Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
यूपी के सरकारी स्कूलों में बच्चों का भविष्य राम भरोसे है. राज्य सरकार की तरफ से सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को लेकर तमाम उपाय किए जा रहे हैं. बावजूद इसके यहां सबकुछ शिक्षकों के मन मुताबिक ही चल रहा है. शिक्षकों का मन हुआ तो बच्चों को पढ़ाया, मन नहीं किया तो नहीं पढ़ाया. ऐसा हम अलीगढ़ जिले के एक सरकारी स्कूल से आई वीडियो को देखकर रहे हैं. यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला टीचर स्कूल में चटाई डालकर सो रही है और बच्चों से पंखा हंकवा रही है. फर्श पर…
पेरिस ओलंपिक में भारत ने मेडल का खाता खोल दिया है. भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने निशानेबाजी में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता और इस तरह वह ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गई हैं. मनु ने फाइनल में कुल 221.7 अंक जुटाए. भारत का मौजूदा पेरिस ओलंपिक में यह पहला मेडल रहा. साथ ही ओलंपिक के इतिहास में भारत का यह शूटिंग में पांचवां मेडल रहा. कोरियाई खिलाड़ियों ओह ये जिन ने गोल्ड (243.2 अंक) और किम येजी (241.3) ने सिल्वर मेडल जीता. मनु…
समाजवादी पार्टी ने माता प्रसाद पांडे को उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया है. नेता प्रतिपक्ष की रेस में इंद्रजीत सरोज, रामअचल राजभर और तूफानी सरोज भी चल रहे थे, लेकिन सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विधानसभा में अपना उत्तराधिकारी पूर्वांचल से आने वाले ब्राह्मण चेहरे माता प्रसाद पांडे को बनाया है. इससे पहले समाजवादी पार्टी ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई थी, जिसमें विधायकों ने यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जिम्मेदारी छोड़ दी थी. अखिलेश यादव ने विधानसभा के पूर्व स्पीकर माता प्रसाद पांडे के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी. इसके…
खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ पेरिस ओलंपिक का आज (28 जुलाई) दूसरा दिन है. भारतीय खिलाड़ी आज स्विमिंग, बॉक्सिंग, बैडमिंटन जैसे मुकाबलों में दम दिखाएंगे.रोइंग में बलराज पंवार पुरुष एकल स्कल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं. बलराज ऐसे पहले भारतीय हैं, जिन्होंने इस इवेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि पीवी सिंधु ने पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान की दमदार शुरुआत की है. सिंधु ने वूमेन्स सिंगल्स के ग्रुप-M में अपने पहला मुकाबले में मालदीव की फातिमा नबाहा अब्दुल रज्जाक को आसानी से शिकस्त दी. सिंधु ने यह मैच 21-9, 21-6 से जीता.
UP के हाथरस से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में एक दर्जन करीब श्रद्धालु घायल हुए है जिनमें से कुछ श्रद्धालुओं की हालात नाजुक है. सभी श्रद्धालु कछला घाट पर गंगा स्नान करने जा रहे थे जब उनके साथ ये हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि बस चालक नशे में बस चला रहा था जिस वजह से बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे के बाद सभी श्रद्धालुओं में चीख पुकार मचने लगी. इस हादसे की सूचना…
दिल्ली की राव आईएएस कोचिंग में पानी भर जाने से डूबकर जिन तीन छात्राओं की मौत हुई है उनमें से अंबेडकरनगर जिले की निवासी थी. दिल्ली के राजेंद्रनगर में चलने वाली कोचिंग में कल देर शाम अचानक पानी भर जाने से हादसा हो गया था. पानी में डूबकर तीन छात्राओं की मौत हुई थी. एनडीआरएफ टीम ने तीनों शव बरामद कर लिए. इनमें से एक की पहचान अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर तहसील के हाशिमपुर बरसावां निवासी श्रेया यादव के तौर पर हुई है. बताया जाता है कि परिजन दिल्ली रवाना हो गए हैं. इधर कोचिंग हादसे के बाद कोचिंग सेंटर…
UP के मिर्जापुर (mirzapur) में बड़ा हादसा हो गया. यहां दर्शनार्थियों को लेकर जा रहे ऑटो में बस ने टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं छह से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर गैपुरा के पास हुई. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं. जानकारी के अनुसार, विंध्याचल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग से ऑटो गुजर रहा था, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु सवार थे. ये सभी लोग प्रयागराज से विंध्याचल दर्शन…
पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार रफ्तार गैंग के सरगना गैंगस्टर नीतेश यादव उर्फ रफ्तार का पुलिस कस्टडी में इलाज के दौरान रील वायरल होने पर एसपी ने एक सब इंस्पेक्टर समेत 3 को सस्पेंड कर दिया. इस मामले में पुलिस ने रील बनाने वाले दो युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया. देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी नीतीश यादव उर्फ रफ्तार शातिर अपराधी और गैंगस्टर है. वह रफ्तार गैंग का सरगना है जिसमें सैकड़ो युवक सदस्य हैं. 24 जुलाई को एसओजी और लार पुलिस ने तड़के उसे एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था. इस दौरान उसके पैर में…
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस एकेडमी में शनिवार रात दिल दहलाने वाला हादसा हुआ. बारिश का पानी बेसमेंट में भरने से सिविल सेवा की तैयारी कर रहे दो छात्राओं और एक छात्र की मौत हो गई. एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम द्वारा कई घंटों तक चलाए गए बचाव कार्य के बाद तीनों के शव बरामद किए जा सके. पुलिस अफसरों के मुताबिक, शनिवार शाम को हुई तेज बारिश में पानी अचानक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में घुस गया. पानी का बहाव इतनी तेज था कि कई छात्रों को बचने का मौका ही नहीं मिला. गंदे पानी की वजह…
दक्षिण दिशा को यम की दिशा मानते हैं हालांकि वास्तु शास्त्र में इस दिशा में कुछ चीजों को रखने से आप मालामाल बन सकते हैं. इस दिशा से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स आपकी किस्मत को राजा की तरह चमका सकते हैं. तो आइए विस्तार से जानते हैं कि दक्षिण दिशा में किन चीजों को रखना फायदेमंद होता है. वास्तु शास्त्र में दिशाओं को बहुत महत्व दिया जाता है. कहते हैं घर में रखी हर चीज यदि सही दिशा में रखी हो तो सकरात्मकता का प्रभाव रहता है. घर में प़ॉजिटिव एनर्जी हो तो घर के सदस्य तरक्की करते हैं, धन…
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सुल्तानपुर में मोची रामचेत को गिफ्ट दिया है. राहुल ने रामचेत को जूते-चप्पल सिलने की मशीन भिजवाई है. इस मशीन से वह अपने काम को आसानी से कर सकेंगे. बता दें कि शुक्रवार को एमपी एमएलए कोर्ट में पेशी से लौटते वक्त राहुल गांधी ने मोची रामचेत की दुकान पर रुके थे और उनसे बातचीत की थी. राहुल गांधी 26 जुलाई को जब सुल्तानपुर से दिल्ली लौट रहे थे तो उन्होंने अपनी गाड़ी मोची रामचेत के दुकान पर रुकवा ली ती. इस दौरान उन्होंने मोची से बात की और…
UP के जौनपुर से अजीबोगरीब शादी का मामला सामने आया है. जहां प्रेग्नेंट भाभी ने देवर के साथ मंदिर में सात फेरे लेकर शादी रचाई है. इस शादी में दूल्हे का बड़ा भाई (महिला का पति) बाराती भी बना. आरोप है कि भाभी का संबंध अपने देवर के साथ था. इसकी जानकारी पति को हुई तो उसने पत्नी को अपने साथ रखने से मना कर दिया और कहा कि होने वाला बच्चा मेरा नहीं है. जानकारी के मुताबिक, जौनपुर के बीबीपुर गांव के रहने वाले शिरोमणि गौतम के बेटे बहादुर गौतम की शादी 26 मई 2023 को सरायख्वाजा क्षेत्र की…
नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 9वीं बैठक के बाद नीति आयोग के सीईओ बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि बैठक से 10 राज्यों के सीएम अनुपस्थित रहे. मीटिंग में केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए. इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बाद नीति आयोग ने भी ममता बनर्जी के माइक बंद करने के आरोप पर सफाई दी है. ममता बनर्जी के माइक बंद करने के आरोप पर नीति आयोग ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री मीटिंग में मौजूद थीं, उन्होंने लंच से…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नगर विकास विभाग शहरी क्षेत्रों में लोगों को सस्ता और साफ-सुथरा खाना खिलाने के लिए शक्ति रसोई का विस्तार कराने जा रहा है. दूसरे चरण में प्रदेश के 41 जिलों में इसकी शुरुआत होने जा रही है. इसमें 14 डीएम कार्यालय, 11 तहसील परिसर, छह जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र, चार डिग्री कॉलेज, दो नगर निगम परिसर, तीन विकास भवन और चार अन्य स्थानों पर खोला जाएगा. कुल 44 स्थानों का चयन इसके लिए किया जा चुका है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से करने की तैयारी है. स्थानीय पकवान को बढ़ावा शक्ति रसोई के…
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ/ सिमथान-कोकेरनाग रोड पर एक वाहन खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार 5 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत हो गई/ बताया जा रहा है कि मृतकों में 2 महिलाएं भी हैं। यह भी सामने आया है कि हादसे में जान गवांने वाले सभी लोग एक ही परिवार से थे/ रिपोर्ट के मुताबिक, यह गाड़ी मडवा किश्तवाड़ से होकर आगे बढ़ रही थी, इसी दौरान ड्राइवर ने कार से अचनाक नियंत्रण खो दिया/ पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है/ मृतकों की पहचान…
UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सेवानिवृत्त ‘अग्निवीरों’ के लिए आरक्षण की घोषणा किए जाने के एक दिन बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को दोहराया कि वह सत्ता में आते ही सैनिकों की भर्ती की इस अल्पकालिक ‘अग्निपथ योजना’ को 24 घंटे में रद्द कर देंगे. अखिलेश यादव ने हाल में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान अपनी लगभग सभी रैलियों में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) के सत्ता में आने पर ‘अग्निवीर’ भर्तियों को रद्द करने का वादा किया था. उन्होंने शनिवार को भी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर…
पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिस्पर्धाएं शुरू हो चुकी हैं. पहले दिन (27 जुलाई) भारतीय शूटर्स से मेडल की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने निराश किया. 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत की दोनों जोड़ियां फाइनल के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सकीं. इलावेनिल वलारिवन और संदीप सिंह 12वें स्थान पर रहे. वहीं रमिता जिंदल और अर्जुन बाबुता ने छठा स्थान हासिल किया. रमिता-अर्जुन ने कुल मिलाकर 628.7 अंक हासिल किए. जबकि इलावेनिल-संदीप 626.3 अंक जुटा पाए. टॉप-4 टीमें ही पहुंची फाइनल में बता दें कि टॉप-4 टीमों ने ही 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में मेडल राउंड के लिए…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 9वीं बैठक जारी है. बैठक में शामिल होने पहुंची ममता बनर्जी बड़ा आरोप लगाते हुए बीच में ही बैठक छोड़कर बाहर निकल आई हैं. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया और पांच मिनट में उन्हें स्टॉप कर दिया गया. राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में हो रही बैठक से निकलने के बाद ममता बनर्जी ने कहा, “मैंने बैठक का बहिष्कार किया है. चंद्रबाबू नायडू को बोलने के लिए 20 मिनट दिए गए, असम, गोवा, छत्तीसगढ़ के सीएम ने 10-12 मिनट तक…
बलिया जिले के फेफना थाना के कपूरी के पास एनएच-31 पर स्कूली बच्चों से भरी पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में 10 से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल हो गए. इसमें एक बच्चे की मौत हो गई. टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोगों ने दौड़कर सभी बच्चों को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा. नागा जी स्कूल की तेज रफ्तार गाड़ी ट्रक में घुसी, स्कूल वाहन में सवार एक छात्र की मौत, आधा दर्जन घायल, आसपास के लोगों ने छात्रों को पहुंचाया अस्पताल, गंभीर हालत में 3 छात्र वाराणसी…
जम्मू-कश्मीर के एलओसी के पास वाले जिले कुपवाड़ा में आज सुबह सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है इसके साथ ही मेजर समेत तीन और जवानों के घायल होने की खबर है. इस मुठभेड़ में एक आतंकी के भी ढ़ेर होने की खबरें सामने आई है. घायल सैनिकों घटनास्थल से निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. कुपवाड़ा में यह पिछले एक महीने में चौथी आतंक की घटना है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक जवान मुच्छल सेक्टर के कुमकाडी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे तभी आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. सेना को कुमकाडी…
