उत्तराखंड के देहरादून रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात दो समुदाय आमने-सामने आ गए. दोनों तरफ से पथराव में कई लोग घायल हो गए. इतना ही नहीं देहरादून रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों में तोड़फोड़ भी की गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को भगाया. देहरादून पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से उपद्रवियों की पहचान कर रही है.

मौके पर हिंदू संगठनों व दूसरे समुदाय के लोगों में खूब तनातनी चलती रही. पुलिस बल दोनों पक्षों में बीच-बचाव कराने में लगा हुआ था सूत्रों के अनुसार, मामला बदायूं निवासी अलग-अलग समुदाय के युवक व युवती के प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. गुरुवार रात रेलवे स्टेशन पर दोनों की मौजूदगी की खबर पर दोनों समुदाय के लोग वहां पहुंचे थे.
इसी दौरान उनमें तनाव हो गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था.

