मुंबई के वर्ली स्थित श्मशान पर रतन टाटा का अंतिम संस्कार किया गया. इससे पहले NCPA ग्राउंड में अंतिम दर्शन के बाद रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट ले जाया गया . मुंबई के वर्ली स्थित श्मशान घाट पर कुछ देर बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.
मालूम हो कि टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में बुधवार रात को निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनका पार्थिव शरीर मुंबई के NCPA ग्राउंड में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां भारी तादाद में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दी. नेताओं से लेकर अभिनेता, खिलाड़ी और आम लोगों तक उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे. उद्धव ठाकरे, शरद पवार, सुप्रिया सुले, राज ठाकरे से लेकर कुमार मंगलम बिड़ला

