Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
वाराणसी में राखी पर दर्दनाक हादसा हुआ है. भाई को राखी बांधने पति और बेटी के साथ मायके जा रही महिला समेत पूरा परिवार हादसे का शिकार हो गया. डंपर की चपेट से बाइक सवार पति-पत्नी और चार साल की बेटी की मौत हो गई. घटना जंसा थाने क्षेत्र के गंजारी स्टेडियम के पास हुई है. हादसे के बाद गांव के लोगों ने हरहुआ-राजातालाब रिंग रोड पर जाम लगा दिया. बताया जाता है कि राजातालाब से हरहुआ की तरफ स्पलेंडर बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी. टक्कर लगने से बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी सड़क पर गिर…
फतेहपुर में थाना परिसर में ही स्थित आवास में महिला सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी है. एक रिश्तेदार उस पर शादी का दबाव बना रहा था जबकि महिला सिपाही की कहीं और शादी तय हो चुकी थी. नवंबर की डेट भी पड़ चुकी है. पुलिस आत्महत्या के कारण की जांच कर रही है. जौनपुर के पतौरा की रहने वाली 2018 बैच की सिपाही प्रियंका सरोज थरियांव थाने में पांच साल से तैनात थी. थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए बनी तीन मंजिला आवासीय बिल्डिंग के तीसरे माले पर वह रहती थी. रविवार रात को ड्यूटी खत्म करने…
UP के लखीमपुर में एक सड़क हादसे में एक महिला ने अपना हाथ गंवा बैठा. दरअसल रविवार को नेशनल हाइवे 730 पर ट्रक से टकराकर एक ई रिक्शा पलट गया. ये हादसा खमरिया थाना क्षेत्र में बैबहा गांव के पास हुआ. इस दर्दनाक हादसे में एक महिला का हाथ कटकर अलग हो गया जबकि ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दोनों घायलों को खमरिया सीएचसी लाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जिस हाथ से भाई को राखी बांधने का सपना संजोये हुए बहन थी उसे क्या पता था कि चंद मिनटों में उसका…
कोलकाता रेप-मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की सीबीआई को इजाजत मिल गई है. जांच एजेंसी ने कोर्ट में अर्जी दायर की थी. इससे पहले एजेंसी आरोपी का मनोवैज्ञानिक टेस्ट करा चुकी है. अब पॉलीग्राफी टेस्ट से पता चल सकेगा कि आखिरी आरोपी कितनी झूठ और कितनी सच बोल रहा है. सीबीआई अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का भी पॉलीग्राफी टेस्ट कराना चाहती है. संजय रॉय, इस केस में मुख्य आरोपी है, जिसे पुलिस ने घटना के तरंत बाद गिरफ्तार किया था. इस मामले की जांच बाद में सीबीआई को सौंपी गई थी, जो मामले में…
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है. यहां सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग टीम पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया. इस हमले में एक सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए हैं. बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ और पुलिस की टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी, जब आतंकियों ने हमला किया. जवान टीम के आगे थे, जिनपर आतंकियों ने हमला कर दिया और वह शहीद हो गए. पुलिस चौकी से 8 किलोमीटर की दूरी पर हमला यह चौकी उधमपुर के डुडू इलाके में पुलिस चौकी से करीब आठ किलोमीटर दूर है. यह चौकी जम्मू के पहाड़ी इलाकों…
सावन के आखिरी सोमवार को कानपुर शहर व देहात में शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली. देर रात से मंदिरों के बाहर भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। भोर से ही श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाने के बाद भगवान शंकर का जलाभिषेक कर उनका श्रृंगार कर उनका शृंगार किया. इसके बाद अपने मंगल जीवन की कामना की. मंदिरों में सुबह 4 बजे मंगला आरती की गई, तो परमट मंदिर में रात एक बजे मंगला आरती हुई. इसके बाद भक्तों के दर्शन के लिए पट खोले गए. परमट मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर के पट रात को…
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. रिलीज के साथ ही फिल्म उम्मीद से बढ़कर कमाई कर रही है. ग्रैंड ओपनिंग के बाद हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ ने वीकेंड पर भी छप्परफाड़ कमाई करके एक नया रिकॉर्ड सेट कर दिया है. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. वीकेंड पर ‘स्त्री 2’ का धमाका 15 अगस्त के खास मौके पर रिलीज हुई ‘स्त्री 2’ ने कमाई के मामले में झंडे गाड़ दिए हैं. ‘स्त्री 2’ को वीकेंड की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला है. वीकेंड पर फिल्म ने…
गुजरात का एक दर्दनाक वीडियो वायरल हो रहा है. एक चार साल की बच्ची के ऊपर से कार गुजर गई। इस हादसे में बच्ची की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, मेहसाणा के स्पर्श विला सोसाइटी में दिशा पटेल (4) नाम की बच्ची साइकिल चला रही थी. अचानक बैलेंस खोने पर वह साइकिल से गिर गई. पलक झपकते ही बच्ची को कुचलते हुए एक कार गुजर गई. मौत का दर्दनाक वीडियो वायरल वायरल हो रहे 51 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची सोसाइटी के अंदर साइकिल चला रही है. वह सोसाइटी के मोड़ के पास…
UP के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पत्नी राज कुमारी देवी की तबीयत रविवार देर रात अचानक से बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें तुरंत प्रयागराज के स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. इस दौरान परिवार के सदस्य भी उनके साथ मौजूद थे. डॉक्टरों के मुताबिक, ब्लड प्रेशर लो होने की वजह से राज कुमारी देवी को भर्ती किया गया था. बाद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी स्वरूप रानी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. डॉक्टरों का कहना है कि उपचार करने के बाद अब उनकी हालत में काफी…
हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हर साल रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है. रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं, रक्षासूत्र बांधती हैं और भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं. वहीं, भाई अपनी बहनों को रक्षा का वचन देते हैं. रक्षाबंधन भाई बहन के प्रेम का पर्व है. रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त यानी आज मनाया जा रहा है. रक्षाबंधन की पूर्णिमा तिथि आज सुबह 3 बजकर 04 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि पूरे दिन रहेगी यानी रात 11 बजकर 55 मिनट पर इस…
पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम के खिलाड़ी वाराणसी के ललित उपाध्याय और गाजीपुर के राजकुमार पाल को करमपुर स्थित मेघबरम स्टेडियम में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया. सीएम ने दोनों खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की. राजकुमार को डिप्टी एसपी बनाने की भी उन्होंने मंच से घोषणा की. कहा, ओलंपिक में भाग लेने वाले यूपी के सभी खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपये देंगे. जल्द ही लखनऊ में एक कार्यक्रम आयोजित कर हॉकी टीम के साथ ही अन्य खिलाड़ियों को बुलाकर सम्मानित किया जाएगा. सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री…
कानपुर में साबरमती ट्रेन डिरेल के पीछे आतंकी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, मौके पर आइबी और एटीएस की टीमें पहुंच गई हैं. कानपुर में इसी तरह का एक प्रयास इससे पहले 2019 में रूमा में किया गया था. मालूम हो कि कानपुर में शुक्रवार देर रात 2.35 बजे कानपुर शहर से लगभग 11 किमी दूर भीमसेन और गोविंदपुरी स्टेशन के बीच साबरमती एक्सप्रेस (19168) दुर्घटनाग्रस्त हो गई. 22 कोच पटरी से उतर गए हैं. ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी. दुर्घटना में कई यात्री घायल हैं. इससे पहले कानपुर के रूमा 2019 में ट्रेन…
कोलकाता के आर०जी० मेडिकल कालेज में पी.जी. की छात्रा के साथ दरिंदगी की घटना को लेकर शनिवार को कानपुर बार एसोसिएशन के तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमे अधिवक्ताओं ने क्रूरता की शिकार हुई छात्रा को श्रद्धांजलि दी और सरकार से आरोपितों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की. इस दौरान बार एसोसिएशन सभाकक्ष में अधिवक्ताओ ने कैण्डिल जलाते हुए पुष्पांजलि कर आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही एक शोक प्रस्ताव पास किया गया जिसमें छात्रा के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनायें प्रकट कर एक शोक प्रस्ताव की प्रति उनके परिजनों…
राजस्थान के उदयपुर में अपने सहपाठी को चाकू मारने का आरोपी लड़का जिस घर में रहता है, शनिवार को अधिकारियों ने उसे बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया. उदयपुर जिला प्रशासन ने आरोपी के परिवार को अपना सामान हटाने की अनुमति देने के बाद खांजीपीर की दीवानशाह कॉलोनी में स्थित घर में तोड़फोड़ की. बाद में पता चला कि आरोपी अपने परिवार के साथ उस घर में किराए पर रह रहा था. अब इस एक्शन के बाद उदयपुर प्रशासन सवालों के घेरे में है. लोगों का कहना है कि आरोपी पर कार्रवाई करने की बजाय, बेकसूर पर कार्रवाई की गई और…
लखनऊ एयरपोर्ट के कार्गो एरिया में रेडियोएक्टिव एलिमेंट मिलने से हड़कंप मच गया. जिसके बाद कार्गो एरिया को खाली करा लिया गया है. मौके पर एनडीआरएफ की टीमों को भी बुला लिया गया है. जानकारी के मुताबिक रेडियोएक्टिव एलिमेंट तब पकड़ में आया, जब जांच के लिए लगेज की स्कैनिंग की जा रही थी. फिलहाल जांच की जा रही है कि आखिर कैसे एयरपोर्ट पर रेडियोएक्टिव एलिमेंट पहुंचा? एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, शनिवार को एक फ्लाइट लखनऊ से गुवाहाटी जा रही थी. लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर स्कैनिंग के दौरान मशीन ने बीप किया. कैंसर रोधी दवाएं लकड़ी के बॉक्स…
राजस्थान में उदयपुर (Udaipur) के बाद जयपुर में भी तनाव हो गया है. दरअसल, यहां ई-रिक्शा सवार युवकों ने स्कूटी सवार की पिटाई कर दी, जिसके बाद स्कूटी सवार की मौत हो गई. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और वे धरने पर बैठ गए. धरने पर बैठे लोगों ने समुदाय विशेष के युवकों को गिरफ्तार करने की मांग की है. जानकारी के अनुसार, यह घटना शास्त्री नगर इलाके की स्वामी बस्ती में देर रात हुई है. यहां दिनेश स्वामी नाम का व्यक्ति स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था. इसी दौरान ई-रिक्शा पर सवार…
पेरिस ओलंपिक में 100 ग्राम ओवर वेट होने की वजह से डिस्क्वालिफाई हुईं भारतीय पहलवान विनेश फोगाट की स्वदेश वापसी हो गई है. वह आज यानी शनिवार, 17 अगस्त की सुबह दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची, जहां ढोल-ताशों के साथ उनका भव्य स्वागत हुआ. इस दौरान स्वागत के लिए पहलवान बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक भी नजर आए। बजरंग और साक्षी से मिलकर विनेश अपने आंसूओं पर कंट्रोल नहीं कर पाईं और फूट-फूट कर रोने लगी. साक्षी मलिक ने विनेश के स्वागत पर एएनआई से कहा, “विनेश ने देश के लिए जो किया है, वह बहुत कम लोग कर पाते…
मेरठ में शुक्रवार देर रात उस वक्त बवाल हो गया, जब अवंतीबाई लोधी की शोभायात्रा के दौरान एक बच्चे पर डीजे का कॉलम गिर गया. इस घटना में बच्चा घायल हो गया. जिसके बाद दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए. पहले मारपीट हुई फिर जमकर पथराव हुआ. देखते ही देखते हालात बेकाबू होने लगे. जिसके बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. फिर घायल बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया. रानी अवंतीबाई लोधी की जयंतीदरअसल, शुक्रवार को रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती…
कानपुर में शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे हुए साबरमती एक्सप्रेस के हादसे को लेकर यह सवाल पैदा हो गया है कि यह साजिश थी या फिर घटना. ये हादसा भीमसेन खंड में गोविंदपुरी स्टेशन के पास हुआ. ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी. गनीमत ये रही कि इस हादसे में घटनास्थल से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. ट्रेन हादसे की जानकारी मिलते ही देर रात ही घटना स्थल पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे. हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है. लोको पायलट का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है…
कानपुर में आज सुबह रेल हादसा (Train accident) हो गया. यहां ट्रेन के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अहमदाबाद) का इंजन आज सुबह 2:35 बजे कानपुर के पास ट्रैक पर रखी किसी चीज से टकरा गया. इसके बाद पटरी से उतर गया. इस घटना के बाद कुछ निशान देखे गए हैं. कुछ निशान लोको से 16वें कोच के पास मिले थे. शुरुआती जांच के अनुसार, रेलवे ट्रैक में कोई फ्रैक्चर नहीं है. रेल मंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि हादसे के एविडेंस…
