Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
UP के कन्नौज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ और रेप के प्रयास में रविवार की देर रात गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक रात डेढ़ बजे नवाब सिंह को उसके ही डिग्री कॉलेज के एक कमरे से आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है. अब इस मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. सपा ने नवाब सिंह यादव से किनारा कर लिया है. वहीं भाजपा ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोला है. पार्टी ने फेसबुक पर बीजेपी उत्तर प्रदेश के आधिकारिक अकाउंट से घटना के बाद का वीडियो साझा करते…
सनातन धर्म शास्त्रों में सावन का महीना भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित है. इस माह में की गई महादेव की उपासना भक्तों की सभी कामनाएं पूरी करती है. सावन में आने वाले सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है, तो सावन के मंगलवार के दिन मंगला गौरी व्रत रखा जाता है. सावन माह का हर मंगलवार मां पार्वती को समर्पित होता है. इस साल सावन में कुल 4 मंगला गौरी व्रत पड़रहे हैं. जिसमें से सावन का चौथा और आखिरी मंगला गौरी व्रत आज 13 अगस्त को रखा जा रहा है. ऐसे में जानें मां…
UP की 10 विधानसभा सीटों करहल, मिल्कीपुर, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर पर उपचुनाव प्रस्तावित है. निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान और मतगणना की तारीखों का ऐलान होना बाकी है. इनमें से 9 सीटें विधायकों के सांसद चुने जाने के कारण रिक्त हुई हैं, वहीं कानपुर की सीसामऊ सीट सपा नेता इरफान सोलंकी को एक मामले में 6 साल जेल की सजा होने के बाद उनकी विधायकी रद्द होने के कारण खाली हुई है. उपचुनाव वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अयोध्या की मिल्कीपुर और अंबेडकर नगर की कटेहरी सीटें भी शामिल हैं. उपचुनाव के ऐलान के…
कानपुर में ग्वालटोली के मकबरा में शुक्रवार रात सात साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोपी मौलाना मुख्तार उर्फ मुख्तार चच्चा को पुलिस ने पकड़ लिया है. पुलिस ने सोमवार को आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा कर दिया है. डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इससे पहले उसने कई बच्चियों से दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ की बात कबूली है. दोपहर के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया. ग्वालटोली थानाक्षेत्र निवासी मौलाना मुख्तार उर्फ मौलाना चच्चा शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाली सात साल…
कन्नौज में नाबालिग से रेप की कोशिश में सपा नेता को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसी के कॉलेज से उसे रंगे हाथ पकड़ा है. नाबालिग अपनी बुआ के साथ कॉलेज में नौकरी मांगने आई थी. आरोपी उसे कमरे में ले गया. वहां जबरदस्ती की. कपड़े उतरवाए. आरोपी सपा नेता का नाम नवाब सिंह यादव है. वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव का करीबी बताया जा रहा है. लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल-अखिलेश के मंच पर होने की तस्वीर भी सामने आई है. रविवार रात करीब डेढ़ बजे सपा नेता को गिरफ्तारी के बाद पुलिस कोतवाली…
सावन के चौथे सोमवार को बोल बम के जयकारे लगाते हुए 171 फीट की तिरंगा कांवड़ यात्रा निकाली गई. उत्साह से लबरेज कांवड़िया सुल्तानपुर में लम्भुआ के शाहगढ़ चौराहे से कांवड़ लेकर धोपाप घाट पहुंचे. वहां आदि गंगा गोमती से कांवड़ भरकर बाबा जनवारीनाथ धाम के लिए रवाना हुए. तिरंगा कांवड़ यात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. इस धार्मिक आयोजन में देश भक्ति का भी प्रभाव दिखा. 171 फीट लंबी कांवड़ यात्रा सोमवार सुबह शाहगढ़ चौराहे से शुरू हुई. लंभुआ की उप जिलाधिकारी विदुषी सिंह ने कांवड़ की पूजा-आरती की. पुलिस उपाधीक्षक अब्दुस सलाम खान ने…
बांग्लादेश (Bangladesh) में शेख हसीना की सरकार के तख्तापलट के बाद से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. एक बार फिर मंदिर में हिंसा का मामला सामने आया है. भारत-बांग्लादेश के बॉर्डर पर स्थित इलाके और जमात-ए-इस्लामी के गढ़ मेहरपुर में इस्कॉन मंदिर पर हमला किया गया और भगवत गीता को जला दिया गया. इसके साथ ही मंदिर में रखा हारमोनियम तोड़ दिया गया. जानकारी के मुताबिक, भीड़ ने मंदिर के गर्भ गृह में लूटपाट और आगजनी भी की. मंदिर के इंचार्ज प्रभु जी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के ऊपर आक्रमण हुआ है. पांच तारीख के पहले लगभग साढ़े…
हिंडनबर्ग के हमले को इस बार मार्केट के निवेशकों ने किया नाकाम कर दिया जिससे सेंसेक्स 80000 के पार हो गया. सेंसेक्स शुरुआती झटकों के बाद अब 355 अंकों की उछाल के साथ 80061 पर पहुंच गया है. शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स महज 25 अंक के नुकसान के साथ 79680 के लेवल पर है जबकि, निफ्टी 19 अंक नीचे 24348 पर ट्रेड कर रहा है. निफ्टी टॉप गेनर में जेएसडब्ल्यू स्टील 1.66 फीसद की तेजी के साथ 920.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. एचडीएफसी बैंक आज 1.10 फीसद ऊपर है. एक्सिस बैंक में भी एक फीसद…
UP के बागपत में हैरान करने वाली खबर सामने आई, जहां 8वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र देसी तमंचा लेकर स्कूल पहुंच गया. वह बैग से तमंचा निकालकर बच्चों को दिखाने लगा. जब टीचरों को इसकी भनक लगी तो उनके होश उड़ गए. फौरन तमंचे को जप्त कर लिया गया और छात्र के पुलिस व घरवालों को सूचित किया गया. पूरा मामला जिले छपरौली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का है. यहां 8वीं कक्षा के छात्र के पास से 12 बोर का तमंचा बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई. जिसके बाद स्कूल की टीचरों ने बच्चे से तमंचा लेते हुए…
राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के मयूर चौराहे के सामने एक तेज रफ्तार कार पोल से टकरा गई. टक्कर के बाद कार पर सवार तीन युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां तीनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतकों में दो की पहचान नोएडा एक्सटेंशन निवासी ईशान और आर्यन के रूप में हुई है. दोनों पाम ओलंपिया सोसाइटी में रह रहे थे. एक अन्य मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए…
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ED यानी प्रवर्तन निदेशालय जल्द ही पूछताछ के लिए तलब कर सकती है. हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. कहा जा रहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसी नेशनल हेराल्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के चलते राहुल से सवाल पूछ सकती है. हालांकि, जून 2022 में भी एजेंसी कांग्रेस सांसद से पूछताछ कर चुकी है. हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अनियमितताओं की जांच को लेकर ईडी निष्कर्ष तक पहुंचना चाहती है और ऐसे में कांग्रेस सांसद से फिर पूछताछ की जा सकती है। खास…
सावन की चौथी सोमवारी पर जहानाबाद से बड़ी और बुरी खबर आई है. श्रावणी मेला के दौरान बड़े हादसे की खबर है. मंदिर में मची भगदड़ में दबकर कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि एक दर्जन से अधिक शिवभक्त घायल हो गए हैं. मरने वालों में छह महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. घटना जहानाबाद के बराबर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर क्षेत्र की है. मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है. मेला परिसर में तैनात सुरक्षा बलों और स्वयंसेवकों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है. इससे पहले तीसरी…
सावन माह को भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है और इस महीने के प्रत्येक सोमवार को विशेष रूप से शिव भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना की जाती है. आज सावन माह का चौथा सोमवार है. सावन का चौथा सोमवार भगवान शिव की विधिवत उपासना के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. इस दिन महादेव के भक्त व्रत रखते हैं. शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाते हैं. फिर भगवान शिव से सुख-समृद्धि और मनोकामना की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं. सावन के चौथे सोमवार शिव की पूजा कैसे करें? 1. स्नान और शुद्धिकरण- सावन के चौथे सोमवार सुबह जल्दी…
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हमलों की गूंज अमेरिका तक पहुंच गई है. 2 प्रमुख भारतीय-अमेरिकी सांसदों ने इसे रोकने के लिए यूएस से सीधे हस्तक्षेप की मांग की है. इन्होंने कहा कि धार्मिक असहिष्णुता और हिंसा युक्त अस्थिरता अमेरिका और उसके सहयोगियों के हित में नहीं है. सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एंटनी ब्लिंकन को इसे लेकर पत्र लिखा गया है. अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ वह अकेले नहीं हैं. अंतरराष्ट्रीय समुदाय के कई लोगों ने भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समूहों के खिलाफ हिंसक कार्रवाइयों की निंदा की है.…
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो रही है. दोपहर बाद हुई इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए, वहीं तीन जवान जख्मी भी हैं. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. घने जंगल के भीतर आतंकियों की तलाश जारी है. दो जवान शहीद, तीन जख्मी बता दें कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में शनिवार को दोपहर बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी. जिसमें पहले एक जवान के घायल होने की खबर आई थी, इसके कुछ देर बाद सामने आया कि एक और जवान जख्मी हो गया है. घायलों को अस्पताल ले जाया गया…
बॉलीवुड स्टार और भारत के बेहतरीन कॉमेडी अभिनेताओं में गिने जाने वाले राजपाल यादव की यूपी के शाहजहांपुर में स्थित प्रॉपर्टी कुर्क कर दी गई है. यह कार्रवाई उनके खिलाफ बैंक से लिए गए कर्ज को ना चुका पाने की वजह से की गई है. इसके चलते राजपाल यादव से जुड़ी करोड़ों की प्रॉपर्टी को शाहजहांपुर में बैंक ने कुर्क कर दी है. लिया था भारी कर्जाराजपाल यादव ने सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, मुंबई से भारी कर्ज लिया था. इसके लिए राजपाल यादव ने अपने पिता नौरंग यादव के नाम से जमीन और भवन को गारंटी के तौर पर बैंक…
यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा बढ़ गया है. शनिवार को सीएम योगी तीन दिन में दूसरी बार अयोध्या पहुंचे और बांग्लादेश को लेकर विपक्ष पर जमकर बरसे. सीएम योगी ने बांग्लादेश में हो रही हिंसा को लेकर विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वहां प्रताड़ित हो रहे 90 फीसदी हिन्दू हैं. इनमें से अधिकांश दलित हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में कोई हिन्दू प्रताड़ित हो रहा है तो कोई उसके विरोध में बोल नहीं रहा है क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर आवाज उठाएंगे तो कहीं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह केरल पहुंचे. वह वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे, राहत और पुनर्वास प्रयासों की समीक्षा करेंगे और उस अस्पताल का दौरा करेंगे जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है. गत 30 जुलाई को हुए भूस्खलन में केरल के इस पहाड़ी जिले में 400 से अधिक लोग मारे गए हैं और सैकडों लोग घायल हुए हैं. वायनाड भूस्खलन को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और प्रभावित लोगों के लिए मुआवजा बढ़ाने की विपक्ष की मांग के बीच पीएम मोदी का दौरा हो रहा है. लोकसभा में विपक्ष के नेता और वायनाड के पूर्व…
गाजा पर इजरायली हमला अभी भी जारी है। फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी WAFA के हवाले से रॉयटर्स ने बताया कि पूर्वी गाजा में विस्थापित लोगों के आवास वाले एक स्कूल को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हमले में 100 से अधिक लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए. यह हमला उस समय हुआ जब लोग नमाज़ अदा कर रहे थे. हमास ने एक बयान में कहा, “इजरायली हमलों ने फज्र की नमाज़ अदा करते समय विस्थापित लोगों को निशाना बनाया. इसके कारण हताहतों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई.” आपको बता दें कि पिछले हफ्ते गाजा में चार…
अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च तो याद ही होगा… अब उसने एक और ऐलान करके हैरान कर दिया है. शनिवार की सुबह एलन मस्क के स्वामित्व वाली एक्स पर पोस्ट करते हुए अमेरिकी कंपनी ने भारतीय कंपनी से जुड़े एक और बड़े खुलासे का संकेत दिया है. अपनी पोस्ट में Hindenburg Research ने लिखा है कि “भारत में जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है”. हालांकि किस बारे में और क्या बड़ा होने वाला है, इस बारे में हिंडनबर्ग ने कोई खुलासा नहीं किया है. कंपनी के इस पोस्ट को लेकर माना जा रहा है कि हिंडनबर्ग रिसर्च किसी…
