Author: abcnews

बांग्लादेश में हिंसा का दौर जारी है. शेख हसीना पीएम पद से इस्तीफा देकर भारत भाग आई हैं और यहां से ब्रिटेन या फिर फिनलैंड जाकर शरण लेने की कोशिश में हैं. फिलहाल बांग्लादेश की कमान सेना के हाथों में है और अंतरिम सरकार के गठन के प्रयास जारी हैं. इस बीच आंदोलनकारी छात्र संगठन ने ऐलान किया है कि अंतरिम सरकार के मुखिया नोबेल विजेता अर्थशास्त्री मोहम्मद युनूस होंगे. इसके अलावा विपक्षी नेता बेगम खालिदा जिया को भी जेल से रिहा करने के आदेश राष्ट्रपति की ओर से जारी किए गए हैं. स्टूडेंट मूवमेंट के नेता रहे नाहिद इस्लाम,…

Read More

बांग्लादेश में हिंसा और आगजनी के बीच अब उपद्रवियों ने अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया. भीड़ चुन-चुनकर हिंदुओं को निशाना बना रही है. घरों में आग लगाई जा रही है. दुकानों को लूटा जा रहा है. इस बीच बांग्लादेश के मेहरपुर इस्कॉन मंदिर की तस्वीरें सामने आई हैं. दंगाइयों ने तोड़फोड़ करने के बाद इस मंदिर को आग के हवाले कर दिया. बांग्लादेशी मीडिया द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक 27 जिलों में हिंदुओं के घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया है. कीमती सामान को लूटा गया है. मंदिरों पर भी हमले किए गए हैं.…

Read More

शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद भी बांग्लादेश में हिंसा रुक नहीं रही है. अब उपद्रवी अल्पसंख्यक हिंदुओं, शेख हसीना और उनकी पार्टी आवामी लीग के समर्थकों और उनके प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहे हैं. सोमवार को जेसोर में एक होटल में उपद्रवियों ने आग लगा दी, जिसमें आठ लोगों की जलकर मौत हो गई और 84 अन्य घायल हो गए. जिस होटल में आगजनी हुई वह आवामी लीग के नेता शाहीन चकलादार का है. चकलादार जेसोर जिले के आवामी लीग महासचिव हैं. डिप्टी कमिश्नर अबरारुल इस्लाम ने आगजनी की खबर की पुष्टि की.…

Read More

 आज सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत है. धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, हर साल सावन मास में पड़ने वाले सभी मंगलवार के दिन मंगला गौरी व्रत रखा जाता है. श्रावण मास की तरह ही इस मंगला गौरी व्रत का महत्व माना गया है. यह व्रत माता पार्वती यानी गौरी को प्रसन्न करने लिए किया जाता है. यह सुख-सौभाग्य से जुड़ा होने के कारण इसे विवाहित महिलाएं करती हैं. अगर मंगल दोष समस्या दे रहा हो तो इस दिन की पूजा लाभदायी होती है.  हिंदू पंचांग के अनुसार 6 अगस्त को सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा. मान्यता है…

Read More

पड़ोसी देश बांग्लादेश में हुए तख्ता पलट और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम अपने आधिकारिक आवास पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की एक बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में बांग्लादेश के हालात पर गहन मंथन हुआ. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मामले के अहम पहलुओं को कैबिनेट की कमेटी के सामने रखा. बांग्लादेश में नौकरी में आरक्षण खत्म करने की मांग पर छात्रों के भारी विरोध और हिंसा के बीच वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर भागना पड़ा है. सुरक्षा पर मंत्रिमंडल समिति की बैठक से अलग विदेश…

Read More

शेख हसीना इस वक्त भारत में मौजूद हैं. उनका विमान हिंडन एयरबेस पर उतरा हुआ है. यहां उनसे NSA अजीत डोभाल ने मुलाकात की. दोनों के बीच तकरीबन डेढ़ घंटे बात हुई है. पश्चिमी वायु कमान प्रमुख एयर मार्शल पी एम सिन्हा ने शेख हसीना से मुलाकात की है. अब यह भी सामने आया है कि शेख हसीना के भारत आने से पहले राजधानी दिल्ली में एक बड़ी बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में RAW चीफ, एनएसए आदि शामिल हुए थे. सामने आया है कि शेख हसीना के बांग्लादेश से भारत पहुंचने के मिशन में विदेश मंत्रालय, एनएसए, सेना, वायुसेना…

Read More

पेरिस ओलंप‍िक का नौवां दिन भारत के लिए मिला-जुला रहा था. बैडमिंटन में लक्ष्य सेन को सेमीफाइनल में हार मिली. जबकि भारतीय हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. लवलीना बोरगोहेन अपना क्वार्टर फाइनल मैच हार गई. लक्ष्य सेन को ब्रॉन्ज मेडल मैच में हार का सामना करना पड़ा है. लक्ष्य को ली जी जिया के हाथों 21-13, 16-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा. लक्ष्य यदि यह मैच जीतते तो वह ओलंपिक गेम्स में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बन जाते. कुश्ती में अच्छी खबर कुश्ती में भारत के…

Read More

बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर मचे बवाल के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं. हिंसा इतनी ज्यादा भड़क गई है कि उपद्रवियों की भीड़ ने पीएम आवास पर ही हमला बोल दिया है. शेख हसीना ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है और देश छोड़कर भारत आ चुकी हैं.अब वह दिल्ली से लंदन की फ्लाइट लेने की तैयारी में है. शेख हसीना सी-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट से हिंडन एयरबेस पर उतर चुकी हैं. इस विमान को भारतीय वायु सेना के C-17 और C-130J सुपर हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट हैंगर के पास पार्क किया जाएगा. सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायु क्षेत्र में…

Read More

बांग्लादेश में हिंसा के दौरान रविवार को ही 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. वहीं हिंसा में एक हिंदू पार्षद की भी हत्या कर दी गयी. रंगपुर सिटी के पार्षद हराधन रॉय हारा के घर पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया और उनको मार डाला. वहीं रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि हिंदुओं के मंदिरों और उनके घरों को भी निशाना बनाया जा रहा है. ISKON और काली मंदिर में भी प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की और श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया. इसके बाद उन्हें जान बचाने के लिए भागना पड़ गया. हराधन रॉय रंगपुर शहर में वॉर्ड…

Read More

दिल्ली में आईएएस परीक्षा की तैयारी कराने वाले एक कोचिंग सेंटर में तीन छात्रों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला दिया है. अदालत ने कहा कि जब तक कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित नहीं किया जाता, तब तक ऑनलाइन क्लास ही चलाई जाएं. अदालत ने स्वत: संज्ञान लेते हुए कहा कि कोचिंग सेंटर अभ्यर्थियों की जिंदगी से खेल रहे हैं, जो देश के अलग-अलग हिस्सों से आकर पढ़ते हैं. शीर्ष अदालत ने इस मामले में केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस कर जवाब मांगा है कि कैसे सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए. बेंच ने कहा कि…

Read More

अयोध्या लोकसभा से समाजवादी पार्टी की जीत के साथ उभार हुआ तो इसकी चर्चा देश ही नहीं दुनिया में हुई. भाजपा अयोध्या विधानसभा सीट पर जीती थी, लेकिन अन्य 4 विधानसभा से हार गई थी. इस चुनाव को अभी दो महीने ही हुए हैं और लोकसभा से सपा की जीत के जश्न पर ग्रहण लग गया है. समाजवादी पार्टी जिस अयोध्या सीट से जीतकर उठी थी, उसी अयोध्या में फंसती नजर आ रही है. अयोध्या के भदरसा में पिछड़ी जाति की 12 साल की किशोरी से गैंगरेप के मामले को लेकर अयोध्या में सियासत तेज हो गई है. मुख्य आरोपी…

Read More

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार वक्फ बोर्ड अधिनियम में बड़े संशोधन करने के लिए तैयार है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अधिनियम में लगभग 40 संशोधनों को मंजूरी दे दी है, जिसे वक्फ बोर्ड की शक्तियों को फिर से परिभाषित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार वक्फ़ बोर्ड की किसी भी संपत्ति को “वक्फ संपत्ति” बनाने की शक्तियों पर अंकुश लगाना चाहती है. 40 प्रस्तावित संशोधनों के अनुसार वक्फ़ बोर्डों द्वारा संपत्तियों पर किए गए दावों का अनिवार्य रूप से सत्यापन किया जाएगा. सरकार के इस कदम का मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड…

Read More

बसपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे याकूब कुरैशी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. सोमवार को पूर्व मंत्री के बेटे फिरोज उर्फ भूरा को हिरासत में लिया गया है, वह देश छोड़ने की फिराक में था. दिल्ली एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन टीम ने उसे दबोचा है. अवैध मीट प्लांट संचालन के मामले में याकूब कुरैशी का परिवार फंसा है. उसकी जमानत देश छोड़कर ना जाने की शर्त पर हुई थी. मेरठ पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया था. थाना खरखौदा में मुकदमा दर्ज किया गया है.  2022 का है मामलासाल 2022 में मेरठ के खरखौदा के अलीपुर…

Read More

अमेरिका में मंदी (Us Recession) की आहट से भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में सोमवार को कोहराम मच गया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) जहां 1500 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 80,000 के नीचे पहुंच गया, तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty-50) भी करीब 500 अंक बिखर गया. इस बड़ी गिरावट के बीच मिनटों में ही शेयर बाजार निवेशकों के लगभग 10 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए. शेयर बाजार के लिए आज ‘ब्लैक मंडे’ कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार 5 अगस्त को शेयर बाजार बुरी तरह टूटकर ओपन हुआ. BSE Sensex…

Read More

बिहार के हाजीपुर में जलाभिषेक करने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे करंट लगने से आठ लोगों की मौत हो गई. इस घटना के लिए गांव वालों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और जब एसडीएम और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. यह हादसा हाजीपुर इंडस्ट्रियल थाना इलाके के सुल्तानपुर में हुआ है. यहां सावन के महीने में गांव के लड़के हर सोमवार को पास के ही हरिहरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जाया करते थे. रविवार की रात को भी लड़के जलाभिषेक के लिए निकले…

Read More

सनातन धर्म में सावन का महीना भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा को समर्पित है. इस माह में की गई भगवान शिव की पूजा विशेष फल प्रदान करती है. सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार का भी खास महत्व बताया गया है. बता दें कि सावन का तीसरा सोमवार बहुत शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा से भक्तों की मनोकामनाएं जल्द पूरी होती हैं.  इतना ही नहीं, इस दिन पूरे श्रद्धा भाव से की गई पूजा से भगवान शिव पापों का नाश करते हैं और भक्तों को मोक्ष प्राप्ति का आशीर्वाद…

Read More

चंडीगढ़ जिला कोर्ट में शनिवार को अंधाधुंध फायरिंग से सनसनी फैल गई. यहां पंजाब पुलिस के निलंबित एआईजी मलविंदर सिंह सिद्धू ने अपने दामाद हरप्रीत सिंह पर चार गोलियां चला दी. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. दोनों परिवारों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था. इसी मामले में दोनों पक्ष शनिवार को चंडीगढ़ फैमिली कोर्ट में पहुंचे थे. मृतक हरप्रीत सिंह कृषि विभाग में आईआरएस थे. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया. पत्नी के साथ चल रहा था विवाद हरप्रीत का काफी समय से पत्नी के साथ विवाद चल…

Read More

अयोध्या में 12 साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को हिला दिया, लेकिन मामले पर अब सियासी रंग चढ़ना शुरू हो गया है. कारण, इसमें धर्म-जाति की एंट्री हो चुकी है. बीजेपी ने सपा पर धर्म के आधार पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया गया है. वहीं समाजवादी पार्टी अब डीएनए टेस्ट की मांग कर रही है तो वहीं योगी सरकार का बुलडोजर अब आरोपियों के ठिकानों पर गूंज रहा है. इस कड़ी में बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल कल रविवार को अयोध्या जाएगा और पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा. इस प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सांसद बाबू राम…

Read More

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय तीरंदाजों से मेडल की आस थी, लेकिन वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. 3 अगस्त (शनिवार) को दीपिका कुमारी और भजन कौर से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन दोनों तीरंदाज मेडल राउंड तक भी नहीं पहुंच सकीं. भजन कौर वूमेन्स इंडिविजुअल इवेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशियाई तीरंदाज डियांडा चोइरूनिसा से हार गईं. पांच सेट के बाद स्कोर 5-5 से बराबर था. ऐसे में भजन कौर और डियांडा चोइरूनिसा के बीच शूटऑफ हुआ. शूटऑफ में डियांडा ने 9 का स्कोर किया, वहीं भजन 8 का स्कोर ही बना सकीं. दूसरी तरफ दीपिका कुमारी को क्वार्टर फाइनल में कोरिया की नाम सु-ह्योन ने 6-4 से…

Read More

अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में योगी सरकार ने सख्ती दिखाई है. थानेदार और चौकी प्रभारी के निलंबन के बाद अब रेप केस का आरोपी सपा नेता की बेकरी पर बुलडोजर चला है. अधिकारियों की मौजूदगी में सपा नेता की बेकरी को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. अयोध्या में हुई इस कार्रवाई के बाद से अपराधियों में दहशत फैल गई है. शुक्रवार को दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की मां ने मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात के बाद प्रशासन हरकत में आ गया. शनिवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से डटा रहा. एडीएम प्रशासन, एसडीएम सोहावल तहसीलदार,…

Read More