Author: abcnews

आगरा में शाहजहां द्वारा बनाए गए ताजमहल का दीदार करना हर कोई शख्स बार-बार चाहता है, लेकिन अब यह दीदार करना महंगा पड़ेगा. इसकी एंट्री फीस बढ़ाने की तैयारी चल रही है. खबरों के अनुसार, आगरा विकास प्राधिकरण ने ताजमहल की विजिटिंग फीस (Taj Mahal Visiting Fees) बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. इसमें घरेलू पर्यटकों के लिए 30 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 100 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव है. इससे भारतीय टूरिस्ट के लिए प्रवेश शुल्क बढ़कर 80 रुपये हो जाएगा. विदेशी टूरिस्ट के लिए यह एंट्री फीस बढ़कर 1200 रुपये हो जाएगी. आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) के…

Read More

वाराणसी के अतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आकासा एयरलाइंस के कर्मचारियों की सतर्कता ने बच्चा खरीद फरोख्त के एक बड़े मामले का खुलासा कर दिया है. एक महिला छह दिन के बच्चे का टिकट लेकर एक पुरुष के साथ एयरपोर्ट पर पहुंची थी तीनों के नाम पर बोर्डिंग पास भी जारी कर दिया गया. इसी बीच बच्चा गोद में लेकर कभी टहल रही तो कभी अजब तरीके से बैठ रही महिला की हरकतों से एयरलाइंस के कर्मचारियों को शक हुआ. पहला संदेह यह हुआ कि बच्चा केवल छह दिन का था और उसका टिकट खरीदा गया था. इसके अलावा महिला इतने छोटे…

Read More

नेपाल के काठमांडू में भारतीय यात्रियों को लेकर जा रही बस के नदी में गिरने के बाद कोहराम मचा है. बस में 42 लोग सवार थे। अब तक 15 लोगों के मरने की पुष्टि हो गई है. वहां से आई भयावह तस्वीरों के बाद यात्रियों के परिजन बेचैन हैं. किसी को कुछ नहीं पता चल पा रहा है। ऐसे में यूपी की योगी सरकार ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए एक उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को नेपाल भेजा है और एक अपर जिलाधिकारी (एडीएम) को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है. बस को गोरखपुर से ही बुक किया गया था. उत्तर…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड के दो दिवसीय दौरे के बाद यूक्रेन के दौरे पर हैं. वह स्पेशल रेल फोर्स वन से कीव पहुंचे हैं. वह लगभग दस घंटे की ट्रेन यात्रा के बाद कीव पहुंचे. वह यहां सात घंटे तक रहेंगे. इस दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की से उनकी बहुप्रतीक्षित मुलाकात होगी. इससे पहले उन्होंने कीव पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की. स्वागत से अभिभूत हुए PM मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि आज सुबह कीव पहुंच गया. भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया.  गांधी स्मृति पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Read More

नेपाल के तनहुं जिले के अबुखैरेनी क्षेत्र में एक भारतीय यात्री बस मार्स्यांगदी नदी में गिर गई है. नेपाल पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है. जिला पुलिस कार्यालय तनहुं के डीएसपी दीपकुमार राय ने जानकारी दी कि यूपी एफटी 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिर गई और अब नदी के किनारे पर पड़ी है. दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्यों में 14 शव बरामद किए गए हैं और 16 घायल यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया है. यह बस पोखरा के मझेरी रिजॉर्ट में ठहरे भारतीय यात्रियों को लेकर काठमांडू की ओर रवाना हुई थी. हादसे…

Read More

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक की अफवाह फैलाने के मामले में सपा के पूर्व मंत्री यासर शाह समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. भर्ती बोर्ड ने हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. भर्ती बोर्ड का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम चैनल पर QR code के जरिए फर्जी प्रश्न पत्र के बदले मोटी रकम मांगी जा रही है. इस मामले में शोएब नबी सेफी, हरीश कुमार भगत, डिलाइट इंटरप्राइजेज, मनु कुमार श्रीवास्तव, कपिल जांगिड़, सिद्धार्थ कुमार गुप्ता, यासर शाह समेत 7 लोगों का नाम सामने आया है. एफआईआर के मुताबिक यासर शाह ने अपने X…

Read More

बाराबंकी में शुक्रवार सुबह अवध एकेडमी स्कूल का छज्जा गिर गया. 40 बच्चे मलबे के साथ 15 फीट नीचे जमीन पर गिर गए. हादसे में सभी घायल हो गए। 15 का जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा. हादसे के बाद स्कूल को सील कर दिया गया. मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए है. मामला सुबह 8 बजे का जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. कई बच्चे मलबा के बीच दब गए. किसी के सिर-चेहरे और गर्दन में तो किसी के सीने और हाथ पैर में गंभीर चोट आई. कई बच्चों के पैर…

Read More

जन्‍माष्‍टमी पर्व भाद्रपद मास के कृष्‍ण पक्ष की अष्‍टमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान विष्‍णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था. कृष्‍ण जी का जन्‍म मथुरा के कारागार (जेल) में हुआ था. इसके बाद वृंदावन उनकी लीलास्‍थली बनी. हर साल पूरे देश में तो जन्‍माष्‍टमी पर्व जोर-शोर से मनाया ही जाता है लेकिन मथुरा-वृंदावन में जन्‍माष्‍टमी का आयोजन अद्भुत होता है. इसके अलावा देश भर के श्रीकृष्‍ण मंदिरों और इस्‍कॉन मंदिरों में भी जन्‍माष्‍टमी की अलग ही धूम रहती है. इस साल कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर्व 26 अगस्‍त 2024, सोमवार को मनाया जाएगा. साथ ही…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रिकॉर्ड तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाई है. अब जब प्रधानमंत्री मोदी अपने तीसरे कार्यकाल के अंत से पहले 75 वर्ष की आयु को पार कर जाएंगे, तो स्वाभाविक रूप से लोग इस बारे में विचार कर रहे हैं कि मोदी के बाद बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के लिए कौन से उम्मीदवार हो सकते हैं. इस सवाल ने न केवल राजनीतिक विश्लेषकों, बल्कि बीजेपी समर्थकों को भी सोचने पर मजबूर किया है कि “मोदी के बाद कौन?” अगस्त 2024 में जारी इंडिया टुडे मूड ऑफ द नेशन सर्वे में…

Read More

इटावा जिले के बकेवर इलाके में नाली नर्मिाण के दौरान दीवार गिरने से तीन मनरेगा मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मेहंदीपुर गांव में नाली निर्माण के दौरान हादसे में पांच मजदूर मलब में दब गए. मलबे को हटा करके मजदूरों को बाहर निकाला गया मगर तब तक तीन की मौत चुकी थी जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में डॉ भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकत्सिालय में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि मृतकों…

Read More

कासगंज में ग्राम कोटरा के निकट डाक पार्सल की गाड़ी ने बाइक सवार दंपती और बेटे को रौंद दिया. तीनों ही बुरी तरह घायल हो गए, उपचाल के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता का उपचार चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार थाना सहावर क्षेत्र ग्राम चांडी रोड स्थित ग्राम कोटरा के निकट एक बाइक में डाक पार्सल की लोडर गाड़ी ने टक्कर मार दी. इससे बाइक सवार पिता, मां व पुत्र गंभीर घायल हो गए. तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया. यहां मां व पुत्र को मृत घोषित…

Read More

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधवी बुच के इस्तीफे और अडाणी समूह से जुड़े मामले की जांच को लेकर यूपी कांग्रेस ने गुरुवार को लखनऊ में जबरदस्त प्रदर्शन किया. प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पोस्टर बैनर के साथ जुटे कांग्रेस जनों ने केंद्र की मोदी सरकार पर मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की मांग गी। राजभवन के सामने हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस से कांग्रेसियों की झड़प भी हो गई. इसके बाद कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी. बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय…

Read More

अयोध्या रेप कांड के आरोपी समाजवादी पार्टी नेता मोईद खान के मल्टी कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर का एक्शन शुरू हो गया है. प्रशासन अबतक इस कॉम्प्लेक्स में चल रहे बैंक के शिफ्ट होने का इंतजार कर रहा था. अब बैंक दूसरी जगह शिफ्ट हो गई है. इसके अलावा अन्य प्रतिष्ठानों को भी खाली करवा दिया गया था, जिसके बाद अब एक साथ तीन बुलडोजर अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में लगे हुए हैं. इस मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति खूब गरमाई हुई है. बताया गया है कि इस मल्टी कॉम्प्लेक्स का एक तिहाई हिस्सा अवैध बना हुआ है, जिसकी जद में सरकारी…

Read More

अयोध्या में मुस्लिम महिला को मोदी-योगी की तारीफ करना महंगा पड़ गया. शौहर ने पत्नी को पहले जलाया, फिर तीन तलाक दे दिया. पीड़िता ने बुरी पीटने का भी आरोप लगाया. पीड़िता ने अयोध्या और बहराइच दोनों जनपदों की पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. अब तक नहीं दर्ज मुकदमा हुआ. युवती ने वीडियो वायरल कर सीएम योगी से कार्रवाई की गुहार लगाई है. युवती का कहना है कि अयोध्या का विकास देखकर उसने अपने पति से मोदी-योगी की तारीफ की थी. पहले पीटा फिर घर से निकाल दिया, समझौते के बाद घर ले गया और वहां तीन…

Read More

आगरा में राजपुर चुंगी उखर्रा (सदर) निवासी रिटायर्ड फौजी धीरज गुर्जर ने बुधवार शाम सीने पर गोली मारकर 16 वर्षीय बेटे विवेक गुर्जर की हत्या कर दी. आरोप है कि धीरज नशे में था। बेटे ने नशे में गाली देने पर पिता से ऊंची आवाज में बात की थी. पिता ने गुस्से में लाइसेंसी पिस्टल से बेटे को गोली मार दी. उसकी अस्पताल ले जाने से पहले मौत हो गई. घटना शाम करीब सात बजे की है. एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने बताया कि विवेक गुर्जर कक्षा नौ का छात्र था. घटना के समय भैंस की सानी लगा रहा था.…

Read More

अयोध्या रेप कांड के आरोपी समाजवादी पार्टी नेता मोईद खान के मल्टी कॉम्प्लेक्स पर आज बुलडोजर का एक्शन हो सकता है. प्रशासन अबतक बैंक के शिफ्ट होने का इंतजार कर रहा था. अब बैंक दूसरी जगह शिफ्ट हो गई है. इसके अलावा अन्य कॉम्प्लेक्स में चल रहे दूसरे प्रतिष्ठानों को भी खाली करवा लिया गया है. इस कॉम्प्लेक्स से बिजली भी काट दी गई है, जिसके बाद अब किसी भी समय बुलडोजर का एक्शन शुरू हो सकता है. इस मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति खूब गरमाई हुई है. बताया गया है कि इस मल्टी कॉम्प्लेक्स का एक तिहाई हिस्सा…

Read More

पेट्रोल पंप या सीएनजी स्टेशनों पर अक्सर ‘नो स्मोकिंग’ लिखा रहता है और ये जरूरी भी है. क्योंकि कई बार जरा सी लापरवाही बहुत बड़ी मुसीबत बन जाती है, यानी जरा सी आग पूरे पेट्रोल पंप और आसपास के इलाके को जलाकर खाक कर सकती है. लोगों को इसके अलावा भी अन्य सार्वजनिक जगह पर भी बहुत ही सावधानी बरतनी चाहिए. हाल में ऐसी ही लापरवाही के चलते दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जो कि सीसीटीवी में कैद हो गया. मामला आंध्रप्रदेश के अनंतपुर का है जहां सड़क किनारे एक दुकान के पास दो लोग खड़े हैं और…

Read More

UP के देवरिया जिले में आरक्षण को लेकर भारत बंद के दौरान जब बीएसपी और भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर हंगामा करने लगे और मार्केट के अंदर घुसकर दुकानों को जबरदस्ती बंद कराने लगे. करीब तीन घंटे तक शहर में उपद्रव होने के बाद खुद एसपी संकल्प शर्मा सड़क पर उतरे और मोर्चा संभालते हुए लाठी चलाना शुरू किया, तब जाकर प्रदर्शनकारी भागे. एसपी का सड़कों पर दौड़ लगाने और उपद्रवियों को खदेड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है.  भारत बंद के आह्वान पर 21 अगस्त को देवरिया में सुभाष चौक पर सभी संगठनों को इकट्ठा होना…

Read More

हर साल भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज का त्योहार मनाया जाता है. कजरी का अर्थ काले रंग से है. इस दौरान आसमान में काली घटा छाई रहती है. इसलिए शास्त्रों में इस शुभ तिथि को कजरी तीज का नाम दिया गया है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के भवानी स्वरूप की पूजा का विधान है. इस दिन नीमड़ी माता की पूजा भी बहुत कल्याकणकारी मानी गई है. इस दिन महिलाएं अपने सुहाग के लिए व्रत करती हैं और पति लंबी उम्र की कामना करती हैं. अवविवाहित कन्याएं मनाचाहा वर पाने के लिए कजरी तीज…

Read More

कानपुर के बिल्हौर में मेडुआ गांव के सामने नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम कानपुर से फर्रुखाबाद की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से टकरा गई। हादसे में बोलेरो में सवार तीन लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया. घायल का इलाज कराने कानपुर आए थे फर्रुखाबाद जनपद में ऊगरपुर सुल्तान पट्टी के हैदरपुर गांव निवासी 70 वर्षीय बृजनंदन सिंह पुत्र बाबू सिंह भारतीय सेना में कार्यरत थे. कुछ समय पहले उनकी 65 वर्षीय पत्नी प्रेम कुमारी गिरकर घायल हो…

Read More