Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
लोकसभा में मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी के एमपी अनुराग सिंह ठाकुर के परोक्ष हमले पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़े तेवर के साथ आपत्ति दर्ज कराई. अखिलेश ने सदन में अनुराग ठाकुर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आपने जाति कैसे पूछ ली, आप जाति कैसे पूछ सकते हैं, जाति कैसे पूछोगे तुम. असल में राहुल गांधी की देश भर में जाति जनगणना कराने की मांग पर तंज कसते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा था कि ओबीसी की बात और जनगणना की बात बहुत की जाती है जिसकी जात का…
संसद में बजट को लेकर हुई चर्चा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के बीच अग्निवीर योजना को लेकर बहस देखने को मिली. अखिलेश यादव ने सरकार से पूछा कि अगर अग्निवीर योजना इतनी ही अच्छी है तो आप राज्यों को 10 फीसदी कोटा देने के लिए क्यों कहते हैं. वहीं इस पर हमीरपुर सीट से बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने जवाब देते हुए कहा कि अग्निवीर में 100 फीसदी रोजगार की गारंटी है और रहेगी. अखिलेश यादव ने संसद में कहा कि कोई भी नौजवान जो फौज की तैयारी करता है, वो…
वाह!!! मनु भाकर, वाह!!! सरबजोत सिंह… दोनों की जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक में इतिहास रच दिया. भारत के मनु भाकर और सरबजोत सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ओह ये जिन और ली वोनहो की कोरियाई जोड़ी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. दोनों ने इस कांटेदार मुकाबले को 16-10 से यह मैच जीता. मनु भाकर एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं. पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन फैन्स की नजरें एक बार फिर मनु भाकर पर रहीं. वह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच में आज (30 जुलाई) भारत…
UP विधानसभा का मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट पेश कर दिया है. बजट में परिवहन विकास पर फोकस किया गया है. करीब 12 हजार 209 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट है. योगी सरकार ने ऊर्जा विभाग के लिए ₹2000 करोड़ दिए हैं. बजट में ₹1000 करोड़ बसों की खरीद के लिए दिए गए हैं. इस बजट में ओपन जिम के लिए 100 करोड़, संस्कृति विभाग के लिए 74 करोड़ रुपये, और छात्रों के लिए 4 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं. बजट- 12909 करोड़ 93 लाख रुराजस्व लेखे व्यय -…
गाजियाबाद में एक बार फिर कुछ कांवड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया. सोमवार रात सिहानी गेट क्षेत्र में कांवड़ियों ने एक किन्नर को बुरी तरह पीट डाला. चोरी की आशंका में उन्होंने किन्नर को बुरी तरह पीटा और उसके कपड़े फाड़कर न्यूड कर डाला. सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी कांवड़िए किन्नर को पीटते रहे. पुलिस ने जैसे-तैसे पीड़ित को बचाया. पुलिस का कहना है की गलतफहमी के चलते घटना हुई है. चोरी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है. जानकारी के मुताबिक मूलरूप से दिल्ली निवासी किन्नर सिहानी गेट थाना क्षेत्र में रहता है. सोमवार रात वह मेरठ रोड स्थित घूकना कट…
UP विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. विधानसभा में नेता विपक्ष बनाए जाने के बाद माता प्रसाद पांडे ने सीएम योगी से महिला अपराधों को लेकर सवाल पूछा था, जिस पर बोलते हुए सीएम योगी ने पहले उन्हें बधाई दी. साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर तंज कसते हुए कहा कि चाचा हर बार गच्चा खा जाते हैं. सीएम योगी ने कहा, “आपके चयन के लिए मैं आपको बधाई देता हूं. वो अलग विषय है कि आपने चाचा को गच्चा दे ही दिया. चाचा बेचारा हमेशा ही ऐसे ही बार मार…
कानपुर देहात में औरैया- कानपुर हाई- वे पर अकबरपुर व पतारी के बीच तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुर्घटना में उसका साथी होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको जिला अस्पताल भेजा, वहां इलाज के दौरान होमगार्ड ने भी दम तोड़ दिया. जानकारी पर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया. पतारी गांव का रहने वाला छब्बीस साल का देवेंद्र तिवारी होमगार्ड था. इस समय उसकी ड्यूटी 112 पीआरवी में रूरा में थी. मंगलवार को भोर…
केरल के वायनाड में भीषण बारिश के बीच लैंडस्लाइड (भूस्खलन) हुई है. इसमें 100 से ज्यादा लोग फंस गए हैं. लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 3 बच्चों के साथ 11 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक लैंडस्लाइड मंगलवार की सुबह तड़के करीब 2 बजे हुई. इसके बाद सुबह करीब 4.10 बजे फिर एक बार लैंडस्लाइड हुई. न्यूज एजेंसी के मुताबिक लैंडस्लाइड के चलते करीब 100 से ज्यादा लोग मलबे में फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा…
झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल के बाराबम्बो रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मुंबई मेल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. बताया जा रहा है कि रेल के 18 कोच पटरी से उतर गए हैं. इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है और 6 लोग घायल हो गए हैं. मौके पर रेलवे कर्मचारियों के साथ एआरएम, एडीआरएम और सीकेपी की टीम पहुंच गई हैं जो घायलों को रेस्क्यू कर रही है. घटना की पुष्टि करते हुए एक अधिकारी ने कहा कि 12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस के सुबह करीब 3:45 बजे चक्रधरपुर डिवीजन के राजखरसवां वेस्ट आउट और बाराबम्बो के बीच चक्रधरपुर के पास 18 कोच के पटरी से…
आज सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत है. सावन में भगवान शिव के अलावा मां गौरी की भी विशेष कृपा मिल सकती है. इसलिए सावन के मंगलवार को मां गौरी की उपासना की जाती है. चूंकि इस पूजा से जीवन में हर प्रकार का मंगल होता है, इसलिए इसे मंगला गौरी कहा जाता है. सावन के मंगलवार को मां गौरी की उपासना से विवाह और वैवाहिक जीवन की हर समस्या को दूर किया जा सकता है. खासतौर से अगर मंगल दोष समस्या दे रहा है तो इस दिन की पूजा अत्यधिक लाभदायक होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महिलाओं को…
प्रदेश में जुलाई में सामान्य से कम बारिश होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे. मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार से अगले दो दिन ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश से लोगों को राहत मिलने वाली है. मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून ट्रफ के मध्य भारत से उत्तर की ओर खिसकने और यूपी में मानसून के सक्रिय से मंगलवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं. वहीं तराई समेत पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में 30 जुलाई से एक अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान…
UP की योगी सरकार ने एक बार फिर लव जिहाद पर सख्त कदम उठाया है. योगी सरकार ने यूपी विधानसभा में ‘लव जिहाद’ बिल पेश किया है. जिसमें दोषी के लिए उम्रकैद की सजा का प्रावधान है. विधानसभा में योगी सरकार की ओर से यूपी विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2024 पेश किया गया. विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन के लिए फंडिंग को भी इस कानून के तहत अपराध के दायरे में लाया गया है. लव जिहाद पर योगी सरकार सख्त बता दें कि यूपी में हिंदू लड़कियों को प्यार के बहाने धर्मांतरित करने के कथित अभियान को रोकने के…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर हिंदुस्तान को अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंसाने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) इस चक्रव्यूह को तोड़ेगा. उन्होंने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए यह दावा भी किया कि इस बजट में चंद पूंजीपतियों के एकाधिकार और लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट करने वाले राजनीतिक एकाधिकार को मबजूती प्रदान की गई है, जबकि युवाओं, किसानों तथा मध्य वर्ग को नजरअंदाज कर दिया गया है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता…
UP विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज सदन में अलग-अलग रंग देखने को मिले. सत्र की शुरुआत में जहां सपा विधायकों ने जमकर नारेबाजी की और पोस्टर-बैनर लेकर वेल तक पहुंच गए, तो वहीं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के शायराना अंदाज से सदन ठहाकों से गूंज उठा. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ खिलखिलाकर हंस पड़े. इससे पहले सत्तापक्ष के विधायक/मंत्री सीएम योगी से मिलते नजर आए. इस बीच कुंडा के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी मुख्यमंत्री की कुर्सी के पास तक पहुंच गए. गौरतलब है कि राजा भैया अक्सर चर्चा में रहते हैं. कभी अपने…
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग सेंटर में तीन यूपीएस छात्रों की मौत के बाद एक के बाद एक बड़े ऐक्शन लिए जा रहे हैं. इसी कड़ी में प्रशासन ने अब बुल्डोजर ऐक्शन लिया है. जानकारकी के मुताबिक ये कार्रवाई ओल्ड राजिंदर नगर में कथित अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही है. मौके पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं. इससे पहले पुलिस इस मामले में 5 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है जिसके बाद गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या 7 हो गई है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में शामिल हर शख्स के खिलाफ…
UP विधानसभा सत्र के पहले ही दिन सदन में जोरदार हंगामा हो गया. सपा विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए. उनके हाथों में पोस्टर आदि हैं. स्पीकर उन्हें शांत रहने के लिए कहते रहे लेकिन विधायकों ने हंगामा बंद नहीं किया. माना जा रहा है कि मानसून सत्र हंगामेदार रहेगा. विपक्ष ने सूखा, बाढ़, बिजली कटौती और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है. वहीं, सरकार एक दर्जन से ज्यादा अध्यादेश पारित कराएगी. बता दें कि यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज शुरू हो गया है. ये सत्र 29 जुलाई से 2 अगस्त…
दिल्ली-मेरठ रोड पर कांवड़ियों के उत्पात मचाने का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, कांवड़ियों ने पुलिस की गाड़ी के साथ तोड़फोड़ की. यह मनन धाम के पास दुहाई की घटना है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर कई कांवड़ यात्री खड़े हैं. उनमें से कुछ लाठी-डंडों से पुलिस की गाड़ी पर लगातार अटैक कर रहे हैं. सड़क किनारे पुलिस की वाहन पलटी हुई है. वायरल हो रहे 50 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे पुलिस की एक चार पहिया वाहन पलटी हुई है. कुछ कांवड़ियां लाठी से वाहन के साथ तोड़फोड़…
UP के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश की असलियत जनता के सामने आ गई है. पीडीए मतलब बहुत बड़ा धोखा है. हम माता प्रसाद पांडे का बहुत सम्मान करते हैं, वह नेता प्रतिपक्ष बने हैं, उन्हें बधाई देते हैं. उन्होंने सोमवार को विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश की असलियत जनता के सामने आ गई है. पीडीए मतलब बहुत बड़ा धोखा है. हम माता प्रसाद पांडे का बहुत सम्मान करते हैं, वह…
UP के गाजीपुर में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत हो गई. वहीं, दो से तीन कांवड़िये घायल हो गए. ये हादसा तब हुआ जब कांवड़िये कैथी मारकंडे धाम से गंगाजल लेकर बाबा धाम के लिए जा रहे थे. मृतक दोनों कांवड़िये नाबालिग थे. घटना की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया. दरअसल, पूरा मामला खानपुर थाना क्षेत्र के बिहारीगंज डगरा-मेहनाजपुर मार्ग का है, जहां बीती रात तेज गति से आ रही बोलेरो गाड़ी के चपेट में आकर दो कांवड़ियों की मौत हो गई. हादसे से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना…
सावन महीने में सच्चे मन से की गई भगवान शिव की पूजा-आराधना कभी व्यर्थ नहीं जाती है. बल्कि यह दुख से निजात दिलाती है और अपार सुख-समृद्धि देती है. भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से वे सुख और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. 29 जुलाई को सावन महीने का दूसरा सोमवार है. सावन सोमवार के व्रत बेहद महत्वपूर्ण माने गए हैं. सावन सोमवार के दिन शिव-पार्वती जी की पूजा करना, रुद्राभिषेक करना बहुत लाभ देता है. सावन के दूसरे सोमवार पर शुभ योग सावन के दूसरे सोमवार पर कई शुभ योग बन रहे हैं. इस दिन गण्ड…
