Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
हिंदू कैलेंडर का आठवां महीना कार्तिक मास जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है. इसी महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और फिर से संसार का संचालन संभालते हैं. फिर अगले दिन तुलसी विवाह रचाया जाता है. इससे पहले कार्तिक अमावस्या पर दिवाली और छठ महापर्व मनाया जाता है. कार्तिक महीने की शुरुआत में ही सुहागिनों का पर्व करवा चौथ पड़ता है. देखें कार्तिक महीने के सभी व्रत-त्योहार की सूची- कार्तिक मास व्रत-त्योहार लिस्ट 18 अक्टूबर 2024 से कार्तिक माह प्रारंभ 20 अक्टूबर 2024 – करवा चौथ और व्रकतुंड संकष्टी चतुर्थी …
भाजपा और रालोद ने विधानसभा उपचुनाव की मतदान तिथि बदलने की मांग की है. दोनों दलों के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को राज्य निर्वाचन अधिकारी से भेंट कर 20 नवंबर को मतदान कराने की मांग संबंधी पत्र सौंपा. बता दें, उपचुनाव का मतदान 13 नवंबर को होना है. राज्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपे पत्र में बताया गया है कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व है. इस उपलक्ष्य में कुंदरकी, मीरापुर, गाजियाबाद, प्रयागराज में मेला होने से लोग 3-4 दिन पहले चले जाते हैं. यदि 13 नवंबर को मतदान कराया गया तो बड़ी संख्या में वोटर मताधिकार से वंचित…
असम के दीमा हसाओ जिले के डिबालोंग स्टेशन पर अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की कोई खबर नहीं है. उन्होंने बताया कि अपराह्न तीन बजकर 55 मिनट पर हुए इस हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. पटरी से उतरे डिब्बों में ट्रेन का ‘पावर कार’ (जनरेटर वाला हिस्सा) और इंजन शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि बचाव और बहाली कार्य की निगरानी के लिए वरिष्ठ…
UP के बहराइच में हुई हिंसा के जिन 2 आरोपियों का एनकाउंटर हुआ है उनका एक वीडियो सामने आया है. इसमें वो पुलिस के सामने अपनी गलती मान रहे हैं और कराहते हुए कह रहे हैं कि अब कभी वो ऐसा अपराध नहीं करेंगे. जानकारी के अनुसार, आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे. जिन आरोपियों का एनकाउंटर हुआ उनके नाम सरफराज उर्फ रिंकू और मोहम्मद तालीम उर्फ सबलू है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपियों को पुलिस कंधे पर लादकर गाड़ी में बिठा रही है. एनकाउंटर के तुरंत बाद का वीडियो आया सामने इस वीडियो में देख…
UP के बहराइच जिले में हुई हिंसा के 2 आरोपियों का एनकाउंटर हो गया है. आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे. घटना वाले दिन से पुलिस इनके पीछे लगी हुई थी. आज पुलिस को इनकी लोकेशन हाथ लगी, जिसके बाद इनको ट्रैक किया गया. जिन आरोपियों का एनकाउंटर हुआ उनके नाम सरफराज उर्फ रिंकू और फहीम हैं. ये दोनों मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के बेटे हैं. एनकाउंटर को लेकर पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक चल रही है. इस बैठक में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं. मामले में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि अभी…
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPPSC ने पीसीएस परीक्षा को स्थगित कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPPSC, PCS की परीक्षा 27 अक्टूबर को आयोजित करवाने वाली थी. मगर अब इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. आखिर क्यों लिया गया ये फैसला? बता दें कि उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के Examination Controller की तरफ से ये फैसला लिया गया है और पीसीएस परीक्षा के स्थगित होने की सूचना भी उन्हीं की…
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव टाले जाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी अपने इंटरनल सर्वे में हार रही थी, इसीलिए मिल्कीपुर सीट पर इलेक्शन टाला गया. सपा मुखिया ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो जंग में आने से पहले ही हार गए, वो अपनी बदनामी बचाने के लिए कोर्ट का चक्कर लगा रहे हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने अयोध्या के मिल्कीपुर में अपना इंटरनल सर्वे कराया था, जिसमें उनकी हार हो रही थी. इसलिए उन्होंने पहले सभी पिछड़े और दलित बीएलओ को हटाया, उसके बाद फिर इंटरनल सर्वे कराया.…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट बेंगलुरु में है. आज (17 अक्टूबर) मैच का दूसरा दिन है. इस समय भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है. ऋषभ पंत क्रीज पर हैं. लंच तक भारतीय टीम के 6 विकेट गिर चुके है और स्कोर 40 रन के करीब है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव देखने को मिले. सरफराज खान की इंजर्ड शुभमन गिल की जगह टीम में वापसी हुई. कुलदीप को आकाश दीप की जगह तीसरे स्पिनर के तौर पर चुना गया है. इस मैच से जुड़े अपडेट और स्कोरकार्ड लिए इस पेज को रिफ्रेश करते…
ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक सौतेली मां ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं. उसने अपने पांच साल के सौतेले बच्चे के साथ जो किया सब हैरान हैं. 20 वर्षीय सौतेली मां ने अपने पांच वर्षीय बेटे की आंखों पर पट्टी और हाथ बांधकर कुएं में फेंककर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए जब बताया तो हर कोई हैरान रह गया. पीठ पर बांधा पत्थरमहिला ने बच्चे को कुएं में फेंकने से पहले उसके शरीर पर एक बड़ा पत्थर भी बांधा था. अधिकारी ने बताया कि महिला…
सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता कानून यानि सिटीजनशिप एक्ट की धारा-6A की वैधता पर अपना फैसला सुना दिया है. CJI डीवाई चंद्रचूड़ का कहना था कि 6A उन लोगों को नागरिकता प्रदान करता है जो संवैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत नहीं आते हैं और ठोस प्रावधानों के अंतर्गत नहीं आते हैं. दरअसल,इस धारा को 1985 में असम समझौते को आगे बढ़ाने के लिए संशोधन के बाद जोड़ा गया था. केंद्र ने कोर्ट में दलील थी कि देश में अवैध प्रवासियों की गिनती संभव नहीं है. गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा, 6ए उन लोगों को नागरिकता प्रदान करता है जो…
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज में बुधवार की रात मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल हो गया. जुलूस में शामिल होकर नाच गा रहे दो युवकों को वहां पहुंचे कुछ युवकों ने चाकू घोप दिया. हमलावर के साथ दो-तीन अन्य लोग भी मौजूद थे. घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई. इस दौरान कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आई. घटना के बाद सलेमपुर के अलावा खुखुंदू और लार पुलिस भी बुला ली गई. पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह से भीड़ को संभाला और समझा-बुझाकर मूर्ति विसर्जन शुरू कराया. चाकू लगने से घायल युवकों का सीएचसी…
हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाई जाती है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखते हैं. इसके अलावा कुंवारी युवतियां भी अच्छा वर पाने के लिए व्रत रखती हैं. इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा. इस दिन आप राशि अनुसार दान कर सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वरदान प्राप्त कर सकते हैं आइए जानते हैं किस राशि के लिए क्या दान करना शुभ रहेगा… 1. मेष राशिमेष राशि के जातक करवा चौथ पर गुड़ और तांबे का दान कर सकते हैं.…
देश की सर्वोच्च अदालत में बुधवार को ‘न्याय की देवी’ की नई प्रतिमा लगाई गई है. इसमें कई बदलाव किए गए हैं। नई प्रतिमा की आंखों से पट्टी हटा दी गई है. इसके अलावा एक हाथ में अब तलवार की जगह संविधान थमाई गई है. ताकि यह संदेश दिया जा सके कि देश में कानून अंधा नहीं है और न ही यह दंड का प्रतीक है. देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ के निर्देश पर ये बदलाव किए गए हैं. ‘न्याय की देवी’ की नई प्रतिमा, सुप्रीम कोर्ट में जजों की लाइब्रेरी में लगाई गई है. न्याय…
पिछले कुछ दिनों में एक के बाद एक फ्लाइट्स में बम ब्लास्ट की धमकी देने की खबरें सामने आई हैं. बीते दिनों मुंबई में भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कुछ फ्लाइट्स में बम प्लांट करने की शिकायत मिली थी. इस पर मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. अब मुंबई पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा कर दिया है. छत्तीसगढ़ से नाबालिग को किया गया गिरफ्तार जानकारी के अनुसार, जांच में पाया गया है कि इन पोस्ट के पीछे छत्तीसगढ़ का एक नाबालिक है. जानकारी मिलते ही नाबालिक के माता-पिता को नोटिस दिया गया और…
यूपी के बहराइच में हुई हिंसा के बाद से तनाव का माहौल है. महसी का महराजगंज इलाका छावनी में तब्दील है. इस बीच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा पर गोली चलाने वाले की एक तस्वीर सामने आई है. गोली चलाने वाले शख्स के हाथ में गन दिख रही है. बताया जा रहा है कि गन ताने खड़ा शख्स अब्दुल हमीद के घर पर मौजूद था, जहां रामगोपाल की हत्या हुई थी. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसको लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है. लेकिन इसकी चर्चा जोरों पर है.…
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम मायावती की सुरक्षा में केंद्र सरकार ने बड़ा बदलाव किया है. केंद्र सरकार ने वीआईपी सुरक्षा से आतंकवाद निरोधी कमांडो बल एनएसजी को पूरी तरह हटाने का फैसला लिया है. उनकी जगह अब सीआरपीएफ के जवान कमान संभालेंगे. गृह मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक विशेष रूप से प्रशिक्षित जवानों की एक नई बटालियन को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वीआईपी सुरक्षा प्रकोष्ठ के साथ जोड़ने की स्वीकृति भी दे दी गई है. इस बटालियन को हाल में संसद सुरक्षा से हटाया गया था. सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड…
योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा प्रियंका गांधी को लेकर दिए गए बयान से कांग्रेसी नेता भड़क गए. मंत्री के बयान का विरोध जाते हुए कांग्रेस नेता बुधवार को लखनऊ के गौतमपल्ली स्थित मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के आवास के बाहर पहुंचे. यहां उन्होंने आवास के बाहर नेम प्लेट पर कालिक पोत दी. इसके बाद भी कांग्रेस का मन नहीं भरा तो उन्होंने मंत्री के मुख्य द्वार पर कालिक से चोर और बेईमान लिख दिया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मंत्री ने क्या की थी बयानबाजी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को…
केंद्र सरकार के करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. मोदी सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मोदी कैबिनेट ने आज बुधवार को अपनी बैठक में आधिकारिक तौर पर महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है. 3 फीसदी की इस बढ़ोतरी के बाद अब कर्मचारियों को मिलने वाला डीए बढ़कर 53 फीसदी हो जाएगा. इस बढ़ोतरी से 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा मिलने की उम्मीद है. बता दें कि डीए बढ़ोतरी…
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शिरकत करने पाकिस्तान दौरे पर गये विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन और पाकिस्तान की पोल खोलकर रख दी है. एससीओ समिट को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान-चीन के सीपीईसी प्रोजेक्ट के कारण भारतीय संप्रभुता के उल्लंघन का मुद्दा उठाया है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि एससीओ के सदस्य देशों का सहयोग परस्पर सम्मान और संप्रभु समानता पर आधारित होना चाहिए. यह जरूरी है कि सभी देश क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को मान्यता दें. इसके लिए वास्तविक साझेदारी का निर्माण होना चाहिए, न कि एकपक्षीय एजेंडे पर…
नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला आज (बुधवार) सुबह 11:30 बजे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की दूसरी बार शपथ ले ली. इसके साथ ही वे इस केंद्र शासित राज्य के पहले सीएम बन गए. कार्यक्रम श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में हुआ. उनके साथ नौ मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है. कांग्रेस को एक मंत्री और डिप्टी स्पीकर पद मिल सकता है. मंत्री पद के लिए प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा और महासचिव गुलाम अहमद मीर का नाम चल रहा है. हालांकि, कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को ही मीर को कांग्रेस विधायक दल के नेता नियुक्त किया…
