Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
UP के हापुड़ जिले में तब तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों पर किसी समुदाय विशेष के युवक द्वारा थूक दिया गया. आरोप है कि थूकने की ये शरारतपूर्ण कृत्य शहर के बीचों-बीच तगा सराय स्थित बड़े मदरसे के पास किया गया. कांवड़िये पर थूकने की इस घटना से कांवड़ियों के बीच देखते ही देखते आक्रोश भर गया और हंगामा शुरू हो गया. सूचना पर तमाम हिन्दूवादी नेता मौके पर आ पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे. पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचीउधर, पुलिस-प्रशासन को इस बारे में…
UP विधानसभा के मॉनसून बजट सत्र में चर्चा के दौरान सीएम योगी लखनऊ में हुड़दंगियों पर सख्त दिखे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ के गोमतीनगर में कुछ अराजक तत्वों द्वारा एक महिला को मोटरसाइकिल से खींचकर गिराए जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा, ‘हम अपराधियों के लिए सद्भावना ट्रेन नहीं चलाएंगे… उनके लिए बुलेट ट्रेन चलेगी. उसकी तैयारी की जा रही है. महिला सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च महत्व रखती है. कोई खिलवाड़ करेगा तो उसका खामियाजा भुगतेगा। विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, गोमती नगर कांड की एक सूची मेरे पास आई है. पहला…
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के हीकेपुर के मजरा वन पुरवा गांव के एक किशोर ने परिजनों की डांट से नाराज होकर गांव के बाहर जामुन के पेड़ में फांसी लगा ली. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. गुरुवार सुबह उसका शव लटका मिलने से उसके घर में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वनपुरवा हीकेपुर निवासी राम प्रकाश कठेरिया के सत्रह साल के बेटे अभिषेक को बुधवार दोपहर में किसी बात को लेकर परिजनों ने डांट दिया था. इसके बाद वह गुस्से में घर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम भारी बारिश के कारण अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला. शहर के बड़े हिस्से जलमग्न हो गए। यहां तक कि नए संसद भवन परिसर में भी पानी जमा हो गया. बारिश इतनी हुई कि छत से पानी टपकने लगा। विपक्षी दलों ने इसके लिए सरकार पर निशाना साधा है. विपक्षी दल पुरानी संसद से इसकी तुलना कर रहे हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी करते हुए लिखा, ‘इस नई संसद से अच्छी तो वो पुरानी संसद थी, जहां पुराने सांसद भी आकर मिल सकते थे. क्यों न फिर से पुरानी…
लखनऊ हुड़दंग मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई की है. DCP ,ADCP ,ACP को हटाया गया है. इसके अलावा SHO, चौकी इंचार्ज और चौकी पर मौजूद सभी पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है. इन पर हुई कार्रवाईपुलिस उपायुक्त प्रताप सिंह,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमित कुमावत व सहायक पुलिस आयुक्त अंशु जैन को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।साथ ही,स्थानीय प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार पांडे,चौकी इंचार्ज ऋषि विवेक व चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों (1.उप0नि0 कपिल कुमार 2..का0 7641 धर्मवीर 3..का0 7369 वीरेंद्र कुमार) को निलंबित कर दिया गया है. महिला से की बदतमीजीगौरतलब है कि लखनऊ में…
सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति में कोटे में कोटे को मंजूरी दे दी है. अदालत का कहना है कि कोटे में कोटा असमानता के खिलाफ नहीं है. सुप्रीम कोर्ट के सात जजों की पीठ ने कहा है कि राज्य सरकार अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों में सब कैटेगरी बना सकती है, जिससे मूल और जरूरतमंद कैटेगरी को आरक्षण का अधिक फायदा मिलेगा. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोटा के भीतर कोटा तर्कसंगत अंतर पर आधार पर होगा. इसे लेकर राज्य मनमर्जी से काम नहीं कर सकते. इसके साथ ही राज्यों की गतिविधियां न्यायिक समीक्षा के अधीन होगी.…
UP के अलीगढ़ में तेज रफ्तार ईको और कैंटर की जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण टक्कर में कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे की सूचना पुलिस को दी हई मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. टक्कर इतनी तेज थी कि ईको कार के परखच्चे उड़ गए. तो वहीं ट्रक को भी काफी नुकसान हुआ है. कार चालक ने खोया नियंत्रणखैर अनाज मंड़ी में पास तेज रफ्तार ईको कार जा रही थी. इस दौरान से सामने से तेज रफ्तार में ट्रक…
केदारनाथ में लिंचोली-भीमबलि और टिहरी में फटा बादल, रुद्रप्रयाग से अल्मोड़ा तक तबाही, स्कूल-कॉलेज बंद
उत्तराखंड में फिर तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. केदारनाथ में बुधवार रात को लिंचोली, महाबलि समेत तीन जगहों पर बादल फटा है. केदारनाथ घाटी में फंसे 150 से 200 श्रद्धालुओं को बचाने का प्रयास हो रहा है. टिहरी में भी बादल फटने से दो लोगों की मौत हुई है. पूरे उत्तराखंड में नौ लोगों की मौत हो चुकी है.सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी का अचानक जलस्तर बढ़ गया है. उफनती नदी के बीच रुद्रप्रयाग में पार्किंग एरिया खाली करा लिया गया है. रुद्रप्रयाग सोनप्रयाग मार्ग मलबा आने से पूरी तरह बंद हो गया है. अल्मोड़ा जिले में भी…
उमस से जूझ रही दिल्ली में बुधवार शाम करीब तीन घंटे तक मूसलाधार बारिश राहत के साथ आफत लेकर आई. एक बार फिर दिल्ली दरिया बन गई तो कई जगह से नुकसान की खबरें आईं. गाजियाबाद से सटे गाजीपुर में जलभराव के कारण गहरे नाले में गिरने से एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई. सब्जी मंडी इलाके में एक दुकान जमींदोज हो गई जिसमें एक व्यक्ति के दबे होने की आशंका है. वहीं, दरियागंज में एक स्कूल की दीवार गिर गई. उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक दुकान जमींदोज हो गई. दरियागंज में एक स्कूल…
सनातन धर्म में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए हर महीने प्रदोष व्रत रखा जाता है. जो भी व्यक्ति इस व्रत को रखता है, उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. सावन में पहला प्रदोष व्रत 1 अगस्त दिन गुरुवार को पड़ रहा है. गुरुवार के प्रदोष व्रत रखने से शिव भगवान के साथ गुरु बृहस्पति देव की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है. प्रदोष व्रत में शाम का समय पूजा के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस समय भगवान शिव कैलाश पर्वत पर नृत्य करते हैं. इस दिन सभी शिव मन्दिरों में शाम…
प्रशिक्षु (Trainee) आईएएस पूजा खेडकर को यूपीएससी ने नौकरी से हटा दिया है. फिलहाल वह प्रोबेशन पर थीं, लेकिन स्थायी नियुक्ति से पहले ही उन्हें बाहर कर दिया गया. विवादों में घिरीं पूजा खेडकर पर आरोप था कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी पाई थी. पूजा खेडकर ने 2022 की यूपीएससी परीक्षा पास की थी और उन्हें फिलहाल महाराष्ट्र में ट्रेनी आईएएस के तौर पर तैनात किया गया था. अपनी पहली ही पोस्टिंग में उन्हें अजीब-अजीब डिमांड रखना शुरू कर दिया था. इस पर विवाद बढ़ा तो उनका ट्रांसफर पुणे से वाशिम किया गया था. यही नहीं बाद में…
बांदा जिले में अदालत ने एक मामले में आरोपी पति को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है. चरित्र शक के चलते पति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी का गला काट डाला था और फिर हैवानियत दिखाते हुए बाल पकड़कर कटे सिर को लेकर चौराहों से पैदल चल थाना पहुंच गया. यह नजारा देख राहगीर विचलित हो उठे थे. इस मामले में कोर्ट ने आरोपी पति को दोषी करार दिया और फांसी की सजा सुनाई है. इस दौरान अभियोजन ने 11 गवाह पेश किए, 5 जज बदले गए, 60 से ज्यादा तारीखें पड़ीं. जिले के बबेरू कोतवाली…
सपा के पूर्व विधायक और सजायाफ्ता इरफान सोलंकी के चाचा इश्तियाक सोलंकी की टेनरी पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा. टीम यहां पर करीब दो घंटे तक रही और दस्तावेज जांचने के साथ ही मौजूद लोगों से पूछताछ भी की. जाजमऊ के वाजिदपुर में सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के चाचा इश्तियाक सोलंकी की अराजी संख्या 48 में टेनरी है. बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे प्रवर्तन निदेशालय की टीम कानपुर विकास प्राधिकरण और राजस्व विभाग की टीमों के साथ टेनरी पहुंची. संबंधित टीमों के अंदर जाते ही गेट बंद कर दिया गया. अभी यह…
यूपी की राजधानी लखनऊ में हुई बारिश लोगों के लिए आफत बन गई. मूसलाधार बारिश के चलते शहर की नाले और नालियां उफना गईं। जिसके चलते गंदा पानी लोगों के घरों में भी घुस गया. पानी के चलते कई इलाकों में लबालबा पानी भर गया। हजरगंज क्षेत्र में सड़कें पानी से पूरी तरह से डूब गईं. आलम ये था कि सड़कों पर गाड़ियों की जगह नाव चलने लगीं. गलियों में बोट डालकर लोगों जमकर बारिश का लुत्फ उठाया तो वहीं हुड़दंगियों ने बारिश का फायदा उठाकर राहगीरों को सजा दे डाली. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार जाति गणना का मुद्दा उठा रहा है. कल लोकसभा में राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद राहुल गांधी ने करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा, जिसकी अपनी जाति का पता नहीं वह जाति गणना की बात कर रहा है. अनुराग ठाकुर के भाषण की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना की। वहीं, सपा सांसद अखिलेश यादव संसद में भी भड़क गए. उन्होंने पूछा कि आखिर अनुराग ठाकुर ने किसी की जाति कैसे पूछ ली. इसके बाद अनुराग ठाकुर ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें अखिलेश यादव पत्रकारों ने घिरे हुए दिख रहे हैं. एक पत्रकार…
UP के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर एक बार फिर से निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश जिस तरह राहुल गांधी की जाति पूछने पर उखड़े हैं, उससे वह नेता कम और गांधी परिवार के दरबारी ज्यादा लग रहे. दरअसल, बीते दिन लोकसभा में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के जाति वाले बयान पर अखिलेश यादव भड़क गए थे. उन्होंने इस बयान पर सदन में तीखे तेवर दिखाए थे. सोशल मीडिया पर अखिलेश और अनुराग के बीच गरमा-गरम बहस का वीडियो काफी चर्चा में है. गौरतलब है यूपी बीजेपी में खटपट की खबरों के…
बरेली में डीसीएम की टक्कर से ऑल्टो कार अनियंत्रित हो गई जिसके बाद कार में सवार 4 लोगों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को जिला अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया. सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने गाड़ी को काटकर शव को बाहर निकाला. एक्सिडेंट होने खए बाद सड़क के दोनो ओर जाम लग गया. ये हादसा सीबीगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर के पास हुआ है. सीबीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 10:40 बजे मिनी ट्रक की…
नोएडा फेज वन थानाक्षेत्र में बुधवार तड़के झुग्गी बस्ती इलाके के एक मकान में आग लगने से तीन मासूम बच्चियां जिंदा जल गईं. तीनों मृतक बच्चियों के पिता की हालत भी नाजुक बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे हुए युवक को नोएडा के जिला अस्पताल लेकर गई. वहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक, गंभीर स्थिति बनी हुई है. इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आग का कारण कमरे में रखी बैट्री को चार्ज करते समय शॉट सर्किट होना बताया जा रहा है. घटना बुधवार सुबह करीब चार बजे…
फिलिस्तीन में सक्रिय उग्रवादी संगठन हमास का सुप्रीम कमांडर इस्माइल हानिये मारा गया है. उसे ईरान में ही मंगलवार को उस वक्त मार गिराया गया, जब वह ईरान के नए राष्ट्रपति के शपथ समारोह से लौट रहे थे. ईरान की सेना रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स की ओर से बयान जारी करके इसकी पुष्टि की गई है. हमास की ओर से भी इस्माइल के मारे जाने की बात कही गई है. बयान में कहा गया, ‘हम फिलिस्तीन के लोगों और अरब देश को बड़े दुख के साथ बताना चाहते हैं कि हमास की राजनीतिक विंग के नेता इस्माइल नहीं रहे. उन्हें तेहरान में…
श्रावण कृष्ण पक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी कहा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. श्रावण मास में श्री हरि की पूजा अत्यंत फलदायी होती है. इसका पालन करने से व्यक्ति के पापों का नाश हो जाता है. कामिका एकादशी व्रत का प्रभाव मन और शरीर पर सीधा पड़ता है. ऐसी मान्यता है कि एकादशी का व्रत विधि विधान से रखने पर प्राणी सभी दुखों से मुक्त होता है. इस बार कामिका एकादशी का व्रत 31 जुलाई यानी कल रखा जाएगा. कामिका एकादशी क्यों है खास? कामिका एकादशी पर भगवान शिव और श्री विष्णु दोनों…
