Author: abcnews

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर एक बार फिर लखनऊ में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. अखिलेश यादव जेपी सेंटर में श्रद्धांजलि के लिए अड़े हुए थे. सरकार उनके कैंपस में जाने पर रोक लगाते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया. इसके बाद अखिलेश यादव घर से बाहर निकले. उनसे पहले कार्यकर्ता जेपी की प्रतिमा लेकर यहां पहुचें और अखिलेश ने घर से करीब 50 दूर जाकर बीच सड़क पर ही जेपी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर दिया. इसके बाद अखिलेश यादव ने वहां उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि जेपी की जयंती तो हम मनाकर रहेंगे…

Read More

आज जयप्रकाश नारायण की जयंती है. जेपी की जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. दरअसल सपा चीफ अखिलेश यादव को देर रात खबर मिली की जेपी सेंटर के बाहर 8 फीट ऊंची चादर लगवाकर गेट बंद करवाया जा रहा है. टीन शेड से गेट को ढका जा रहा है. ये पता चलते ही अखिलेश देर रात ही जेपी सेंटर पहुंच गए. दरअसल समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव देर रात अचानक गोमतीनगर स्थित JPNIC यानी जय प्रकाश नारायण सेंटर पहुंच गए. आज यहां सपा ने जेपी को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम भी रखवाया था. मगर प्रशासन से इसकी…

Read More

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर एक बार फिर लखनऊ में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. अखिलेश यादव जेपी सेंटर में श्रद्धांजलि के लिए अड़े हुए हैं. सरकार उनके कैंपस में जाने पर रोक लगा दी है. जेपी सेंटर के गेट पर टीन की बड़ी दीवार लगा दी गई. अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि वो 10 बजे JPNIC में जाकर जेपी की प्रतिमा का माल्यार्पण करेंगे. अखिलेश के ऐलान को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने जेपीएनसी पर बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स को तैनात कर दिया गया है. अखिलेश यादव के घर के बाहर बैरिकेडिंग लगाकर ट्रैफिक को बंद कर…

Read More

सनातन धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है. इस बार शारदीय नवरात्र की शुरुआत 3 अक्टूबर से हुई थी. नवरात्र के दो दिन बहुत ही खास माने जाते हैं अष्टमी और नवमी. अष्टमी तिथि के दिन माता महागौरी की उपासना की जाती है, साथ ही नवमी तिथि के दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. पंचांग के अनुसार, 11 अक्टूबर यानी आज महाअष्टमी का पूजन किया जा रहा है, साथ ही महानवमी का कन्या पूजन भी आज ही किया जाएगा. महानवमी के पावन मौके पर आप अपने करीबियों, दोस्तों, रिश्तेदारों को ये संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं. …

Read More

UP की जनता के लिए राहत भरी खबर है. दरअसल सरकार ने बिजली की दरें न बढ़ाने का निर्णय लिया है. इस संबंध में पावर कॉरपोरेशन के सभी प्रस्ताव खारिज कर दिए गए हैं. आपको बता दें कि यह लगातार पांचवा वर्ष है जिसमें कि बिजली की दरें नहीं बढ़ाई गई हैं. बीते कुछ दिनों से बिजली की दरें बढ़ाए जाने को लेकर चर्चा चल रही थी. इस बीच उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद का मत है कि जब आम आदमी का बिजली कंपनियों पर 33,122 करोड़ रुपये सरप्लस निकल रहा है तब बिजली की मौजूदा दरों में कटौती…

Read More

जौनपुर में एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के चश्मदीद का कहना है कि उधार के 180 रुपए नहीं देने पर मेरे दोस्त को मार दिया गया। 5 दिन पहले हुई वारदात में आज तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर घरवालों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क जाम कर दी. परिजनों को समझाने पहुंचे मजिस्ट्रेट और पुलिस टीम पर पथराव किया. SP समेत 5 गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले. इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजकर ग्रामीणों को खदेड़ा। मौके पर 5 थानों की पुलिस, दो बटालियन PAC मौजूद है. अभी…

Read More

UP में कल यानी शुक्रवार को महानवमी के अवसर पर छुट्टी का ऐलान हो गया है. विभिन्न संगठनों की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है. ऐसे में सभी सरकारी कार्यालय समेत अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार शुक्रवार 11 अक्तूबर को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी. दरअसल इस बार नवरात्र की अष्टमी शुक्रवार को पड़ने के कारण कन्फ्यूजन हो गया है. नवमी शनिवार को मान ली गई थी. ऐसे में नवमी की छुट्टी भी शनिवार को घोषित थी. नवदुर्गा की अष्टमी और महानवमी को लेकर हुए…

Read More

मुंबई के वर्ली स्थित श्मशान पर रतन टाटा का अंतिम संस्कार किया गया. इससे पहले NCPA ग्राउंड में अंतिम दर्शन के बाद रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट ले जाया गया . मुंबई के वर्ली स्थित श्मशान घाट पर कुछ देर बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. मालूम हो कि टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में बुधवार रात को निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनका पार्थिव शरीर मुंबई के NCPA ग्राउंड में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया,…

Read More

UP सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठा.रघुराज सिंह के अलीगढ़ स्थित घर में चोरों ने सैंध लगा दी. उनके घर से पिछले कुछ दिनों में लाखों रुपये कीमत के जेवरात-नगदी आदि सामान चोरी हुआ है जिसकी जानकारी अब आकर परिवार को हुई. चोरी का आरोप घर के नौकर पर है. रघुराज सिंह के पूर्व पार्षद पुत्र ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज करा दिया है. पुलिस ने नौकर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. माल बरामदगी के भी प्रयास हैं. मुकदमा दर्ज कराते हुए आईटीआई रोड गभाना हाउस निवासी ठा.रघुराज सिंह के बड़े बेटे पूर्व पार्षद…

Read More

लखनऊ के नीलमथा में मां दुर्गा की प्रतिमा को खंडित करने का मामला सामने आया है. जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में मौके पर लोग पहुंच गए. बताया जा रहा है कि मौके पर तनाव का स्थिति पैदा हो गई. जिस पर गौर करते हुए पुलिस बल को घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि पूरा मामला थाना कैंट क्षेत्र है. गोंडा में भी बवालवहीं, दुर्गा पूजा में माहौल बिगड़ने की कोशिश गोंडा में भी की गई. गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मसकनवा बाजार में देर रात कुछ अराजक तत्वों ने दुर्गा पूजा…

Read More

हाथरस भगदड़ के 3 महीने बाद भोले बाबा उर्फ सूरजपाल को न्यायिक आयोग ने पूछताछ के लिए बुलाया है. बाबा भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के साथ लखनऊ न्यायिक जांच आयोग ऑफिस पहुंचा. बंद कमरे में हो रही पूछताछ अब अफसर उससे बंद कमरे में पूछताछ कर रहे हैं. बाबा के वकील एपी सिंह भी साथ हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा-न्यायिक जांच आयोग की तरफ से नोटिस दिया गया था. जांच में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था. इसलिए हम सभी भोले बाबा के साथ आए हैं. हाथरस में 2 जुलाई को भोले बाबा के सत्संग में…

Read More

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की छह सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. इसके बाद से कहा जा रहा था कि कांग्रेस जिन सीटों को अपने लिए मांग रही थी, उन सीटों पर भी सपा ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं, इसलिए अब कहना मुश्किल होगा कि यूपी में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन रहेगा या नहीं. हालांकि अब इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने क्लीयर कर दिया है कि यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन जारी रहेगा.   अखिलेश यादव ने सैफई में अपने पिता और सपा संस्थापक मुलायम…

Read More

कई बार किसी ट्रेन या हवाई जहाज में बम या किसी और खतरनाक चीज के होने की खबर से सनसनी फैल जाती है. प्रशासन के आनन फानन में इसकी जांच करानी पड़ती है. हाल में पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस के साथ कुछ ऐसा ही हुआ . अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को यहां रेलवे को अलर्ट किया गया था कि कुछ संदिग्ध आतंकी विस्फोटकों के साथ पुरूषोत्तम एक्सप्रेस में सफर कर रहे हैं. इसके बाद उत्तर प्रदेश के टूंडला रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन को तीन घंटे से अधिक समय तक रोक दिया गया था. हालांकि, एक एक्स यूजर से मिली…

Read More

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार रात निधन हो गया है. 86 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन से कारोबारी से लेकर मनोरंजन, राजनीति, खेल जगत तक शोक पसर गया है. इस मौके पर महाराष्ट्र सरकार ने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है. गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि के लिए NCPA में रखा गया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऐलान किया है. महाराष्ट्र और झारखंड सरकार ने टाटा के निधन पर एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है…

Read More

शारदीय नवरात्र का आठवां दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी को समर्पित होता है. महागौरी की पूजा करने से दांपत्य सुख, व्यापार, धन और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है. धार्मिक मान्यता है कि माता रानी भक्तों के कष्ट जल्दी ही दूर कर देती हैं. ये भी कहा जाता है कि इनकी उपासना से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं. हिन्दू पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि की शुरुआत 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर हो रही है. वहीं, इसका समापन 11 अक्टूबर को सुबह 12 बजकर 05 मिनट पर होगा. इसके तुरंत…

Read More

UP के उन्नाव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बिजली का गलत बिल जारी होने के बाद भी न्याय न मिलने से आहत युवक ने फांसी लगा ली. घरवालों ने बिजली विभाग के अफसरों को जिम्मेदार ठहराया है. आरोप है कि एक किलोवाट कनेक्शन पर एक लाख का बकाया भेजा गया. दौड़ भाग के बाद भी न्याय की उम्मीद बेअसर साबित हुई तो इस मजबूरी ने बेटे का सहारा छीन लिया. इंस्पेक्टर का कहना है कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच कर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा. ये घटना अचलगंज क्षेत्र के कुशलपुर का है.…

Read More

राष्ट्रीय राजधानी में मुख्यमंत्री आवास को लेकर सियासत गर्म हो गई है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की एक टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास (6-फ्लैग स्टाफ रोड, सिविल लाइंस) पहुंची है. इस बीच दिल्ली सीएमओ का दावा है कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी का सारा सामान मुख्यमंत्री आवास से हटवा दिया है. वहीं विपक्षी भाजपा ने दावा किया कि सीएम आवास को सील कर दिया गया है. भाजपा ने यह भी सवाल किया कि अरविंद केजरीवाल शीश महल में क्या छिपाने की कोशिश कर रहे हैं? भाजपा के इशारे पर ऐक्शन का आरोप सीएमओ ने…

Read More

UP के लखीमपुर खीरी में लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव को लेकर मंगलवार से शुरू हुई तनातनी और आरोप-प्रत्यारोप बुधवार को बवाल में बदल गया. लखीमपुर में भाजपा विधायक योगेश वर्मा को पुलिस के सामने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. बार संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह ने उन्हें पहले थप्पड़ मारे. इसके बाद उनके समर्थक भी उन पर टूट पड़े. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और हालात को काबू में किया. क्या है मामला लखीमपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक प्रबंध समिति के चुनाव की प्रक्रिया स्थगित किए जाने का पत्र मंगलवार को वायरल हुआ…

Read More

देश में कई जगह रोजाना ही ट्रेन पलटाने की कोशिश की खबरें आ रही हैं. बार बार कुछ अराजक तत्व ट्रेन की पटरियों पर किसी प्रकार का सामान रखकर ट्रेन को हादसे का शिकार बनाने की कोशिश में हैं. गाजीपुर, सूरत और ग्वालियर में एक के बाद एक ऐसी घटनाओं के बाद अब उत्तर प्रदेश के रायबरेली में फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि कुंदनगंज जा रही एक मालगाड़ी यहां रायबरेली-प्रयागराज रेलवे खंड पर रखे सीमेंट स्लीपर से टकरा गई. यह घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे मध्य प्रदेश के सतना से…

Read More

समाजवादी पार्टी ने यूपी में होने वाले उपचुनाव के लिए छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने करहल विधानसभा सीट पर तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया है. इस सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधायक चुने गए थे पर सांसद बनने के बाद सीट खाली हो गई थी. इसी तरह सीसामऊ विधानसभा सीट से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद, कटेहरी से शोभावती वर्मा और मंझवा विधानसभा सीट से डॉ. ज्योति बिंद को प्रत्याशी बनाया गया है. 10 विधानसभा सीटों पर होगें उपचुनाव यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा…

Read More