Author: abcnews

UP के सुल्तानपुर (Sultanpur) में आज गुरुवार की सुबह 1 लाख का फरार इनामी बदमाश एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढेर हो गया. यह एनकाउंटर देहात कोतवाली के हनुमानगंज बाईपास पर हुआ. मारा गया बदमाश मंगेश यादव सर्राफा व्यवसायी की दुकान पर हुई डकैती के मुख्य आरोपियों में शामिल था. मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी मौके से भाग निकला. दरअसल, बीते 28 अगस्त को सुल्तानपुर शहर में चौक क्षेत्र के ठठेरी बाजार में भरत जी सर्राफा के यहां दिनदहाड़े करोड़ों की लूट हुई थी. आज एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक डीके शाही टीम के साथ थे, इसी दौरान कोतवाली देहात अंतर्गत मिश्रपुर पुरैना में लूट को अंजाम देने वाले आरोपियों…

Read More

सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित है. इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और भक्त को कभी भी सुख-समृद्धि, धन-दौलत की कमी नहीं होती. इस दिन पूजा में हल्दी का उपयोग जरूर करना चाहिए कहते हैं कि हल्दी के बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी है. इस दिन पूजा के साथ-साथ हल्दी के उपाय करके भी भगवान विष्णु की विशेष कृपा पा सकते हैं. – ज्योतिष शास्त्र के…

Read More

बीजेपी ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 67 नामों का ऐलान किया गया है. राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि अनिल विज को अंबाला सीट से कैंडिडेट बनाया गया है. अरविंद शर्मा को गुहाना सीट से टिकट मिला है. इस लिस्ट की खास बात ये है कि इसमें जेजेपी के तीन पूर्व विधायकों को भी टिकट दिया गया है. देवेंद्र बबली को टोहाना,रामकुमार गौतम को सफीदों और उकलाना से अनूप धानक को टिकट मिला है. बता दें कि हरियाणा विधानसभा की…

Read More

UP में लोग कहीं भेड़ियों का आतंक है झेल रहे हैं तो कहीं बाघ का आतंक दिखाई दे रहा है. ऐसा ही उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गांव नवादा में इन दिनों ग्रामीणों में तेंदुए का खौफ बना हुआ है. कहा जा रहा है कि गढ़मुक्तेश्वर के जंगल से एक तेंदुआ गांव में प्रवेश कर गया है और ग्रामीणों के पशुओं को अपना निवाला बना रहा है. तेंदुए के गांव में आने के निशान ग्रामीणों को साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं. लेकिन देर रात को गांव आए हापुड़ एसपी ने लोगों को तेंदुए से डरने के बजाए, उसकी आखों…

Read More

बहराइच और आसपास के जिलों में फैली भेड़िए की दहशत मंगलवार की आधी रात भदोही में भी नजर आई. यहां अनजान जानवरों के झुंड ने कई लोगों पर हमला कर दिया. इस हमले में महिला समेत सात लोग घायल हो गए हैं. कोइरौना थाना क्षेत्र के बनकट गांव में हमला बोला गया है. घायलों में किसी का सरकारी तो किसी का निजी अस्पताल में इलाज हुआ है. ग्रामीण भेड़िए का ही हमला बता रहे हैं, जबकि अधिकारी सियार के झुंड का हमला बता रहे हैं. बुधवार को वन विभाग की टीम ने गांव में जाकर लोगों से बातचीत की और…

Read More

पांच दिनों की कोशिशों के बाद भी कानपुर के नानामऊ घाट पर गंगा नदी में डूबे स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आदित्य वर्धन सिंह का का कोई सुराग नहीं मिला है. एनडीआरफ और एसडीआरएफ की टीमें वापस लौट चुकी हैं, जबकि अब सिर्फ पीएससी की मोटर बोट गंगा में गश्त कर रही हैं. घटना उस समय की है जब आदित्य वर्धन सिंह अपने दोस्तों योगेश मिश्रा और प्रदीप तिवारी के साथ नहाने के लिए नानामऊ घाट पर गए थे. एक तस्वीर सामने आई है जिसमें आदित्य अपने दोस्त योगेश के साथ नहा रहे हैं, जबकि प्रदीप तिवारी बाहर से फोटो खींच…

Read More

राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक राज्य को खत्म कर दिया गया और लोगों के अधिकार छीन लिए गए. सबसे पहले जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा वापस करना होगा क्योंकि सिर्फ आपका राज्य ही नहीं छीना गया है, आपके अधिकार, आपकी संपत्ति, सब कुछ आपसे छीना जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि 1947 में हमने राजाओं को हटाकर लोकतांत्रिक सरकार बनाई, हमने देश को संविधान दिया. आज जम्मू-कश्मीर में राजा हैं, उनका नाम एलजी है. हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे. अब नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान की…

Read More

किसी दौर में मोटापे से पीड़ित रहे और फिर 5 साल के अंदर अपने शरीर में बड़ा बदलाव लाकर दुनिया भर में मशहूर हुए मैथ्यूस पावलक का निधन हो गया है. महज 19 साल की उम्र में ही मैथ्यूस को हार्ट अटैक आया और उनकी जान चली गई. ब्राजील के रहने वाले मैथ्यूज पूरी दुनिया में बॉडी बिल्डर के तौर पर चर्चित थे और उनकी कहानी वायरल होती थी. वह लगातार कई प्रतिस्पर्धाओं में भी जाते थे और बॉडी बिल्डिंग कम्युनिटी में एक स्टार के तौर पर उभर रहे थे. खासतौर पर दक्षिण ब्राजील के सैंटा कैटारिना प्रांत में वह…

Read More

फतेहपुर जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां दो मुस्लिम युवकों ने दलित महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दे डाला और महिला के विरोध करने पर युवकों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए उसका हाथ तोड़ डाला, महिला के होश आने बाद बदहवास स्थिति में घर पहुंची महिला ने पूरी आपबीती अपने पति से बताया जिसके बाद महिला अपने पति के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार देर रात दोनों आरोपितों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट और मारपीट कर धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज करते हुए हुए दोनो…

Read More

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में लगे हुए हैं. पिछले कुछ दिनों की अटकलों के बाद अब विनेश फोगाट और राहुल गांधी की मुलाकात की खबर आई है. भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात की है. दोनों पहलवानों और राहुल गांधी के मुलाकात की तस्वीर सामने आई है, जिसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि विनेश फोगाट कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव में एंट्री ले सकती हैं. ​पिछले काफी दिनों से अटकलें…

Read More

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के बुलडोजर वाले तंज पर पलटवार किया है. सीएम योगी ने कहा कि बुलडोजर पर हर एक व्यक्ति का हाथ सेट नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि दंगाइयों के आगे नतमस्तक होने वाले लोग ये नहीं कर सकते हैं. सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव ये जानते हैं. अखिलेश यादव ने कहा था कि 2027 में सपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश के सभी बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा. सपा चीफ का यह रिएक्शन बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद आया है. ‘अब टीपू भी…

Read More

आज 4 सितंबर 2024 को बुध ग्रह गोचर कर रहे हैं. बुध को ज्‍योतिष में ग्रहों का राजकुमार कहा गया है. वे धन, व्‍यापार, वाणी, संवाद के कारक हैं. बुध गोचर का कुछ लोगों पर नकारात्‍मक असर हो सकता है. बुध ग्रह 4 सितंबर 2024 से 23 सितंबर 2024 तक सिंह राशि में रहेंगे. बुध का सूर्य की राशि सिंह में संचरण करना खास प्रभाव डालेगा. इसका कुछ राशियों पर सकारात्‍मक तो कुछ पर नकारात्‍मक असर होगा. बुध गोचर कन्‍या राशि वालों के लिए बहुत अच्‍छा नहीं कहा जा सकता है. आप इस दौरान झूठ बोलने की गलती ना करें, वरना फंस सकते…

Read More

चंदौली में चकिया कोतवाली की छत पर बनी पानी टंकी में मंगलवार की सुबह पीआरवी में तैनात दरोगा 56 वर्षीय अशोक सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई. तत्काल इसकी जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों की दी गई. अशोक सिंह मऊ के रहने वाले थे और यहां पीआरवी में उनकी तैनाती थी. मऊ से परिवार के सदस्य भी चंदौली पहुंच गए हैं. फिलहाल यह नहीं पता चला कि वह पानी टंकी पर कैसे चले गए. मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र भवनाथपुर गांव निवासी अशोक सिंह की तैनाती बीते 28 मार्च को चकिया कोतवाली में पीआरवी में की गई…

Read More

UP के दो जिलों और उनके आस-पास बाघ और भेड़ियों का आतंक चरम पर है. दोनों इलाकों में आदम खोर भेड़िए और बाघ कई लोगों की जान ले चुके हैं. वहां लोग इस कदर खौफजदा हैं कि वे रात होने से पहले ही अपने घरों में कैद हो जाते हैं. खासकर वे अपने छोटे बच्चों और बुजुर्गों की रखवाली करने को मजूबर हैं. क्योंकि बहराइच में भेड़िए और लखीमपुर खीरी में बाघ इन्हें ही अपना शिकार बना रहे हैं. आइए आपको बताते हैं यूपी के इन दोनों जिलों की खौफनाक कहानी. जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. लखीमपुर का…

Read More

फतेहपुर जिले में मंगलवार (3 अगस्त) को एक मुठभेड़ के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि दोनों गोकशी के लिए एक गाय को ले जा रहे थे. लेकिन घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. हथगवां थाने के एसएचओ वृंदावन राय ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग ईंट भट्टे पर गोकशी करने जा रहे हैं. इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें घेर लिया, जिसके बाद अपराधियों ने टीम पर फायरिंग कर दी.  वृंदावन राय ने आगे बताया कि पुलिस की जवाबी फायरिंग में…

Read More

बहराइच में भेड़िए के आतंक के बीच सुलतानपुर में दूध मुंही बच्ची को आधी रात को मां की चारपाई से सियार घसीट ले गया. चिल्लाने की आवाज पर मां और पिता दौड़े तो सियार बच्ची को छोड़कर भाग गया. इलाज के लिए सीएससी लाने पर चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया. थाना क्षेत्र के दियरा कोड़रिया गांव के मोनू अपनी पत्नी अनवरी अपनी दूध मुंही बच्ची 2 माह काजल के साथ छप्पर युक्त मकान मे चारपाई पर लेटी थी. बगल की चारपाई पर पिता मोनू भी बच्चों के साथ लेटा था. आधी रात को दुध्रमुंही काजल को सियार चारपाई से…

Read More

दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो रही है. अब तक जवानों ने 9 नक्सलियों को मार गिराया है. घटनास्थल से नक्सलियों के शवों के साथ SLR, 303 और 12 बोर के हथियार भी बरामद हुए हैं. घटना की जानकारी के अनुसार, पश्चिम बस्तर डिवीजन में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी. 3 सितंबर 2024 की सुबह 10:30 बजे सर्चिंग के दौरान पुलिस पार्टी का सामना PLGA की कंपनी नंबर 02 के नक्सलियों से हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी…

Read More

कानपुर में गंगा नहाने के दौरान डूब गए उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आदित्य वर्धन सिंह की बॉडी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी के 64 गोताखोर 48 घंटे बाद भी ढूंढ नहीं पाए हैं. इन विभागों की एक दर्जन से ज्यादा वाटर बोट गंगा में सर्च अभियान चला रही हैं, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. नहाते समय डूब गए थे आदित्यय वर्धन सिंह आदित्य वर्धन सिंह शनिवार को दोपहर में अपने दोस्त प्रदीप तिवारी के साथ नहाने पहुंचे थे. जहां वह नहाते वक्त डूब गए थे. उनको बचाने के लिए उनके दोस्त ने घाट पर…

Read More

UP सरकार की तरफ से अपनी संपत्ति का ब्यौरा न देने वाले 2.44 लाख कर्मचारियों को एक और मौका दिया गया है. सरकार की तरफ से टाइम देकर कहा गया है कि कर्मचारी अपनी संपत्ति का ब्यौरा सौंप दें. इससे पहले सरकार की तरफ़ से अगस्त का वेतन रोकने की बात कही गई थी. लेकिन कर्मचारियों की तरफ़ से टाइम मांगा गया था. जिसके बाद सरकार ने टाइम एक्सटेंड कर दिया है. इससे पहले मुख्य सचिव ने 31 अगस्त तक हर हाल में मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा देने के निर्देश दिए थे. तय तिथि तक राज्य…

Read More

भारतीय कोस्टगार्ड के हेलिकॉप्टर ध्रुव को अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है. इस दौरान हेलिकॉप्टर में सवार इंडियन कोस्ट गार्ड के दो पायलट लापता हो गए हैं. उनके साथ एक डाइवर भी सवार था। उसके बारे में भी कोई खबर नहीं मिल पाई है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार एक क्रू मेंबर को बचा लिया गया है, लेकिन बाकी तीन लोग लापता हैं. यह हेलिकॉप्टर गुजरात में आई बाढ़ से जुड़े राहत एवं बचाव कार्य में जुटा था. पूरे मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों का कहना है कि हेलिकॉप्टर ने सोमवार की रात को पोरबंदर के…

Read More