Author: abcnews

सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है. हर माह दोनों पक्षों की एकादशी तिथि के दिन एकादशी का व्रत रखा जाता है. एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने और कुछ ज्योतिष उपाय व्यक्ति की किस्मत चमकाते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि आज 29 अगस्त के दिन पड़ रही है. बता दें कि भाद्रपद माह की एकादशी को अजा एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस दिन कुछ विशेष उपाय भगवान विष्णु को प्रसन्न करते हैं. साथ ही, मां लक्ष्मी…

Read More

UP की राजधानी लखनऊ में बुधवार को कम्‍युनिटी हेल्‍थ ऑफिसरों (सीएचओ) और पुलिस के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम (एएमएस) में बदलाव और स्थायी नौकरी समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए एनएचएम ऑफिस की ओर जा रहे कम्‍युनिटी हेल्‍थ ऑफिसरों को दीनदयाल पार्क और मोहन होटल की ओर से रोकने की कोशिश की. इसके बाद दोनों तरफ से जमकर धक्‍का-मुक्‍की हुई जिसमें पुलिसवालों के नेम प्‍लेट, बिल्‍ला तो कम्‍युनिटी हेल्‍थ ऑफिसरों के एप्रिन, बैग आदि सड़क पर गिर गए. इस दौरान पुलिस ने दोनों ओर से रास्‍ता रोक दिया. प्रदर्शन का असर चारबाग, केकेसी…

Read More

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में बंगाल में बवाल जारी है. ममता बनर्जी सरकार के विरोध में छात्रों के नबन्ना अभियान प्रोटेस्ट पर पुलिस के बलप्रयोग के विरोध में आज बीजेपी का 12 घंटे का बंगाल बंद है. इस दौरान बीजेपी के एक स्थानीय नेता पर हमला किया गया. इस हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक अज्ञात शख्स बीजेपी के स्थानीय नेता प्रियांगु पांडे की कार पर फायरिंग कर रहा है. हमलावर ने पांडे की कार पर छह राउंड…

Read More

नोएडा सेक्टर-75 स्थित पंचशील प्रतिष्ठा सोसाइटी के 15वीं मंजिल पर बने फ्लैट की बालकनी से कूदकर आईटी इंजीनियर ने मंगलवार को जान दे दी. पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. आत्महत्या का कारण जानने के लिए सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है. एसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि पंचशील प्रतिष्ठा सोसाइटी के टावर संख्या आठ के फ्लैट नंबर 1508 में 36 वर्षीय पंकज पत्नी और बच्चे के साथ रहते थे. मंगलवार शाम 3 बजे के करीब…

Read More

UP के पीलीभीत में बीजेपी विधायक विवेक वर्मा के पिता और पूर्व मंत्री ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. उन्होंने भरे मंच से मायावती को सीएम योगी आदित्यनाथ से बढ़िया मुख्यमंत्री बता दिया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मायावती की सरकार में कम से कम रिश्वतखोरी तो नहीं होती थी, जो इस सरकार में चरम पर है. विधायक के पिता के इस बयान से खलबली मच गई. दरअसल, बीते दिन पीलीभीत की बीसलपुर मंडी में आवारा पशुओं, भ्रष्टाचार, गन्ना भुगतान सहित कई मांगों को लेकर बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुके रामसरन वर्मा धरने पर बैठे…

Read More

गुजरात में भारी बारिश से हाहाकार मचा है. सूरत, कच्छ समेत करीब दर्जनभर जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं.राज्य में पिछले 48 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश से नदियां उफान हैं. इसके चलते कई जिलों के निचले इलाकों में पानी भर गया है. इस बीच मौसम विभाग ने अभी बारिश से राहत नहीं मिलने की संभावना व्यक्त की है. मौसम विभाग (IMD) ने अभी तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. भारी बारिश के कारण राजकोट में शहर की सड़कों पर इतना पानी है कि गाड़ियां पूरी तरह से डूब चुकी हैं. घरों में इतना…

Read More

सनातन धर्म में बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित है. इस दिन गणेश जी की पूजा-अर्चना करने और ज्योतिष उपाय करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलता है. हिंदू शास्त्रों में गणेश की प्रथम पूजनीय माना गया है. कहते हैं कि किसी भी शुभ और मांगलिक कार्य की शुरुआत अगर गणेश जी के नाम से की जाए, तो सभी कार्य निर्विघ्न पूरे होते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार के दिन भगवान गणेश जी पूजा करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है और व्यक्ति को सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है.…

Read More

UP के कौशाम्बी जिले में दो पक्षों के बीच पथराव हुआ और जमकर लाठी डंडे चले. इस घटना में कई लोग घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात हैं और किसी तरह से मामले को शांत कराया गया. इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. बताया जा रहा है कि पेड़ लगाने को लेकर विवाद हुआ था.     यह मामला कड़ा धाम कोतवाली घोषियाना सिपाही गांव का है. गांव के सद्दाम हुसैन ने बताया कि…

Read More

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की केंद्रीय कार्यकारिणी, राष्ट्रीय एवं राज्य इकाइयों के वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों तथा देश भर से चयनित पार्टी के प्रतिनिधियों की बैठक मंगलवार को दोपहर 12 बजे से लखनऊ में मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कार्यालय पर शुरू हुई। बैठक में सतीश मिश्र ने प्रस्ताव रखा जिस पर मायावती अगले 5 साल के लिए बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं. वहीं आकाश आनंद नेशनल कोऑर्डिनेटर और मायावती के उत्तराधिकारी बने रहने का फैसला हुआ. इस दौरान मायावती ने कहा कि देश के करोड़ों दलितों व अन्य बहुजनों के हित में डा. भीमराव अम्बेडकर के संविधान की सच्ची जनहित…

Read More

कोलकाता के अस्पातल में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के विरोध ‘नबन्ना अभियान’ प्रदर्शन हिंसक हो गया. प्रशासन को पहले से ही आंदोलन में हिंसा का अंदेशा था इसलिए 6000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. वहीं पुलिस ने इसके पीछे राजनीतिक साजिश के आरोप भी लगाए थे. जानकारी के मुताबिक नबन्ना प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी. वहीं प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी भी की जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कनरे के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है. इस प्रदर्शन…

Read More

फतेहपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा नेता हाजी रजा के खिलाफ प्रशासन का ऐक्शन हुआ है. मंगलवार सुबह प्रशासन ने शहर के बाकरगंज में गलत नक्शे पर निर्माणाधीन तीन मंजिला भवन के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है. भारी बुल बल की मौजूदगी में बुलडोजर के गरजने से इलाके में सनसनी फैल गई. बाकरगंज में सोमवार सुबह अचानक दस थानों के पुलिस व पीएसी बल की तैनाती से इलाके में सनसनी फैल गई. करीब आठ बजे एसडीएम सदर प्रदीप रमन व सीओ सिटी सुशील कुमार दुबे राजस्व अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे.…

Read More

फर्रुखाबाद में आम के बाग में एक ही डाल पर दो सहेलियों के शव मंगलवार की सुबह फांसी के फंदे पर लटके पाए गए. इससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को देखते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल की. दरअसल, दोनों सहेलियां जन्माष्टमी के मेले में शामिल होने के लिए घर से निकली थी. भगौतीपुर गांव निवासी रामवीर जाटव की 18 वर्षीय बेटी बबली और महेंद्र जाटव की 16 वर्षीय बेटी शशि आपस में सहेली थी. दोनों जन्माष्टमी के मेले के लिए निकली थी सोमवार की रात 9 बजे के बाद दोनों घर से लापता हो गई. परिजनों ने काफी…

Read More

मथुरा में जन्माष्टमी के दिन गांव में फूड पॉइजनिंग से 50 से अधिक लोग बीमार हो गए. महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात को जन्माष्टमी उत्सव के दौरान हुई. सरकारी अस्पताल में भर्ती किशोरी प्रियंका ने बताया- हमने रात में कुट्टू के आटे से बने पकौड़े खाए थे. इसके बाद मुझे उल्टी होने लगी और पेट में जलन महसूस हुई. वहीं, मरीज के साथ आए परखम गांव के निवासी एक शख्स ने बताया कि पकौड़े खाने के बाद लोगों को चक्कर…

Read More

क्या राजस्थान में वंदे भारत ट्रेन को पलट देने की साजिश रची गई थी? राजस्थान के पाली में अहमदाबाद-चोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के सीमेंट ब्लॉक से टकराने के बाद यह सवाल उठा है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सीमेंट स्लैब किसने और क्यों ट्रैक पर रखा था. गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ. हालांकि, अगले दिन भी उसी जगह पर सीमेंट के ब्लॉक रखे मिले. नॉर्थ वेस्ट रेलवे के सीपीआरओ शशि किरण ने बताया कि इंजन में आगे लगा मवेशी गार्ड सीमेंट ब्लॉक से टकराया. ट्रेन को यहां कुछ देर रुकना पड़ा. उन्होंने बताया कि घटना…

Read More

UP के बरेली जिले में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जहां एक हिंदू इलाके में रहने वाले मोहल्ले के अनेकों लोगों ने पलायन की घोषणा सिर्फ इसलिए कर दी है, क्योंकि एक मुस्लिम महिला ने हिंदू का मकान खरीद लिया है. इसके विरोध में पूरे मोहल्ले के लोग आ गए हैं और पलायन के पोस्टर हाथ में लेकर सड़कों पर उतरकर विरोध जताने लगे हैं. मोहल्लेवासियों का कहना है कि एक मकान को हिंदू पक्ष ने मुस्लिम पक्ष को बेच दिया है. इससे भविष्य में बहुत परेशानी होगी क्योंकि मुस्लिम पक्ष के मकान खरीदने से हिंदू पक्ष के…

Read More

सनातन धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है. इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों के सभी दुख-कष्ट दूर होते हैं. साथ ही, हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है. मान्यता है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने और उपासना करने से वे प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं. वहीं ज्योतिष मंगलवार को लेकर ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपायों और नियमों का भी जिक्र किया गया है. इन बातों का ध्यान न रखने पर बजरंगबली नाराज हो जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस दिन कुछ चीजों को…

Read More

आज मध्य रात्रि शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य होगा। जन्माष्टमी को लेकर बिठूर स्थित इस्कॉन मंदिर वृंदावन की तरह महक उठा है। वहीं बाजारों में कान्हा की पोशाक और सजावट के सामान की खरीदारी जोरों पर है। सनातन धर्म मंदिर में भी श्रीकृष्ण का भव्य शृंगार किया गया. इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जलाभिषेक विधि-विधान के साथ शुरू हुआ. फूलों से महक उठे मंदिर मंदिर फूलों की खुशबू से नहा उठे हैं. घरों में भी विशेष झांकियां बनाने का सिलसिला जारी है. इस्कॉन, श्री राधा कृष्ण मंदिर (जेके मंदिर), श्री सनातन धर्म मंदिर और श्री राधा कृष्ण…

Read More

पूरे देश में जन्माष्टमी की धूम मची है। हर जिले में कृष्ण जन्माष्टमी को सबसे ज्यादा रौनक पुलिस लाइन में देखने को मिलती है. सहारनपुर में पुलिस लाइन में जन्माष्टमी के दिन सोमवार को एक सिपाही की खून से लथपथ लाश मिली है. अधिकारी भी औंधे मुंह पड़े शव को देखकर हैरान हैं. मौत के कारणों पर कोई कुछ नहीं बोल रहा है. फोंरेंसिक टीम जांच में जुटी है. अधिकारियों के अनुसार आगरा का रहने वाला सिपाही रविवार की शाम सहारनपुर से बंदियों को छोड़ने नोएडा गया था. वहां से देर रात लौटने के बाद पुलिस लाइन स्थित अपनी बैरक…

Read More

UP के बहराइच जिले में आदमखोर भेड़ियों का आतंक जारी है. एक महीने के अंदर भेड़ियों ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है. इलाके में एक के बाद एक हो रही मौतों से लोग दहशत में हैं. पुलिस, प्रशासन, वन विभाग के साथ अब बीजेपी के विधायक भी मोर्चा संभालते हुए नजर आ रहे हैं. वह स्वयं रात में राइफल लेकर गांववालों के साथ गश्त करते दिखाई दिए. फिलहाल, वन विभाग की 20 टीमें आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने में जुटी हुई हैं.   लेकिन इन सभी को गच्चा देते हुए बीती रात आदमखोर ने 65 वर्षीय…

Read More

UP के आगरा में वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता है. राष्ट्र तब सशक्त रहेगा, जब हम एक रहेंगे-नेक रहेंगे. बंटेंगे तो कटेंगे. सीएम योगी ने कहा कि बांग्लादेश वाली गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए. एक रहेंगे तो नेक रहेंगे और सुरक्षित रहेंगे. मुख्यमंत्री ने इस दौरान मुगल बादशाह औरंगजेब को दुष्ट बताते हुए कहा कि उसका संबंध भी इसी आगरा से था. उन्होंने कहा, “इसी आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज ने औरंगजेब की सत्ता को चुनौती दी थी और उससे कहा था कि तुम…

Read More