Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
UP के संभल में पॉलिटेक्निक की एक छात्रा ने दूसरे समुदाय के युवक की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सुसाइड कर लिया. छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. फिलहाल, मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, संभल के गुन्नौर कोतवाली इलाके की निवासी पॉलीटेक्निक की छात्रा के मोहल्ले के ही रहने वाले कासिम नाम के युवक से दोस्ती थी. जिसकी वजह से दोनों के बीच बातचीत हो जाती थी. इस बीच कासिम ने छात्रा के अश्लील वीडियो बना लिए और फिर उसपर शादी करने…
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां की एक लड़की का अफेयर था. परिजन उसकी पसंद के लड़के से शादी करने को तैयार नहीं थे. इस बात से वह इस कदर नाराज हुई कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता समेत परिवार के 13 सदस्यों को जहर देकर मार दिया. पुलिस ने बताया कि ये मौतें 19 अगस्त को खैरपुर के निकट हैबत खान ब्रोही गांव में हुईं थी. पुलिस ने अपने परिवार के 13 सदस्यों की हत्या करने के आरोप में पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक लड़की को गिरफ्तार…
UP के देवरिया में 4 अक्टूबर को CCTV में कैद कक्षा आठ की दो छात्राओं से हुई छेड़खानी में फरार चल रहे मनचलों की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने हाफ एनकाउंटर के बाद दो आरोपियों को पकड़ लिया है. दोनों के पैर में गोली लगी है. जबकि दो आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं. पकड़े गए मनचलों के नाम रितिक यादव और धीरज पटेल हैं. दोनों थाना तरकुलवा के बंजरिया के रहने वाले हैं. थाना तरकुलवा क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 8 में पढ़ने वाली दो बच्चियां शुक्रवार को साइकिल से परीक्षा देकर वापस…
रायबरेली में रविवार रात लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा ट्रेन हादसा टल गया. जानकारी के मुताबिक रेलवे ट्रैक पर पड़े बालू के ढेर को देखकर लोको पायलट ने पैसेंजर ट्रेन रोक दी. बताया जाता है कि सड़क निर्माण के लिए ले जाए जा रहे बालू लदे ट्रक से बालू गिरने के कारण रेलवे ट्रैक पूरी तरह ढंक गया था. पूरा मामला रघुराज सिंह रेलवे स्टेशन के पास का बताया जा रहा है. यहां से रायबरेली रघुराज सिंह पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी. ट्रैक से बालू हटाने के बाद रवाना हुई ट्रेन पुलिस ने बताया कि रविवार को रघुराज सिंह…
नवरात्र के पांचवे दिन भक्तगण स्कंद माता की अराधना करते हैं. कहते हैं इनकी उपासना से सारी इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं. परम शांति और सुख का अनुभव होने लगता है. जो लोग स्कंद माता की विधिवत उपासना करते हैं, माता उन पर अपनी संतान के समान स्नेह लुटाती हैं. आइए आपको स्कंद माता की पूजन विधि के बारे में बताते हैं. शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी बेहद खास होती है. इस साल यह और भी खास है क्योंकि इसी दिन अष्टमी के साथ नवमी तिथि भी पड़ रही है. ऐसे में एक ही दिन व्रत-पूजा करके डबल फायदा मिलेगी. 11…
अमेठी हत्याकांड का आरोपी चंदन वर्मा अब पुलिस की गिरफ्त में हैं. इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. आरोपी चंदन वर्मा पहली बार मीडिया के कैमरे के सामने आया, उसने कहा कि मेरा कोई प्रेम प्रसंग (शिक्षक की पत्नी से) नहीं था, हालांकि मुझे अपनी गलती का पछतावा है. बच्चों की हत्या करने को लेकर आरोपी ने कहा कि गलती हुई है. दरअसल, पुलिस ने आरोपी चंदन वर्मा को अरेस्ट करने के बाद दावा किया था कि शिक्षक की पत्नी से आरोपी का प्रेम प्रसंग था. आरोपी चंदन ने अमेठी में शिक्षक, उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों…
स्कूल से छुट्टी के बाद गांव के तालाब में नहाने गए दो चचेरे भाई-बहन की डूबकर मौत हो गई। बच्चे जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला. शाम के समय चरवाहों ने तालाब में दो शव उतराते देखे परिजनों को जानकारी दी. बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के अधरोरी गांव निवासी मनीष (7) पुत्र रामकेश यादव और उसकी चचेरी बहन अंतिमा (6) पुत्री पप्पू उर्फ शिवशंकर यादव गांव के उच्च कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ते थे. शनिवार की दोपहर को स्कूल से छुट्टी के बाद भाई-बहन सीधे गांव के तालाब…
जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों पर वोटिंग हुई थी. आजतक और सी-वोटर के एग्जिट पोल के सर्वे के मुताबिक एनसी और कांग्रेस गठबंधन को 40 से 48 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि बीजेपी को 27 से 32 सीटें मिल सकती हैं, पीडीपी के खाते में 6-12 सीटें मिल सकती हैं. वहीं अन्य के खाते में 6-11 सीटें मिलने का अनुमान है. हरियाणा में भी कांग्रेस गठबंधन INDIA 50 से ज्यादा सीटों पर जीत के साथ बहुमत की सरकार बना सकती है। राज्य में कुल 90 सीटें हैं. कश्मीर घाटी में किसे कितनी सीटें? कश्मीर घाटी की 47 सीटों में से…
दिल्ली पुलिस ने HIBOX ऐप घोटाले में बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को सामन भेजा है. रिया पर आरोप है कि उन्होंने विज्ञापन के जरिए लोगों को इस ऐप में निवेश करने के लिए मोटिवेट किया था. मामले में पूछताछ के लिए एक्ट्रेस को समन भेजा गया है. इसके पहले पुलिस ने इन मामले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव समेत चार इन्फ्लुएंसर्स को नोटिस भेजा था. लेकिन इनमें से कोई भी पूछताछ में शामिल होने के लिए नहीं आया था. सूत्रों के मुताबिक, न तो एल्विश और न ही किसी दूसरे स्टार के वकील ने उनसे संपर्क किया है. अब…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शनिवार को अमेठी हत्याकांड के पीड़ित परिजनों ने भेंट की. इस दौरान विधायक ऊंचाहार मनोज पांडेय की उपस्थिति भी रही. इस दौरान सीएम योगी ने पीड़ित परिजनों से भेंट के दौरान भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी संवेदना एवं प्रतिबद्धता के साथ शोक संतप्त परिजनों के साथ है. पीड़ितों को अवश्य न्याय मिलेगा, हर संभव मदद की जाएगी. दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि अमेठी के अहोरवा भवानी इलाके में सरकारी स्कूल के शिक्षक सुनील कुमार, पत्नी पूनम और उनकी दो बेटियों दृष्टि (6) और सुनी (एक वर्ष) की गोली मारकर…
पैगंबर मोहम्मद पर यति नरसिंहानंद द्वारा की गईआपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं. अब इस पर बवाल शुरू हो गया है. शुक्रवार देर रात नमाज के बाद बुलंदशहर में विशेष समुदाय के लोग सड़कों पर उतर गए. नारेबाजी की गई और कई लोगों के द्वारा पथराव भी किया गया. बुलदंशहर में पथराव के बाद पश्चिमी यूपी में हाई अलर्ट है. डासना मंदिर पर फोर्स की तैनाती की गई है. पथराव के मामले में दो अलग अलग FIR दर्ज बुलंदशहर के कोतवाली सिकन्द्राबाद में मुकदमा दर्ज हुआ है. इस पूरे मामले में 18 लोगों…
UP में इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम (ITT-JEE) की तैयारी कर रहे छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया है. छात्र लखनऊ में आईआईटी जेईई की तैयारी कर रहा था. शनिवार सुबह छात्र ने चरन होटल के सामने कामर्स हाउस बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि छात्र ने यह कदम क्यों उठाया है. पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. मृतक छात्र की उम्र 17 साल बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 7:30 बजे कामर्स हाउस…
पैंगंबर मोहम्मद साहब पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद की विवादित टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र में हवाल हो गया. महाराष्ट्र के अमरावती में भीड़ ने थाने पर हमला कर दिया. एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर पहुंची भीड़ ने जमकर पथराव किया. बल ब्रयोग करके भीड़ को किसी तरह काबू किया गया. वीडियो में दिख रहा है कि नागपुरी गेट थाना परिसर में सैकड़ों पत्थर फेंके गए। नारेबाजी करते हुए भीड़ देर रात थाने तक पहुंची थी. उनकी मांग थी कि यति नरसिंहानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए. इस दौरान अचानक भीड़ उग्र…
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ एक और कार्रवाई करते हुए सेना ने सेना ने शनिवार सुबह कुपवाड़ा में “ऑपरेशन गुगलधर” के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया है. सेना ने एक बयान में कहा, “ऑपरेशन गुगलधर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है. उनके पास से युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए हैं. इलाके की तलाशी चल रही है और अभियान जारी है.” सेना ने आगे कहा कि सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और आतंकवादियों को चुनौती दी. इसके बाद गोलीबारी हुई. सेना ने कहा, “4 अक्टूबर 2024 को घुसपैठ के प्रयास के बारे में खुफिया जानकारी…
UP के अमेठी जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दलित शिक्षक और उसके परिवार की हत्या करने वाले आरोपी चंदन वर्मा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था. शुक्रवार रात पुलिस की उसके साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान चंदन के दाहिने पैर में गोली लगी है. हत्या में शामिल पिस्टल की बरामदगी के लिए ले जाते समय मुठभेड़ हुई. मोहंगनज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग करने जा रहा था. पुलिस ने आत्म रक्षा में गोली चलाई। गोली चंदन के दाहिने पैर…
मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्र का त्योहार चल रहा है. आज नवरात्र का तीसरा दिन है. इस दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा करने का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां चंद्रघंटा की पूजा करने से घर में पॉजिटिवीटी बनी रहती है और व्यक्ति को भय से मुक्ति मिलती है. मां चंद्रघंटा के सर पर घंटे का आकार का चंद्रमा है इसलिए इनको चंद्रघंटा कहा जाता है. इनके दसों हाथों में अस्त्र शस्त्र है और इनकी मुद्रा युद्ध की है. मां चंद्रघंटा तंत्र साधना में मणिपुर चक्र को नियंत्रित करती है, ज्योतिष में इनका…
ईरान द्वारा इजरायल पर 200 मिसाइलों से हमला करने के बाद पश्चिम एशिया में ना सिर्फ भारी तनाव पसरा हुआ है बल्कि बड़े पैमाने पर भयानक युद्ध की आशंका भी घर कर रही है. इस बीच, भारत में ईरान के राजदूत इराज इलाही ने क्षेत्र में स्थिरता और शांति की बहाली कराने में भारत से हस्तक्षेप करने की मांग की है. ईरानी राजदूत ने कहा, “भारत को इस अवसर का लाभ उठाकर इजरायल को क्षेत्र में अपनी आक्रामकता रोकने और शांति और स्थिरता कायम करने के लिए राजी करना चाहिए.” ईरानी राजदूत ने कहा कि उनके देश और इजराइल के…
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया है. इस मुठभेड़ में अब तक नक्सलियों को भारी नुकसान होने की खबर मिल रही है. सूत्रों के अनुसार, अब तक 30 से ज्यादा नक्सली ढेर किए जा चुके हैं. नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने मुठभेड़ जारी रहने की पुष्टि की है. साथ ही कहा कि मुठभेड़ में सभी जवान सुरक्षित हैं. नारायणपुर और दंतेवाड़ा की सीमा पर अबुझमाड़ इलाके में जारी इस ऑपरेशन में नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के जवान संयुक्त रूप से भाग ले रहे हैं. मुठभेड़ के साथ साथ जवानों…
अमेठी हत्याकांड के मुख्य आरोपी चंदन वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अमेठी के शिवरतनगंज इलाके में पति-पत्नी और दो बेटियों की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी चंदन वर्मा की तलाश में जुटी हुई थी. आरोपी चंदन वर्मा के व्हाट्स ऐप स्टेटस ने सबको चौंका दिया थी. दरअसल, चंदन ने स्टेटस में लिख रखा था कि ‘पांच लोग मरने जा रहे हैं, मैं जल्द ही आपको दिखाऊंगा.’ जानकारी के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद चंदन वर्मा को खुद को भी गोली से उड़ाना चाहता था. संभवत: इसीलिए उसने 5 लोगों की हत्या…
लखनऊ में एक युवक ने सड़क पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. उसने गोली सामने से चेहरे पर मारी, जो सिर को चीरते हुए निकल गई. सुसाइड करने से पहले युवक ने 2 दोस्तों को वीडियो कॉल किया. कहा- अब हम दुनिया से विदा लेते हैं, घर वालों का ख्याल रखना. उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया. घटना BBD थाना क्षेत्र में इंदिरा डैम के पास की है. गोली की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. शव के पास से एक देसी तमंचा और…
