Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
शनि देव को न्याय के देवता और कर्म फल दाता के नाम से जाना जाता है. कहते हैं कि व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब शनि देव रखते हैं. शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है. इस दिन शनि देव की पूजा विशेष फल देती है. शनिवार के दिन व्रत आदि करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है. शनि देव की सच्चे मन से पूजा करने से मनचाहा फल मिलता है. साथ ही, अगर कुंडली में शनि दोष है, तो शनिवार के दिन कुछ उपाय शनि दोष के प्रभाव से बच सकते हैं. शनिवार के दिन शनि कवच…
69000 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने शुक्रवार को बड़ा फैसला दिया है. हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2019 की 1 जून 2020 को जारी चयन सूची व 6800 अभ्यर्थियों की 5 जनवरी 2022 की चयन सूची को दरकिनार कर नए सिरे से चयन सूची बनाने के आदेश दिए हैं. न्यायालय ने इस सम्बंध में 13 मार्च 2023 के एकल पीठ के आदेश को संशोधित करते हुए यह भी निर्णय दिया है कि सामान्य श्रेणी के लिए निर्धारित मेरिट में आने पर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को सामान्य श्रेणी में…
राजस्थान के उदयपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई. जहां 10वीं क्लास के एक छात्र पर उसी के स्कूल के एक अन्य छात्र ने चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद अचानक शहर का माहौल बिगड़ गया और कई जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ होने लगी. उपद्रवियों ने कई कारों में आग लगाई हालत को देखते हुए पुलिस ने धारा 144 लगा दी है. यह घटना शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के भट्ठियानी चौहट्टा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई. मौके पर पहुंचकर जिला कलेक्टर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. बताया जा रहा है कि चाकूबाजी…
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है. निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इलेक्शन का शेड्यूल बताया. जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में मतदान होगा, जबकि हरियाणा में एक ही राउंड में वोटिंग होगी. दोनों के चुनाव नतीजे एक साथ ही 4 अक्टूबर को घोषित होंगे. जम्मू-कश्मीर में पहले राउंड के लिए नोटिफिकेशन 20 तारीख को होगा और 18 सितंबर को मतदान होगा. दूसरे राउंड की वोटिंग 25 सितंबर और तीसरे राउंड की वोटिंग 1 अक्टूबर को कराई जाएगी. अब हरियाणा की बात करें तो यहां एक ही राउंड में 1 अक्टूबर को मतदान होगा…
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को 70वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स अनाउंस कर दिए हैं. देश के सबसे प्रतिष्ठित सिनेमा अवॉर्ड्स कहे जाने वाले, नेशनल अवॉर्ड किसी भी फिल्ममेकर के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि होते हैं. इस बार ये अवॉर्ड उन फिल्मों के लिए दिए गए हैं जिन्हें फिल्म सेंसर बोर्ड ने 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेंसर सर्टिफिकेट दिया है. कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से आई, डायरेक्टर-एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ ने 2022 में माइथोलॉजी बेस्ड कहानी से सिनेमा फैन्स का दिल जीत लिया था. फिल्म देखने के बाद से ही लोग इसे नेशनल…
UP के कौशांबी जिले में आज सुबह कांवड़ियों से भरी पिकअप गाड़ी खड़े कंटेनर से भिड़ गई. इस हादसे में मौके पर ही महिला सहित तीन कांवड़ियों की मौत हो गई. जबकि, दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए. इसमें 6 कांवड़ियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे और हालात का जायजा लिया. फिलहाल, पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है. हादसे की जानकारी होते…
कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर की रेप के बाद हत्या किए जाने के मामले में देश भर के डॉक्टरों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते बुधवार सुबह कानपुर मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी लेकिन दोपहर बाद फिर से ये लोग काम पर लौट गए. इसके बाद गुरुवार शाम को फिर से रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया. डॉक्टरों ने कहा कि इमरजेंसी का काम चलता रहेगा, लेकिन ओपीडी में कोई भी रेजिडेंट सेवा नहीं देगा. साथ ही उन्होंने गेट नंबर-1 बंद कर दिया। कहा-‘हत्यारों को फांसी दो…वी वॉन जस्टिस. इमरजेंसी का…
पेरिस ओलंपिक गेम्स में भारत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा. भारत ने हाल में समाप्त हुए इन खेलों में एक रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल छह पदक जीते. ओलंपिक गेम्स के लिए भारत का 117 सदस्यीय दल पेरिस गया था, जिसमें से ज्यादातर एथलीट्स लौट आए हैं. स्वदेश लौटने के बाद भारतीय खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ. भारतीय खिलाड़ियों ने 15 अगस्त (गुरुवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की थी. उस मुलाकात का पूरा वीडियो सामने आया है. पीएम ने विनेश की तारीफ की पीएम ने खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान उनके जज्बे और प्रदर्शन की जमकर…
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ का ट्रेलर देखने के बाद ही सभी को ये उम्मीद होने लगी थी कि ये फिल्म कमाल करने वाली है. 2018 में आई ‘स्त्री’ ने जो कमाल किया था, ये अनुमान लगाया जा चुका था कि सीक्वल उससे कहीं बड़ा धमाका करने वाला है. लेकिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर, गुरुवार को थिएटर्स में रिलीज हुई ये फिल्म, पहले ही दिन हर उम्मीद से बढ़कर भौकाल दिखाएगी, ये किसी ने नहीं सोचा होगा. ‘स्त्री 2’ ने पहले ही दिन थिएटर्स भर डाले और कई थिएटर्स में, पिछले साल के बाद से…
UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के कई कद्दावर मुख्यमंत्रियों मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड बनाया है. वह उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे समय तक लगातार कार्यकाल संभालने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं. योगी आदित्यनाथ ने लगातार 7 वर्ष 148 दिन तक सीएम बनने का नया रिकॉर्ड बनाया है. योगी से पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानंद इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं. इतना ही नहीं वह उत्तर प्रदेश के विधान भवन पर लगातार आठवीं बार ध्वजारोहण करने वाले पहले मुख्यमंत्री भी बन गए हैं. चौधरी चरण सिंह, मुलायम सिंह यादव,…
कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में जसापुरवा गांव के सामने रामगंगा नहर में शुक्रवार सुबह एक शव उतराता हुआ देखा गया. जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई. सूचना शिवली पुलिस को दी गई लेकिन कई घंटे बाद तक पहुलिस मौके पर नहीं पहुंची. जसापुरवा गांव के पास रामगंगा में शुक्रवार सुबह एक शव पानी में उतराता देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई. वहां से निकले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. खबर फैलने पर गांव के सामने पुल के पास ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई. इस बीच शव पानी में बहता हुआ पुल के…
पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने से संतान प्राप्ति होती है, संतान से सुख मिलता है और जीवन में खुशियां-समृद्धि का आगमन होता है. पंचांग के अनुसार सावन माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी कि पुत्रदा एकादशी 15 अगस्त को सुबह 10 बजकर 26 मिनट से प्रारंभ हो चुकी है, जो कि 16 अगस्त को सुबह 09 बजकर 39 मिनट पर समाप्त होगी. लिहाजा पुत्रदा एकादशी व्रत 16 अगस्त 2024, शुक्रवार को रखा जाएगा. इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें. ध्यान रहे कि पूजा में पुत्रदा एकादशी व्रत कथा जरूर पढ़ें. पुत्रदा एकादशी व्रत के नियम…
स्वाधीनता दिवस पर जहां पूरा देश उमंग-उल्लास से इस पर्व को मना रहा है वही UP की राम नगरी अयोध्या में बजरंगबली के अवतार कहे जाने वाले बंदर ने थानेदार की कुर्सी को सुशोभित किया. थानाध्यक्ष रामजन्मभूमि की कुर्सी पर बैठे बंदर का श्रीहनुमान का रूप मानकर कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने उनको सैल्यूट कर आशीर्वाद प्राप्त किया. थाना राम जन्मभूमि के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने थाने में अपनी कुर्सी पर बैठे बंदर को श्रद्धापूर्वक बजरंग बली मानकर उनको सैल्यूट कर आशीर्वाद प्राप्त किया. उनका बंदर के प्रति प्रेम काफी गहरा है।वे इस थाने में बंदर की बहुत ही श्रद्धा…
UP के हाथरस जिले में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर एक हादसा हो गया, जिसमें 19 साल के युवक की जान चली गई. दरअसल, युवक अपनी दुकान की छत पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए चढ़ा था, तभी वो ऊपर से गुजर रहे बिजली की लाइन की चपेट में आ गया. करंट लगते ही वो छत से नीचे गिर पड़ा. आसपास मौजूद लोग उसे लेकर अस्पताल लेकर भागे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. मामला हाथरस के सिकंदराराऊ कस्बे का है, जहां सुहेल अपनी दुकान की छत पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए चढ़ा था.…
लखनऊ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत परिवरतन चौक से हजरतगंज चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली गई . यात्रा में 10 हजार से अधिक मदरसे के छात्रों और सैकड़ो की संख्या में शिक्षकों ने हिस्सा लिया. तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह , अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद ने किया . यात्रा में मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार आरपी सिंह समेत अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली गई यात्रा में मदरसे के छात्र सर पर तिरंगा पट्टी बांधकर. हाथ में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हुए, सारे…
स्वतंत्रता दिवस की धूम क्रांतिकारियों की नगरी में भोर से मच गई. उत्साह व उल्लास के साथ आजादी का पर्व मनाया जा रहा है. सुबह से ही प्रभात फेरियां निकालीं गईं. जिला मुख्यालय, पुलिस लाइन, नगर निगम व केडीए समेत सरकारी, गैर सरकारी भवनों व स्कूलों में झंडारोहण किया गया. कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल ‘नंदी’ ने नानाराव पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पुलवामा में शहीद की पत्नियों को सम्मानित किया. नगर निगम में रिमोर्ट से हुआ ध्वजारोहण आजादी के मौके पर मेयर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम मुख्यालय में रिमोट से ध्वजारोहण किया. इस मौके पर राष्ट्रगान भी किया गया.…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया. उन्होंने ध्वजारोहण के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पूरे प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई देता हूं. महात्मा गांधी को नमन करते हुए भारत माता की उन महान सपूतों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहता हूं. जिन्होंने स्वाधीनता और आंदोलन में अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी है, वहीं इस स्वतंत्रता की लड़ाई में इस देश को नई ऊंचाई तक पहुंचाने का कार्य किया था. 52 सेकंड के लिए थम गया लखनऊ इस मौके पर लखनऊ…
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की वारदात के विरोध में गुरुवार रात देश को कई जगहों पर रात 11:55 बजे ‘रिक्लेम द नाइट’ नाम का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ. इसका मतलब है- रात पर अपना अधिकार हासिल करना. इस प्रदर्शन को आजादी की आधी रात में महिलाओं की आजादी की खातिर प्रदर्शन का नाम दिया गया. देखते ही देखते कोलकाता में आयोजित विरोध- प्रदर्शन हिंसक हो गया. यहां आधी रात को हालात उस वक्त बिगड़ गए जब उग्र भीड़ हॉस्पिटल की इमरजेंसी बिल्डिंग में बैरिकेड तोड़कर घुस गई. रात करीब 12 बजे अस्पताल में…
देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया. उन्होंने देश को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम 40 करोड़ थे, तब हमने महासत्ता को हरा दिया था, आज तो हम 140 करोड़ हैं. 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके बाद देश को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया. पीएम मोदी ने कहा कि जब हम 40 करोड़ थे, तब हमने महासत्ता को हरा दिया था. आज तो हम…
मंदिरों के देश भारत में कुछ ऐसे मंदिर हैं जो अद्भुत हैं. आज आजादी के पर्व पर जानिए भारत के उन विशेष मंदिरों के बारे में जो भारत माता और इसकी रक्षा करने वाले शूरवीरों को समर्पित हैं. इन मंदिरों में जाने पर अलग ही अनुभूति होती है और व्यक्ति का दिल देशप्रेम से भर उठता है. भगवान शिव की नगरी काशी में स्थित भारत माता मंदिर बेमिसाल है. भारत माता का यह मंदिर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में स्थित है. जिसका निर्माण स्वतंत्रता से पहले बाबू शिव प्रसाद गुप्ता ने कराया था. इस मंदिर का निर्माण 1924 में…
