Author: abcnews

UP के कन्नौज में थूक से मसाज करने वाले सैलूनकर्मी यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही उसके सैलून पर बुलडोजर की कार्रवाई भी हुई है. ये सैलून एक छोटी सी गुमटी में चलाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि यूसुफ की सैलून शॉप (गुमटी) अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई थी. ऐसे में नगर पंचायत प्रशासन ने इस अतिक्रमण को हटवा दिया.  बता दें कि हाल ही में सैलूनकर्मी यूसुफ का थूक लगाकर ग्राहक का मसाज करने का वीडियो वायरल हुआ था. जिसपर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे. उन्होंने पुलिस…

Read More

शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय का कहना है कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री अभी भारत में ही रहेंगी. अभी उनका यहां से जाने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने बुधवार को इसकी जानकारी दी। जॉय ने कहा, “हसीना स्वस्थ हैं और मेरी बहन उनके साथ हैं लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री बहुत परेशान हैं.” जॉय ने कहा कि वह इस बात से परेशान हैं कि बंगबंधु ने देश के लिए अपनी जान दे दी. देश ने बीते डेढ़ दशक में काफी प्रगति की। इसके बावजूद उन्हें बाहर निकाल दिया गया. शेख हसीना के बेटे ने कहा कि अगर कानून-व्यवस्था जल्द…

Read More

एक तरफ बांग्लादेश सुलग रहा है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान मैंगो डिप्लोमेसी के जरिए भारत के विपक्षी सांसदों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहा है. भाजपा ने दावा किया है कि दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायुक्त ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत 7 भारतीय सांसदों को आम के कार्टन भिजवाए हैं. एक दूसरे के प्रति रिश्तों में मधुरता के तौर पर मैंगो डिप्लोमेसी का इस्तेमाल होता रहा है. राहुल गांधी और अन्य विपक्षी सांसदों को पाकिस्तानी दूतावास से आम मिलने पर बीजेपी विपक्ष पर हमलावर हो गई है. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,…

Read More

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती को अलविदा कह दिया है. उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दी है. विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब. अलविदा कुश्ती 2001-2024. उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी.” विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल मुकाबला अपनी कॉम्पटीटर के खिलाफ 5-0 के अंतर से जीता था और वह ओलंपिक फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान थीं. ‘हारी नहीं, हराया गया…’…

Read More

आज 8 अगस्त 2024, गुरुवार का दिन बहुत खास है. आज 8 तारीख है, 8 वां महीना अगस्‍त है और साल 2024 का टोटल नंबर भी 8 है. इस तरह आज की तारीख 888 का संयोग बना रही है. 888 को बहुत पॉवरफुल एंजल नंबर माना गया है, जो मन की इच्‍छा पूरी करने वाला होता है. आज बन रहा 888 का संयोग भी कई लोगों की मनोकामना पूरी कर सकता है.  शनि का अंक 8  ज्‍योतिष में जिस तरह हर राशि के स्‍वामी ग्रह होते हैं, वैसे ही अंक शास्‍त्र में हर अंक या मूलांक के स्‍वामी ग्रह होते हैं.…

Read More

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने अपने घर में इतिहास रच दिया है. 27 साल बाद भारतीय टीम को श्रीलंकाई जमीन पर द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हार मिली है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का श्रीलंका दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज में 0-2 से हार झेलनी पड़ी है. इस पूरी सीरीज में नए कोच गौतम गंभीर डगआउट और विराट कोहली मैदान पर बेबस नजर आए. मौजूदा वनडे सीरीज का पहला मैच टाई हो गया था. इसके बाद दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में आखिरी और तीसरा वनडे…

Read More

पेरिस ओलंपिक 2024 से बाहर होने के बाद भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट की पहली फोटो सामने आई है. तस्वीर में वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं और चेहरे पर मुस्कुराहट है. भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने बुधवार को विनेश फोगाट से मुलाकात की. विनेश को महिलाओं की 50 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा के फाइनल के लिए डिस्क्वॉलिफाई करार दिया गया. उषा ने बताया कि विनेश डिस्क्वालिफाई होने के बाद फिजिकली और मेडिकिली ठीक हैं. उषा ने विनेश से पेरिस स्थित ओलंपिक गांव के मेडिकल सेंटर में मुलाकात की. आईओए अध्यक्ष…

Read More

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में हो रही हिंसा को लेकर बुधवार को लोगों को सचेत रहने और इतिहास से सबक लेने की नसीहत दी. सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म को एकजुट रहने की आवश्यकता है. सीएम योगी ने कहा कि पड़ोसी देश में मंदिर तोड़े जा रहे हैं. चुन-चुनकर हिन्दुओं को निशाना बनाया जा रहा है. उन्हें मारा जा रहा है। इसके बाद भी हम लोग इतिहास की उन परतों को ढूंढने का प्रयास नहीं कर रहे हैं कि जिसके कारण इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति वहां पैदा हुई है. सीएम योगी ने कहा कि…

Read More

विनेश फोगाट को फाइनल से पहले अधिक वजन होने के कारण महिला कुश्ती 50 किग्रा से अयोग्य घोषित कर दिया गया. वह फाइनल में हिस्सा नहीं ले पाएंगी और ना ही उनको कोई मेडल मिलेगा. इस बार इस भार वर्ग में सिर्फ गोल्ड मेडल यूएएस की रेस्लर को मिलेगा और कांस्य पदक मैच आयोजित होगा. इस बात की पुष्टि खुद इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने की है. आईओए ने बताया है कि आज सुबह उनका वजन 50 किलोग्राम से कुछ ग्राम अधिक था. भारतीय ओलंपिक संघ ने बताया,”यह खेदजनक है कि भारतीय दल विनेश फोगाट को महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग…

Read More

आरक्षण को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन बांग्लादेश में तख्तापलट तक पहुंच गया. इसके बाद बांग्लादेश में हालात बेहद खराब हो गए हैं. प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा. इस बीच कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बांग्लादेश में हंगामे को लेकर भड़काऊ बयान दिया है और कहा है कि जो बांग्लादेश में हो रहा है, वो भारत में भी हो सकता है. सलमान खुर्शीद ने आगाह किया कि भले ही सतह पर हालात सामान्य दिख रहे हों, लेकिन भारत में भी बांग्लादेश की तरह हिंसक सरकार विरोधी प्रदर्शन हो सकते हैं. एक किताब के विमोचन के दौरान…

Read More

भारत की डबल मेडल विजेता निशानेबाज मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद आज (7 अगस्त) वापस स्वदेश . वह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आईं जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ. टर्म‍िनल 3 के वीआईपी गेट से बाहर निकलने के बाद उनका जोरदार स्वागत हुआ, इस दौरान उनके कोच जसपाल राणा भी नजर आए. दोनों की फूल मालाओं में फैन्स ने लाद द‍िया. इस दौरान मनु के स्वागत में जमकर लोगों ने नारेबाजी की. ढोल की थाप पर जमकर लोग जश्न मनाते हुए भी नजर आए. मनु ने इस दौरान पेर‍िस ओलंप‍िक में जीते गए दोनों ब्रॉन्ज…

Read More

यूपी में रजिस्ट्री के लिए अब भागदौड़ नहीं करनी होगी. रजिस्ट्री के लिए फाइल लेकर दफ्तर के चक्कर लगाने से भी लोग बच सकेंगे. यूपी सरकार ने संपत्ति की बिक्री और खरीद के लिए ई-रजिस्ट्रेशन को लागू कर दिया है. इसके लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही ये सुविधा लोगों को मिलेगी. यूपी ऐसा करने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है. वहीं अब यूपी में संपत्ति का बंटवारा भी सिर्फ पांच हजार रुपये में हो सकेगा. स्टाम्प शुल्क घटाने के फैसले से संपत्ति के विवादों में कमी आने की उम्मीद है. यूपी में रजिस्ट्री…

Read More

बांग्लादेश में हिंसा लगातार जारी है. बीते मंगलवार को देशभर में अवामी लीग और उसके सहयोगी संगठनों के कम से कम 20 नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों के शव बरामद किए गए. शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद से सतखीरा में हुए हमलों और हिंसा में कम से कम 10 लोग मारे गए. अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ और लूटपाट की गई. कोमिला में भीड़ के हमलों में कम से कम 11 लोग मारे गए. अशोकतला में पूर्व पार्षद मोहम्मद शाह आलम के तीन मंजिला घर में…

Read More

पूर्वांचल का कुख्यात अपराधी, शार्प शूटर और एक लाख रुपये का इनामी बदमाश पंकज यादव मथुरा में यूपी एसटीएफ के हाथों मारा गया है. पंकज यादव बाइक से जा रहा था. पुलिस ने उसे रोका तो उसने फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में वह मारा गया जबकि उसका एक साथ भागने में कामयाब रहा. यह एनकाउंटर बुधवार की सुबह करीब 4 बजे मथुरा-आगरा हाइवे पर फरहा थाना क्षेत्र में हुआ है. कुख्यात अपराधी पंकज यादव उर्फ नखड़ू पुत्र राम प्रवेश यादव की उम्र करीब 32 साल थी. वह यूपी के मऊ जिले के ताहिरा पुर, थाना रानीपुर का रहने वाला…

Read More

आज हरतालिका तीज है. श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को सौभाग्य और मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए तीज का त्योहार मनाया जाता है. ऐसा माना जाता है कि इसी दिन मां पार्वती ने भगवान शिव को अपनी कठोर तपस्या से प्राप्त किया था. इस दिन वृक्ष, नदियों और जल के देवता वरुण की भी उपासना की जाती है. ज्योतिषविदों का कहना है कि हरियाली तीज के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन की सारी समस्याओं का अंत हो जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 6 अगस्त को शाम 7…

Read More

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एलके आडवाणी की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है.  उन्हें दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आडवाणी को यहां न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया है. एक महीने पहले अस्पताल से हुए थे डिस्चार्जएक महीने पहले ही तबीयत में सुधार होने पर एल के आडवाणी को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था. वो अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (AIIMS)में भर्ती थे. लालकृष्ण आडवाणी को 3 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और  4 जुलाई को उन्हें छुट्टी मिल गई थी. उस समय बताया गया था कि आडवाणी…

Read More

बांदग्लादेश में हिंसा का दौर जारी है. शेख हसीना के इस्तीफे और देश छोड़कर जाने के बाद भी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. बांग्लादेश के मंदिरों को भी निशाना बनाए जाने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक वहां मेहरपुर में इस्कॉन मंदिर में तोड़फोड़ की गई है. मूर्तियों को आग के हवाले किए जाने की भी खबर है. इस बीच  बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारत सरकार से खास मांग की है. वह चाहते हैं बांग्लादेश की स्थिति को देखते हुए वहां रहने वाले हिन्दुओं को भारत आने दिया जाना चाहिए. इसी के साथ…

Read More

बांग्लादेश क्राइसिस पर नई दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने तीन सवाल उठाए. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इन तीनों सवालों का जवाब दिया. इस दौरान राहुल गांधी ने बांग्लादेश में तेजी से बिगड़ते हालात में पाकिस्तान का हाथ होने को लेकर भी सवाल उठाया. इसके अलााव राहुल गांधी ने पूछा कि ढाका में सत्ता हस्तांतरण को लेकर हमारी शॉर्ट-टर्म और लांग-टर्म स्ट्रेटजी क्या है? इसके जवाब में विदेश मंत्री ने कहा कि अभी यह डेवलपिंग सिचुएशन है. केंद्र सरकार इस पर करीबी नजर बनाए हुए है. इसी के हिसाब से रणनीति बताई जा…

Read More

लखनऊ के गौतमपल्ली में एक महिला ने जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के गेट के पास खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली. पुलिसकर्मियों ने कंबल डालकर आग बुझाई. उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मंगलवार सुबह जनेश्व मिश्र ट्रस्ट के गेट के पास एक महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा ली. महिला को जलता देख वहां हड़कंप मच गया. आननफानन पुलिस कर्मी महिला को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. उन्नाव के पुरवा में छत्ताखेड़ा गांव निवासी महिला अंजली जाटव मंगलवार को बच्चे के साथ सीएम दरबार पहुंची…

Read More

बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर मचे बवाल के बाद हालात बेकाबू हैं. हिंसा इतनी ज्यादा भड़क गई है कि उपद्रवियों की भीड़ ने पीएम आवास पर ही हमला बोल दिया. इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री का पद छोड़कर शेख हसीना को अपना देश भी छोड़ना पड़ा है, जो फिलहाल इस वक्त भारत में हैं. सोमवार को गाजियबाद के हिंडन एयरबेस पर शेख हसीना का विमान आकर रुका है. इस बीच भारत में पीएम आवास पर डेढ़ घंटे तक करीब सीसीएस की बैठक हुई है. जहां विदेश मंत्री और एनएसए ने प्रधानमंत्री को बांग्लादेश के हर हालात पर जानकारी दी है. अब…

Read More