बे के बाजार वार्ड निवासी एक युवक बुधवार को वाटर कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गया. परिजन उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए. यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया. इससे कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बाजार वार्ड रूरा निवासी पैंतालीस वर्षीय गिरीश कुमार प्लंबर का काम करता था. बुधवार सुबह वह गौशाला के पास फ्रीजर में पानी लेने गया था. उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गए. किसी तरह उसको…

Read More

UP के कासगंज जिले में बीते दो सितंबर से लापता महिला वकील की बेरहमी से हत्या कर दी गई. उसका शव आज सुबह नहर से बरामद किया गया है. महिला के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे और शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था. पुलिस को शक है कि रेप के बाद महिला वकील की हत्या की गई है. यह घटना कासगंज की शहर कोतवाली इलाके की है. बीते दो सितंबर को जिला कोर्ट से लापता हुई महिला वकील का शव नहर से बरामद किया गया है. 40 वर्षीय महिला वकील मोहिनी तोमर सोमवार की दोपहर कोर्ट से…

Read More

UP के कौशांबी जिले में भी आदमखोर भेड़िए ने बच्चे समेत तीन लोगों पर हमला कर दिया. भेड़िये के हमले में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया. भेड़िये के हमले के बाद इलाके के एक ईंट-भट्ठे के पास तीन जंगली जानवरों के वीडियो भी सामने आया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. ऐसे में अब ग्रामीण लाठी और डंडे लेकर रात में अपने मवेशी और परिवार की रखवाली कर रहे हैं. ग्रामीणों की सूचना पर…

Read More

सुल्तानपुर एनकाउंटर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं. सपा अध्यक्ष ने इसे नकली एनकाउंटर बताते हुए जाति देखकर जान लेने का आरोप लगाया. कहा कि नक़ली एनकाउंटर रक्षक को भक्षक बना देते हैं. समाधान नक़ली एनकाउंटर नहीं, असली क़ानून-व्यवस्था है. सपा अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, लगता है सुल्तानपुर की डकैती में शामिल लोगों से सत्ता पक्ष का गहरा संपर्क था, इसीलिए तो नक़ली एनकाउंटर से पहले ‘मुख्य आरोपी’ से संपर्क साधकर सरेंडर करा दिया गया और अन्य सपक्षीय लोगों के पैरों पर सिर्फ़ दिखावटी गोली मारी गयी और ‘जात’ देखकर जान ली गयी. जब मुख्य…

Read More