Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ब्रुनेई दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. उनका यह दौरा एक दिन का होगा. इसके बाद वह बुधवार को सिंगापुर के दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना होंगे. पीएम मोदी का ब्रुनेई और सिंगापुर का ये तीन दिवसीय दौरा काफी अहम माना जा रहा है. पीएम मोदी तीन दिनों के इस दौरे की शुरुआत ब्रुनेई से कर रहे हैं. वह सुल्तान हसनल बोल्कैया के निमंत्रण पर ब्रुनेई पहुंच रहे हैं. वह भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे, जो ब्रुनेई का दौरा करेंगे. इस साल दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 40 साल भी पूरे हो रहे…
भाद्रपद माह का शुक्ल पक्ष हिंदू धर्म में बहुत खास माना गया है क्योंकि इन 15 दिनों में लगभग हर दिन कोई ना कोई व्रत-त्योहार आता है. इसी बीत सुहागनें पति की लंबी उम्र के लिए हरतालिका तीज का कठिन व्रत रखती हैं. तो दुनिया भर में मशहूर गणेश उत्सव पर्व भी मनाया जाता है. इसके अलावा भी राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत, परिवर्तनी एकादशी, वराह जयंती आदि पर्व भी आते हैं. जानिए इन पर्व-त्योहारों की तारीख और पूरी लिस्ट. हरतालिका तीज 2024 भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है. इस साल 6 सितंबर…
सीबीआई ने कई दिनों की पूछताछ के बाद कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ संदीप घोष को गिरफ्तार कर लिया है. संदीप घोष की गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के मामले में की गई है. सीबीआई ने यह कार्रवाई 15 दिनों से अधिक की पूछताछ के बाद की है. संदीप घोष को सीजीओ कॉम्प्लेक्स से कोलकाता के निजाम पैलेस स्थित सीबीआई कार्यालय ले जाया गया. सीबीआई की एंटी करप्शन यूनिट संदीप घोष के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही है. यह यूनिट निजाम पैलेस के कार्यालय में स्थित है. एंटी करप्शन यूनिट यूनिट ने आरजी कर अस्पताल…
फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रील बनाने का क्रेज इस समय युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसके लिए वह ऐसी ऐसी हरकतें कर रहे हैं जिसे देखकर एक तरफ तो हंसी आती है दूसरी तरफ गुस्सा भी आता है. ऐसा ही रील बनाने का अजब नजारा बलिया में देखने को मिला है. यहां एक बाइक पर पहुंचे तीन युवकों ने केवल अंडरवियर पहना था और सिर पर हेलमेट लगा रखा था. तीनों कभी बाइक पर सवार होकर फर्राटा भर रहे थे तो कभी केवल अंडरवियर में ही बाजार में लोगों के बीच पहुंच जा रहे…
UP के एटा में थाना निधौली कलां के गांव दुल्हा में सरकारी हैंडपंप सही करते पाइप में हाईटेंशन लाइन का करंट उतर आया. मिस्त्री सहित तीन लोग हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए. दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है. रामपाल निवासी दयारामपुर ने बताया कि गांव से बाहर निकलते ही दुल्हा गांव की सीमा में एक सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है. ये काफी समय से खराब था. निजी खर्चे से इसको सही करने के लिए पास के ही गांव रसीदपुर निवासी प्रमोद…
UP के बहराइच से ऑनर किलिंग एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक पिता ने अपनी इज्जत की खातिर 17 साल की बेटी का बेरहमी से कत्ल कर दिया. उसने पहले सिर को धड़ से अलग किया फिर लाश के कई टुकड़े कर दिए. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि पिता बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज था. उसने कई बार बेटी को समझाया पर वह नहीं मान रही थी. जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव के टुकड़ों को इकट्ठा किया.…
पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग हुई है. यह हमला सिंगर के कनाडा स्थित घर पर हुआ है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी ली है. इससे पहले पंजाबी फिल्म स्टार गिप्पी ग्रेवाल और पंजाबी सिंगर करण औजला के घर पर भी कनाडा में फायरिंग हो चुकी है.सलमान के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप ने ही ली थी। सूत्रों का कहना है कि एपी ढिल्लों के विक्टोरिया आइलैंड स्थित घर के पास से फायरिंग की आवाजें सुनी गईं. अब तक इस मामले में अमृतपाल सिंह ढिल्लों की ओर से कुछ कहा…
जम्मू एवं कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां मार्ग पर पत्थर भरभराकर गिर गए। जिस वक्त यह घटना हुई, मार्ग पर श्रद्धालु जा रहे थे। भूस्खलन से कई श्रद्धालु पत्थरों की चपेट में आ गए। आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू का काम किया जा रहा है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने बताया कि माता वैष्णो देवी श्राइन ट्रैक पर पत्थर गिरने की घटना हुई और भूस्खलन हुआ है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई है।
कन्नौज के चर्चित नाबालिग रेप मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. कन्नौज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और सपा नेता नवाब सिंह यादव का नाबालिग रेप पीड़िता के साथ डीएनए सैंपल मैच हो गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द ने बताया कि डीएनए जांच की रिपोर्ट पुलिस के पास आ गई है. कन्नौज रेप कांड में पीड़िता किशोरी के साथ रेप किया गया था यह बात पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है. एफएसएल से आई डीएनए रिपोर्ट में सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव और किशोरी के सैंपल मैच हो गए हैं. अब इस मामले में नवाब…
यूपी के फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में एक लड़की को पुलिस और परिवार के सदस्य नहर में खोजते रहे जबकि वह अपने प्रेमी के यहां पहुंच गई थी. नहर में युवती की तलाश इसलिए की जा रही थी क्योंकि शनिवार की सुबह वहां लड़की की चप्पल और दुपट्टा मिला था. इससे परिवारीजनों को लड़की के नहर में कूदने की आशंका हुई. उन्होंने गोताखोरों को लाया और पुलिस की मदद से उसको नहर में खोजने का प्रयास जारी रहा. नहर में लड़की की तलाश होती रही और लड़की अपने प्रेमी के यहां पर मिली. लड़की को बरामद करके पुलिस ने आरोपी…
आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान ने सोमवार सुबह बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि ईडी के लोग मुझे गिरफ्तार करने मेरे घर पहुंच गए हैं. इस समय ई़डी की टीम अमानतुल्लाह के घर पर है. दिल्ली पुलिस की भारी-भरकम टीम उनके घर के बाहर मौजूद है. अर्धसैनिक बल के जवान भी मौजूद है. दिल्ली के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इसकी जानकारी दी. अमानतुल्लाह खान ने कहा कि अभी सुबह-सुबह तानाशाह के इशारे पर उनकी कठपुतली ईडी मेरे घर पर पहुंच चुकी है, मुझे और आम आदमी पार्टी नेताओं को परेशान करने…
आज भाद्रपद माह की सोमवती अमावस्या है. अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण, पिंड दान और पितर पूजा की जाती है. इस दिन गौ दान और स्नान का विशेष महत्व बताया गया है. अमावस्या का दिन पूर्वजों और पितरों को याद करने के लिए सबसे शक्तिशाली दिन माना जाता है. सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव, श्रीहरि और माता लक्ष्मी की उपासना की जाती है. सोमवती अमावस्या को पिठोरी अमावस्या, भादो अमावस्या और भाद्रपद अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अमावस तिथि को सोमवती अमावस्या मनाई जाती है. …
भारत की रुबीना फ्रांसिस ने पेरिस पैरालिंपिक में ब्रॉन्ज जीतकर भारत की झोली में पांचवां मेडल डाला. रुबीना ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 इवेंट में यह मेडल अपने नाम किया. इससे पहले शूटिंग में ही भारत को तीन और मेडल मिल चुके हैं. बता दें कि रुबीना पिस्टल इवेंट में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला पैरा-शूटिंग एथलीट बनी हैं. रुबीना ने फाइनल में 211.1 अंक हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. ईरान की खिलाड़ी ने जीता गोल्ड ईरान की जावनमरडी सरेह ने गोल्ड और तुर्की की ओजगान आयसेल ने इस स्पर्धा मे सिल्वर मेडल हासिल किया. जावनमरडी सरेह ने…
पुलिस ने भर्ती परीक्षा में कानपुर में एक सॉल्वर और नकलची को गिरफ्तार किया है. एक युवक अपने चचेरे भाई की जगह पेपर देने आया था वहीं, दूसरा अपने गले में नेकबैंड डालकर आया था. पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन प्रथम पाली के पेपर में पुलिस ने एक सॉल्वर और नकलची को गिरफ्तार किया है. पहले मामले में किदवई नगर के डॉ. चिरंजीलाल इंटर कॉलेज में रमाकांत पुत्र शिवतान सिंह निवासी आगरा की जगह पर उसका चचेरा भाई सोनू सिंह पुत्र बनवारी लाल परीक्षा देने आया था. आरोपी कूटरचित आधार कार्ड लेकर आया था। कार्ड नंबर और बायोमेट्रिक के…
चुनाव आयोग ने हरियाणा चुनाव की तारीख बदल दी है. अब राज्य में 1 अक्टूबर की जगह 5 अक्बूटर को मतदान होगा. वहीं हरियाणा और जम्मू-कश्मीर, दोनों राज्यों की मतगणना की तारीख भी बदली गई है. दोनों राज्यों में अब चार अक्टूबर की जगह 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी. चुनाव आयोग की तरफ से इसको लेकर बयान जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि हरियाणा में आगामी त्योहार के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है. दरअसल, बिश्नोई समुदाय के मतदान के अधिकार और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए निर्णय लिया गया, जो अपने गुरु…
मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली वंदेभारत ट्रेन का आज उद्घाटन हो गया. मेरठ सिटी स्टेशन पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्लेटफार्म नंबर एक से दोपहर 12:55 बजे ट्रेन रवाना हुई. पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को रवाना किया. उद्घाटन के दिन आज 200 स्कूली बच्चे और पास वाले लोग निशुल्क यात्रा कर रहे हैं. वहीं रविवार से नियमित चलेगी. मेरठ से ट्रेन सुबह 6:35 बजे लखनऊ के लिए चलेगी. मंगलवार को संचालन नहीं होगा. सांसद अरुण गोविल बोले- अब मेरठ से लखनऊ जाउंगा मेरठ से भाजपा सांसद अरूण गोविल ने कहा, “आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है. आज…
लखनऊ में पेट्रोल पंप पर फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो पक्षों के बीच लड़ाई दिख रही है और इसी बीच एक शख्स फायरिंग करते हुए दिखा. सोशल मीडिया एक्स पर शनिवार सुबह एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें युवकों के दो पक्ष मारपीट करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक लखनऊ के पारा मोहान रोड स्थित पेट्रोल पम्प पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें कई राउंड फायरिंग किए जाने का भी आरोप है. झगड़े के बीच डॉयल 112 की टीम भी मौके पर पहुंचते हुए नजर आ…
किसान आंदोलन को 200 दिन पूरे हो गए हैं. इस मौके पर शंभू बॉर्डर पर किसानों ने बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम में पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालिफाइ हुईं पहलवान विनेश फोगाट भी पहुंचीं. किसानों ने उनका सम्मान किया. विनेश फोगाट ने कहा, आपकी बेटी आपके साथ है. किसान शंभू बॉर्डर पर फरवरी से ही डटे हुए हैं. दिल्ली कूच के दौरान हरियाणा सरकार ने उन्हें शंभू बॉर्डर पर ही रोक दिया था. तब से किसानों ने अपने तंबू उखाड़े नहीं हैं. शंभू बॉर्डर पर विनेश फोगाट ने कहा कि किसान यहां लंबे समय से बैठे हैं और वे सबके…
कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या मामले के मुख्य आरोपी संजय रॉय इन दिनों प्रेसीडेंसी सुधार गृह में बंद है। उसे जेल में परोसा जाने वाला खाना पसंद नहीं आ रहा है. रोटी-सब्जी से परेशान संजय रॉय ने जेलर से अंडा चाऊमीन की मांग की. आपको बता दें कि जेल के नियमों के मुताबिक, किसी भी कैदी को वही खाना दिया जाता है जो सभी कैदी को मिलता है. किसी-किसी केस में घर से खाना मंगवाने की इजाजत होती है. न्यूज-18 ने जेल के सूत्रों के हवाले से कहा कि संजय रॉय हर दिन रोटी-सब्जी परोसे जाने पर…
देवरिया में बीती रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने रॉन्ग साइड सात लोगों को रौंद दिया. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. ऐसे हुआ हादसा दरअसल, देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा चौराहे पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे बेकाबू होकर एक पिकअप दूसरी लेन में चली गई. पिकअप ने दूसरी लेन में जा रही बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में एक बाइक में सवार तीन लोगों की मौके पर ही…
