Author: abcnews

कानपुर में चकेरी के लाल बंगला स्थित जेएस टावर  संदिग्ध परिस्थितियों में आठवें मंजिल से गिरकर शावेज नूर (68) की मौत हो गई. मृतक अपार्टमेंट निवासी अपने साढ़ू अनवर जमाल के घर आए थे तभी वह बालकनी से नीचे गिर गए. घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गिरने के दौरान वह नीचे बाइक पर बैठे एक युवक से टकरा गए जिससे युवक घायल हो गया. उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल कर रही है. परिजन किसी भी जानकारी से इनकार कर…

Read More

पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद भारतीय फैन्स को एक तगड़ा झटका लगा है. कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) ने स्टार रेसलर विनेश फोगाट की अपील खारिज कर दी है. इसका मतलब है कि अब विनेश को सिल्वर मेडल नहीं मिलेगा. विनेश को 100 ग्राम ज्यादा वजन के कारण गोल्ड मैच से ठीक पहले डिसक्वालिफाई कर दिया गया था. इस पर विनेश ने CAS में अपील दायर की थी. इसकी सुनवाई पहले ही हो चुकी है, लेकिन फैसला सुनाने की तारीख लगातार टलती जा रही थी. मगर अब इस मामले में बुधवार (14 अगस्त) को फैसला आया है. CAS ने विनेश…

Read More

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश पुलिस के 17 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक देने की घोषणा की गयी है. इसके अलावा नागरिक सुरक्षा में असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर बनवारी लाल को भी वीरता पदक प्रदान किया गया है. वहीं 4 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए और 70 को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक दिया गया है. होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के तीन कर्मियों को विशिष्ट सेवा और 11 कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का वीरता पदक दिया गया है. फायर सर्विस के भी 3 कर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक मिला…

Read More

कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में देशभर में विरोध-प्रदर्शन के बीच अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ममता सरकार पर सवाल उठा दिया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के बजाय आरोपी को बचाने का प्रयास अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करता है.  राहुल गांधी ने कहा कि कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की जघन्य घटना से पूरा देश स्तब्ध है. उसके साथ हुए क्रूर और अमानवीय कृत्य के खुलासे से डॉक्टर समुदाय और महिलाओं में असुरक्षा का…

Read More

बालीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. यूपी के शाहजहांपुर में स्थित उनकी पैतृक संपत्ति को जब्त कर लिया गया है. बैंक से लिए गए कर्ज को नहीं चुकाने पर ऐसा किया गया है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाहजहांपुर शाखा के प्रबंधक मनीष वर्मा ने बुधवार को बताया कि राजपाल ने शाहजहांपुर में अपनी पैतृक संपत्ति को गिरवी रखकर बैंक की मुंबई शाखा से कई करोड़ रुपए का कर्ज लिया था. उन्होंने कहा कि ऋण अदा नहीं कर पाने की वजह से पिछले दिनों मुंबई से आए बैंक अधिकारियों ने उनकी संपत्ति को सील कर दिया है.…

Read More

UP की 10 विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच रस्साकशी तेज हो गई है. अब बुधवार को सपा प्रमुख और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जनता उपचुनावों में भी बीजेपी को हराने के लिए मैदान में उतर चुकी है, उनको कोई भी पराजय से नहीं रोक सकता. अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, जब उपचुनावों में भी भाजपा को हराने के लिए जनता फील्ड में उतर चुकी है तो भाजपा कुछ…

Read More

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के डोडा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस बीच इंडियन आर्मी की तरफ पुष्टि की गई है कि एनकाउंटर के दौरान सेना का एक अफसर शहीद हो गया है. रक्षा अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना के 48 नेशनल राइफल्स के एक कैप्टन शहीद हो गए हैं. बता दें कि डोडा इलाके में सेना का ऑपरेशन अभी जारी है. इससे पहले खबर आई थी कि इलाके में एक आतंकवादी घायल हुआ है, जिसके बाद सेना ने एंटी-टेरर ऑपरेशन चलाया था. इस दौरान एम-4 राइफल और तीन बैग बरामद हुए हैं. जिले…

Read More

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में फिलहाल राहत नहीं मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को अभी अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है. अदालत में केजरीवाल के पक्ष में सिसोदिया वाली दलील दी गई, जो नहीं चल सकी. केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट से कहा कि उनके पक्ष में 3 बार जमानत के आदेश दिए जा चुके हैं. इसमें सेक्शन 45 भी शामिल है. पीएमएलए ने मई में अंतरिम आदेश जारी कर दिया था. इसके बाद पीएमएलए से जून में नियमित जमानत मिली थी, लेकिन हाई कोर्ट ने उस पर रोक…

Read More

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस बुधवार को मनाया गया. इसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पदयात्रा’ निकली. मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया. इसके बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा स्थल से प्रारंभ होकर पदयात्रा लोकभवन तक पहुंची. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथ में तख्ती लेकर चल रहे थे. इसमें त्रासदी का दंश झेलने वालों की पीड़ा बयां थी. लोकभवन में पहुंचने के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभाजन विभीषिका की त्रासदी पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया. विभाजन विभीषिका स्मृति मौन पदयात्रा में उप…

Read More

कन्नौज में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फंसे समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता नवाब सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. जहां एक ओर पुलिस ने रेप की पुष्टि होते ही केस में धाराएं बढ़ा दी है, तो वहीं दूसरी ओर प्रशासन उसकी संपत्ति का ब्यौरा भी जुटा रहा है. बताया जा रहा है कि आरोपी नवाब सिंह यादव के पास करीब 300 करोड़ रुपये की संपत्ति है. जिसमें नोएडा में होटल, कन्नौज में होटल, कन्नौज में विद्यालय के साथ दर्जन भर अचल संपत्तियां शामिल हैं. इन सभी संपत्तियों का ब्यौरा जुटाने में प्रशासन लगा हुआ है.  …

Read More

कोलकाता की महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर के मामले में डॉक्टरों का प्रदर्शन आज भी जारी है. इसी बीच सीबीआई की टीम आरोपी को क्राइम ब्रांच दफ्तर लेकर पहुंची, थोड़ी देर में क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी. उधर, डॉक्टरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) के डॉक्टर्स का कहना है कि जब तक सरकार डॉक्टरों के लिए सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन खत्म नहीं होगा. आंदोलन के चलते आज भी OPD सहित कई सेवाएं प्रभावित रहेंगी. हालांकि, रेजिडेंट डॉक्टर्स के एक संगठन फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने अपनी हड़ताल…

Read More

सनातन धर्म में भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक राखी के त्योहार का विशेष महत्व बताया है. सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को राखी का त्योहार मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त के दिन पड़ रहा है. इस दिन बहनें शुभ मुहूर्त में भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं और उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं. वहीं, भाई भी बहनों को उपहार देते हैं और रक्षा का वचन देते हैं.  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर रक्षाबंधन पर बहनें भाई की कलाई पर विधिपूर्वक राखी बांधें, तो शुभ माना जाता…

Read More

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आतंकी हमले की संभावना के दृष्टिगत अलर्ट रहने के लिए डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त करने के निर्देश दिए. उन्होंने अन्य राज्यों की सीमाओं से सटे जिलों में आतंकी एवं अन्य संगठनों की गतिविधियों के मद्देनजर रेल, सड़क एवं हवाई आगमन पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा. वहीं स्वतंत्रता दिवस के महत्वपूर्ण आयोजनों जैसे तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, झांकी आदि की सुरक्षा बढ़ाने, एंटी-सैबोटॉज चेकिंग कराने, कार्यक्रम स्थलों के प्रवेश एवं निकास द्वारों पर विशेष सुरक्षा प्रबंध करने, रूफ-टॉप ड्यूटी लगाने तथा ट्रैफिक प्रबंध करने के निर्देश भी दिए. मंगलवार को डीजीपी की…

Read More

लाल किले पर आयोजित होने वाले 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभर से 400 महिला पंचायत प्रतिनिधियों को विशेष अतिथि के रूप में बुलाया गया है. पंचायती राज मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है. बयान में कहा गया है कि पंचायती राज संस्थाओं की लगभग 400 महिला प्रतिनिधियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में लाल किले पर आमंत्रित किया गया है. इनके अलावा लखपति दीदियों और ड्रोन दीदियों को भी इस समारोह में आमंत्रित किया गया है. ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल…

Read More

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा और सख्त करने का फैसला किया है. शासन ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री समेत अन्य अति विशिष्ट और विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ ये फैसला किया है. इसके लिए सरकार में 152 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं. गृह विभाग ने जरूरी उपकरणों की खरीद के लिए 134 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं. इसमें 10 BR ब्रीफकेस, कमांडो के लिए आठ BR हेलमेट और BR जैकेट और 10 होल्स्टर खरीदे जाएंगे. योगी आदित्यनाथ को जेड प्लस कैटेगरी और एनएसजी कमांडो की सुरक्षा से लैस हैं. पुलिस…

Read More

नाबालिग के साथ दरिंदगी करने वाला आसाराम 11 सालों से जेल की सलाखों के पीछे है. रेप के दोषी आसाराम ने गिरफ्तारी के बाद से कई बार जमानत पर रिहाई की याचना की और हर बार अदालत ने उसे राहत देने से इनकार कर दिया. इस बार तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर आसाराम को इलाज के लिए 7 दिन की पैरोल मिली है. आसाराम को पुलिस ने 2013 में गिरफ्तार किया था. 7 दिन की पैरोल मिली किशोरी के साथ रेप के दोषी आसाराम को जोधपुर की अदालत ने 2018 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. उसकी गिरफ्तारी 2013 में ही…

Read More

कोलकाता में लेडी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या के मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जमकर हंगामा किया. प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़ कर अस्पताल के अंदर घुस गए. उनका आरोप है कि घटनास्थल के अंदर सबूतों से छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई है. प्रदर्शनकारियों में रेजिडेंट डॉक्टर्स के साथ मेडिकल के स्टूडेंट्स भी शामिल हैं. इससे पहले कोलकाता हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने केस की जांच सीबीआई को सौंप दी है. अब कोलकाता पुलिस की जगह सीबीआई जांच करेगी. कोर्ट ने आदेश दिया है कि…

Read More

UP में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. ज्यादातर सीटें विधायकों के लोकसभा चुनाव जीत कर संसद पहुंच जाने के कारण खाली हुई हैं. जिस तरह सारे ही राजनीतिक दल उपचुनावों की तैयारी कर रहे हैं, ऐसा तो आम चुनाव या विधानसभा चुनावों में ही देखने को मिलता है.  असल में, उपचुनावों की अहमियत लोकसभा चुनाव के नतीजों ने बढ़ा दी है. सत्ताधारी बीजेपी की तो कोशिश है कि हर हाल में सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित हो सके. समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के सामने जैसे भी मुमकिन हो लोकसभा चुनाव का प्रदर्शन बरकरार रखने की चुनौती…

Read More

विधानसभा चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर फरलो मिल गई है. वो जेल से बाहर आ गए हैं.  राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिली है, जिसके बाद वह मंगलवार को सुनारिया जेल से बाहर. फरलो पर बाहर आने के लिए उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया.  बागपत के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में बाबा राम रहीम 21 दिन की फरलो मिलने के बाद गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बागपत के डेरा…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने योगगुरु रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ अवमानना का केस बंद कर दिया है. रामदेव और बालकृष्ण ने लिखित में माफी मांगी और कहा कि आगे से गुमराह करने वाले विज्ञापनों और पतंजलि के उत्पादों को लेकर भ्रामक दावे नहीं किए जाएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापन मामले में योग गुरु रामदेव, उनके सहयोगी बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को जारी अवमानना ​​नोटिस पर 14 मई को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था. इससे पहले पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि उसने उन 14 उत्पादों…

Read More