Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
केदारनाथ धाम में एक बार फिर हेलीकॉप्टर हादसा हुआ है. इंडिन एयरफोर्स का एमआई-17 हेलीकॉप्टर एक पुराने चॉपर को हैंग कर वापस ला रहा था, तभी रामबाडा के पास खराब चॉपर को आसमान से ड्रॉप करना पड़ा. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 मई 2024 को लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आने से जिस हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी वो आज सुबह क्रैश हो गया. हेली को ठीक करने के लिए इंडियन एयरफोर्स के एमआई 17 हेलीकॉप्टर की मदद से हैंग करके गौचर हवाई पट्टी पहुंचाया जा रहा था. इस दौरान एमआई 17 डिसबैलेंस होने लगा. खतरे को भांपते…
महादेव और शनि कृपा पाने का सबसे उत्तम दिन आ गया है. शिव और शनि की उपासना के लिए शनि प्रदोष व्रत 31 अगस्त दिन शनिवार को रखा जाएगा. इस दिन शनि और शिव की पूजा से जीवन में सुख, शांति और संपन्नता का आशीर्वाद मिलता है. भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत बड़ा ही शुभ और मंगलकारी माना जाता है. हिंदू धर्म में त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखने का विधान है. शनि प्रदोष का महत्व शनिदेव दंड के अधिपति हैं और शिव जी के शिष्य हैं. उनको न्याय और दंड का अधिपति शिवजी ने ही बनाया था. इसलिए…
भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने बांग्लादेश में आई बाढ़ के संबंध में हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट को “भ्रामक” और “तथ्यों को अनदेखा करने वाला” करार दिया है. हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि बांग्लादेश में मौजूदा बाढ़ की स्थिति त्रिपुरा में गोमती नदी पर बने बांध के फाटक खोलने के कारण उत्पन्न हुई है. भारत ने पहले भी इस खबर को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया था. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नियमित ब्रीफिंग में इस बारे में पूछे गए सवालों पर कहा, “हमने बंगलादेश में बाढ़ की स्थिति…
बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रखौना गांव के पास सरयू नहर पर बने पुल पर यात्रियों से भरी बस लटक गई. बस में सवार यात्रियों की सांसे थम गई. चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह बस को नियंत्रित किया. इस दौरान एक बालक पानी में गिर गया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने छलांग लगाकर बालक को डूबने से बचाया. आसपास के लोगों ने दौड़कर राहत बचाव का कार्य शुरू किया. डबल डेकर बस एन एल 02 बी 3021 दिल्ली से सवारी लेकर महसी की ओर जा रही थी. बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे/ स्थानीय…
देश की इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर नहीं है. भारत की जीडीपी ग्रोथ कम हुई है. पिछले पांच तिमाही की तुलना में भारत की जीडीपी ग्रोथ सबसे कम रही है. अप्रैल-जून 2024 तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ गिरकर 6.7% रही है. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में GDP ग्रोथ 8.2 फीसदी थी. वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 6.7% की वृद्धि का अनुमान है, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में 8.2% की वृद्धि हुई है. वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद में 9.7% की वृद्धि देखी गई…
UP के बहराइच जिले के बाद अब सीतापुर से भेड़िये के हमले की खबर सामने आई है. जिसके बाद से वन विभाग और स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि ये हमला शायद सियार ने किया है. उन्होंने इसे भेड़िये का हमला मानने से इनकार किया है. वहीं, ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने इलाके में भेड़िये को देखा है और ये हमला भी उसी ने किया है. वन विभाग की माने तो यहां मिले पैरों के निशानों से पता चलता है कि यह सियार का ही था. यह भेड़िया नहीं हो सकता, क्योंकि इसके…
पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत की निशानेबाज अवनि लेखरा ने कमाल कर दिखाया है. अवनि ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (SH1) स्पर्धा में शुक्रवार (30 अगस्त) को स्वर्ण पदक जीता. अवनि ने पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसी इवेंट में भारत की मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता. इन दो पदकों के साथ ही मौजूदा पैरालंपिक गेम्स में भारत का खाता खुल गया है. भारत के नाम एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल हैं. …ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला 22 साल की अवनि ने फाइनल में 249.7 अंक बनाए, जो एक पैरालंपिक रिकॉर्ड है. ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मोना ने 228.7 अंक स्कोर किए. अवनि ने…
महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने का मामला कई दिनों से सुर्खियों में है. इसे लेकर राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक लगातार घिर रही है. शुक्रवार को जब पीएम मोदी महाराष्ट्र के पालघर पहुंचे तो यहां उन्होंने अपने संबोधन के बीच इस वाकये का जिक्र किया और मंच से हाथ जोड़कर सिर झुकाते हुए कहा कि, ‘शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर सिर झुकाकर माफी मांगता हूं.’ पीएम मोदी ने क्या कहा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने पालघर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री…
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में गुरुवार शाम किसान की खेत पर काम करने गए एक किसान की सर्पदंश से हालत बिगड़ गई. झाड़ फूंक कराने के बाद परिजन उनको इलाज के लिए कानपुर ले गए, वहां देर रात उनकी मौत हो गई. गंगरौली गांव के मजरा शीतलपुर निवासी पैंतालीस साल के किसान चंदन सिंह गुरुवार देर शाम को खेतों में काम करने गए थे. वहां सर्प दंश से उनकी हालत बिगड़ गई. जानकारी होने पर परिजन पहले झाड़ फूंक कराने के चक्कर में पड़े रहे. इससे उसकी हालत में सुधार होने के बजाय और नाजुक…
महाराष्ट्र में विधायक संजय गायकवाड़ से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी उनकी गाड़ी धो रहा है. विपक्ष के नेताओं ने वीडियो शेयर कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार पर सवाल उठाए हैं. खास बात है कि घटना ऐसे समय पर हुई है, जब राज्य में विधानसभा चुनाव में कुछ महीनों का ही समय बाकी रह गया है. पूर्व कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन सपकल ने भी वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी के गलत इस्तेमाल का एकदम सटीक उदाहरण है. साथ ही उन्होंने इसे बेहद अपमानजनक करार दिया है. इससे…
जयपुर के जवाहर नगर इलाके में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ। मामा की होटल के पास गुरुवार शाम एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई. अशोक जूस सेंटर के ऊपर इस इमारत का निर्माण चल रहा था। ये इमारत दो मंजिला थी. अचानक हुए हादसे में मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. हादसा शाम लगभग साढ़े आठ बजे के आसपास होना बताया जा रहा है. हादसे की वजह इमारत की दीवार में दरार बताई जा रही है. आसपास के दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम अधिकारियों की अनदेखी की वजह से ये हादसा हुआ…
सभी ग्रह निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करते हैं, अपनी चाल में बदलाव करते हैं और अस्त व उदित होते हैं. ग्रहों की स्थिति में होने वाले इन परिवर्तनों का हमारे जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ता है. साल 2024 के सितंबर महीने में भी ऐसे कई अहम ग्रह-गोचर हो रहे हैं. सितंबर में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह गोचर करेंगे. इससे कई तरह के योग बनेंगे. इन योगों का सभी राशियों पर असर होगा. आइए जानते हैं कि इस महीने कब कौनसा ग्रह गोचर कर रहा है और किन राशियों के लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है. सितंबर 2024…
कानपुर आये मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के सामने BJP कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी खुलकर सामने आई. संवाद के बीच भाजपा के सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विजय गौड़ ने योगी से सीधे पूछ लिया कि आखिर हम लोग अयोध्या क्यों हार गए? जवाब में योगी ने हार का कारण बाद में बताने को कहा. वहीं, अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय से चुप रहने की बात कहते हुए उन्हें बैठा दिया. दरअसल, योगी आदित्यनाथ कानपुर में जनसभा के बाद मर्चेंट चैंबर हॉल पहुंचे. सीसामऊ उपचुनाव से पहले वहां के विधानसभा के मंडल अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, सभी मोर्चों के अध्यक्षों और पार्षदों की मौजूदगी सीधा…
श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतष्ठिा के बाद यूपी की योगी सरकार यहां के विकास के लिए खजाने का मुंह खोल चुकी है। अयोध्या में अवस्थापना, पर्यटन समेत विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का विकास कराया जा रहा है. इसी क्रम में राम की पैड़ी पर जल्द ही मुंबई के जुहू चौपाटी जैसा नजारा दिखाई देने वाला है. इसकी कार्ययोजना पर कार्य हो रहा है. योगी सरकार की तैयारी यह है कि काशी की तरह अयोध्या में भी तीर्थ यात्रियों के साथ ही पर्यटकों की भी आवाजाही बढ़े. उत्तर प्रदेश आवास विभाग ने अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के…
गुजरात में बारिश का ऐसा कहर बरपा है कि कई इलाके, घर, सोसायटी जब जलमग्न नजर आ रहे हैं. मौसम विभाग की मानें तो अभी बारिश का दौर थमने वाला नहीं है. मछुआरों को अगले दो दिन के लिए समुद्र में न जाने के लिए भी कहा गया है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से आज सुबह बात की और गुजरात में बाढ़ की स्थिति और राहत और बचाव की जानकारी ली. वहीं दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो…
UP के बहराइच में आदमखोर भेड़ियों ने 35 गांवों में खौफ का माहौल बना दिया है. यहां रात-रातभर लोग जागकर अपने परिवार की सुरक्षा कर रहे हैं. इतना ही नहीं वन विभाग की ओर से लोगों को सुरक्षित रहने के बारे में भी बताया जा रहा है. वन विभाग का कहना है कि इलाके में छह भेड़ियों का एक झुंड है, जो लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है. इनमें से आज एक और भेड़िये को पकड़ लिया गया है यानी अबतक चार भेड़िये पकड़ में आ चुके हैं और दो की तलाश की जा रही है. बहराइच में इन आदमखोर…
फतेहपुर में पति की प्रताड़ना से दुखी एक महिला ने आधी रात अपने दो बेटियों को जहरीला पदार्थ खिला कर खुद भी खा लिया. तीनों का हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जहां तीनों की हालत संतोषजनक बताई जा रही है. बिंदकी कोतवाली के नौधीखेड़ा गांव निवासी जय सिंह की किसी बात को लेकर बुधवार देर रात 32 वर्षीय पत्नी राधकिा देवी से विवाद हुआ। इससे दुखी राधिका ने आधी रात 09 वर्षीय बेटी शगुन देवी व प्05 वर्षीय तृषा देवी को जहरीला पदार्थ खिला दिया. उसके बाद उसने…
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की बढ़ती चुनौती के बीच सुरक्षाबलों ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है. कुपवाड़ा जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम तीन आतंकवादी मारे गए हैं. भारतीय सेना की चिनार कोर ने इसकी जानकारी दी है. उनके मुताबिक, कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया. वहीं, कुपवाड़ा के ही तंगधार सेक्टर में एक अन्य आतंकवादी को मार गिराया गया. आपको बता दें कि 28-29 अगस्त की मध्य रात्रि को तंगधार सेक्टर में आतंकवादियों के देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया.…
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है. इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को टिकट वितरण के कारण आपसी कलह का सामना करना पड़ रहा है. वैष्णो देवी सीट के लिए टिकट दावेदारों के बीच कलह खुलकर सामने आ चुकी है. इससे परेशान भाजपा ने बुधवार देर रात पूर्व विधायक बलदेव राज शर्मा और रोहित दुबे के बीच सुलह कराने की कोशिश की. भाजपा को आपसी कलह के कारण ही अयोध्या में लोकसभा चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा था. आपको बता दें कि जब भाजपा ने 44 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की थी उसमें…
लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन सबसे व्यस्त स्टेशनों से एक है. बीती रात दो युवकों ने चारबाग के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एसयूवी कार दौड़ा दी. प्लेटफॉर्म पर एसयूसी कार दौड़ता देख यात्रियों में भगदड़ मच गई. गनीमत रही कि कार की चपेट में कोई यात्री नहीं आया. हालांकि, रेलवे पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है. भीड़ के बीच प्लेटफॉर्म पर कार देख मची भगदड़दरअसल, यह पूरा वाक्या मंगलवार देर रात का है. रेलवे पुलिस के मुताबिक, सरोजनीनगर निवासी हितेश तिवारी अपने दोस्त बंथरा निवासी शिवांस चौधरी के साथ रात करीब साढ़े बारह बजे चारबाग रेलवे स्टेशन…
