Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: abcnews
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि अयोध्या में दीपोत्सव के 8वें चरण में लगभग 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर राम नगरी में त्रेतायुग के दृश्य को जीवंत करने का प्रयास किया जाए. सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाए. उन्होंने दीपोत्सव-2024 को ऐतिहासिक एवं अलौकिक बनाने के लिए पूरी अयोध्या को सजाए और संवारे जाने के निर्देश दिये हैं। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग 28 से 30 अक्तूबर तक अयोध्या के विभिन्न स्थलों पर रामायण के प्रसंगों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम कराएगा. पर्यटन मंत्री बीती शाम अपने सरकारी आवास पर दीपोत्सव-2024 की तैयारियों…
UP के ग्रेटर नोएडा में एक फॉर्च्यूनर में भीषण आग लग गई, जिसमें जलकर एक युवक की मौत हो गई. गाड़ी सड़क से करीब 100 मीटर अंदर की ओर मिली है, जिसकी वजह से कार में आग लगाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के कोट पुल नगला के पास एक फॉर्च्यूनर कार में भीषण आग लग गई. गाड़ी के अंदर बैठे युवक की आग में जलकर मौत हो गई. जब…
कांग्रेस के साथ सीटों का बटवारे समाजवादी पार्टी यूपी में नर्म रुख अपनाने को तैयार हो गई दिखती है, लेकिन महाराष्ट्र में उसने अपना रुख सख्त रखने के संकेत दिए हैं. वह वहां सीटों की संख्या के मामले में ज्यादा पीछे हटने को लेकर तैयार नहीं है. उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में सीटों को लेकर कांग्रेस की खिन्नता को देखते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक सीट और छोड़ने का संकेत दिया है. दो सीट के अलावा सपा अब कांग्रेस को फूलपुर सीट दे सकती है. अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा कांग्रेस का गठबंधन उपचुनाव में…
धनतेरस से पहले शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. यह नक्षत्र परिवर्तन इतना शुभ रहेगा कि 3 राशि वालों पर लक्ष्मी जी धनतेरस से पहले ही धन वर्षा कर देंगी. हर ग्रह निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करता है, वैसे ही ग्रह नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं. धन, वैभव, विलासिता, प्रेम, रोमांस, सौंदर्य और आकर्षण के कारक ग्रह शुक्र 27 अक्टूबर 2024 को नक्षत्र परिवर्तन करक ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध हैं. बुध के नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश सभी राशियों पर असर डालेगा. ज्योतिष के अनुसार शुक्र का ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश 3…
UP के गाजियाबाद में एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के राज चोपला इलाके में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की एक ब्रांच से लाखों रुपये के गहने गायब होने से हड़कंप मच गया. पीड़ित ग्राहक ईशा गोयल ने आरोप लगाया है कि उनके लॉकर से 40 तोले सोना और 50-60 तोले चांदी के गहने गायब हो गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी जा रही है. लॉकर का हाल देख रह गए हैरान पीड़ित ईशा गोयल ने बताया कि उन्हें बैंक से सूचना मिली कि उनका लॉकर…
एक्टर और सिंगर किशोर कुमार इंडियन सिनेमा के सबसे यादगार नामों में से एक हैं. अपने मस्ती भरे गानों और रियल लाइफ में अतरंगी और मजेदार बर्ताव के लिए मशहूर किशोर कुमार की जिंदगी को बड़े पर्दे पर उतारने की कोशिशें बॉलीवुड में काफी समय से होती रही हैं. मगर अब जो खबर आ रही है अगर वो सच निकली तो यकीनन जनता इस बायोपिक को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हो जाएगी. खबर आ रही है कि किशोर कुमार की बायोपिक के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान को अप्रोच किया गया है. आमिर खान बनेंगे किशोर कुमार पिंकविला की…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16वें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने रूस के शहर कजान पहुंच चुके हैं. वह इस सम्मेलन से इतर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर रहे हैं. लेकिन इससे पहले कजान पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया. रूसी समुदाय के लोगों ने हिन्दी में कृष्ण भजन गाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया. इस दौरान रूसी नागरिक हाथ जोड़े खड़े रहे और इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी भी हाथ जोड़े रहे. कुछ रूसी समुदाय के लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा थाम रखा था. प्रधानमंत्री मोदी के रूसी राष्ट्रपति पुतिन के अलावा चीन के राष्ट्रपति शी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस पहुंच गए हैं. उन्होंने कजान में ब्रिक्स समिट से इतर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी. दोनों शीर्ष नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. पीएम मोदी ने कहा कि वो ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए कज़ान के खूबसूरत शहर में आकर खुश हैं. भारत के इस शहर के साथ गहरे, ऐतिहासिक संबंध हैं और यहां भारत का नया दूतावास खुलने से ये संबंध और मजबूत होंगे. पीएम मोदी ने पुतिन से वार्ता में कहा कि भारत यूक्रेन-रूस युद्ध को सुलझाने…
सुप्रीम कोर्ट ने फिर एकबार योगी सरकार के बुलडोजर ऐक्शन पर रोक लगा दी है. मंगलवार को बहराइच हिंसा में शामिल तीन आरोपियों की संपत्तियों को ध्वस्त करने की उत्तर प्रदेश सरकार की कार्रवाई पर कल तक के लिए रोक लगा दी है. मामले की सुनवाई अब बुधवार को होगी. न्यायमूर्ति बीआर गवई ने कहा, “आप इस अदालत द्वारा पारित आदेशों से अवगत हैं. यदि उत्तर प्रदेश सरकार इन आदेशों का उल्लंघन करने का जोखिम उठाना चाहती है तो यह उनकी मर्जी है.” सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों, रेलवे लाइनों या जल निकायों पर अतिक्रमण से जुड़े मामलों को…
MP के जबलपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के F6 में भीषण बम ब्लास्ट हुआ है जिसमे एक दर्जन के करीब कर्मचारी गंभीर रूप घायल हुए हैं. दो लोगो के मौत की भी सूचना आ रही है. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. घायलों को खमरिया अस्पताल में भर्ती किया गया है. फैक्ट्री प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. ब्लास्ट फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन के बिल्डिंग नंबर 200 में हुआ है. आयुध निर्माणी खमरिया की जीएम सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. हालांकि…
योगी सरकार ने दिवाली पर गरीबों को बड़ा तोहफा दिया है. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को दीपावली पर मुफ्त मे गैस सिलेंडर मिलेगा. यूपी में करीब 1 करोड़ 56 लाख लोगों को उज्वला योजना का लाभ मिल रहा है. पिछले साल भी दीवाली पर सरकार ने पात्रों को मुफ्त सिलेंडर की सौगात दी थी. लाभार्थियों को सिलेंडर रिफिल का पैसा देना होगा जो उनके लिंक बैंक खातों में बाद में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. 1.86 करोड़ को मिल रहा लाभसरकार होली और दीपावली जैसे त्योहारों पर उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर की सौगात देती है. पिछले…
बेंगलुरु टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार 19 अक्टूबर को 150 रनों की दमदार पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान को दो दिन बाद सबसे बड़ी खुशी मिली. शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने पहला शतक जड़ा, जबकि दो दिन बाद सोमवार 21 अक्टूबर को वह पिता बन गए. उनके घर नन्हा मेहमान आया है. उनकी पत्नी रोमाना जहूर ने बेटे को जन्म दिया है. इसकी जानकारी खुद सरफराज खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए दी. सरफराज खान और रोमाना जहूर की शादी पिछले साल अगस्त में हुई थी. सरफराज ने दो तस्वीरें इंस्टा स्टोरी पर शेयर…
UP के बुलंदशहर में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया, जब एक घर में रखा सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया. सिलेंडर फटने से एक ही परिवार को छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि दस लोग घायल बताए जा रहे हैं. धमाका इतना तेज था कि मकान तक ढह गया. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है. ये दर्दनाक हादसा बुलंदशहर के सिकंदराबाद में आशापुरी कॉलोनी में रात क़रीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच हुआ. हालांकि, अब…
हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान धनवंतरी और कुबेर देवता की पूजा करने का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन समुद्र मंथन में अमृत कलश लेकर भगवान धन्वंतरि उत्पन्न हुए थे. धनतेरस के अवसर पर खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है. राशि अनुसार करें खरीदारीज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनतेरस पर राशि अनुसार खरीदारी करना लाभकारी साबित होता है. इसी के चलते हम आज आपको बताएंगे कि राशि अनुसार आपको क्या खरीदना चाहिए. आइए…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में एक शख्स ऊंची बिल्डिंग से कूदकर जान देने की कोशिश करता हुआ दिख रहा है. वह बिल्डिंग के छज्जे में लटका है और कूदने की पूरी फिराक में है. चारो तरफ होती चीख-पुकार के बीच दो लोग बिल्डिंग के जीना में भागते हुए चढ़ते दिखाई पड़ रहे होते हैं. वे दौड़कर जाकर उसे बचा लेते हैं। दिल दहला देने वाला यह मामला नोएडा के सेक्टर 113 का बताया जा रहा है. आगे जानिए आखिर उस शख्स ने अपनी जान देने की कोशिश क्यों की… बिल्डिंग से युवक को लटका देख मचा…
बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. हालांकि, इस लिस्ट को लेकर पार्टी पर परिवारवाद को बढ़ावा देने के आरोप भी लग रहे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे संतोष दानवे को फिर से नॉमिनेट किया गया है. वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे को सिंधुदुर्ग जिले की कणकवली सीट से फिर से उम्मीदवार बनाया गया है. बीजेपी ने श्रीजय च्वाण को बीजेपी की तरफ से नांदेड के भोकर निर्वाचन क्षेत्र से अपने पिता अशोक च्वाण की जगह पर टिकट मिला है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक च्वाण हाल…
UP के कौशांबी जिले में एक महिला ने जिस पति की लंबी उम्र के लिए दिन भर भूखी प्यासी रहकर करवा चौथ का व्रत पूरा किया, उसी को व्रत पूरा होने के कुछ घंटों बाद जहर देकर मार डाला. पुलिस के अनुसार महिला को संदेह था कि उसके पति का किसी अन्य महिला से अफेयर चल रहा है. यह दिल दहलाने वाली घटना कड़ा धाम थाने के अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री नगर, इस्माइलपुर गांव की है, जहां 32 वर्षीय शैलेश कुमार की पत्नी सविता ने इस वारदात को अंजाम दिया. शाम को व्रत तोड़ने के बाद दंपत्ति में हुई थी…
जम्मू कश्मीर के गांदरबल में हुए आतंकी हमले में 7 लोगों की मौत हुई थी. इस हमले में मारे गए आर्किटेक्ट शशि भूषण अबरोल के परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी ने करवाचौथ का व्रत रखा था और चंद्रमां दिखाई देने के बाद वो लगातार वीडियो कॉल करती रहीं, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं लिया. वहीं 5-6 साल की बेटी ने रोते हुए कहा कि आतंकवादी बहुत गंदे हैं, उन्होंने मेरे पापा को मार दिया. टनल में आर्किटेक्ट/डिजाइनर के रूप में काम कर रहे शशि की बेटी ने कहा, जब मम्मी पूजा के लिए तैयार हुई थीं, तब मेरी थोड़ी देर…
जम्मू कश्मीर के गांदरबल में रविवार को हुए आतंकी हमले मे सात लोगों की मौत हुई है. इस आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान की जमकर आलोचना की. फारूक अब्दुल्ला ने गांदरबल आतंकी हमले पर कहा कि ये बहुत ही दर्दनाक वाकया है. कई गरीब मजदूर जो अपनी कमाई के लिए कश्मीर आते हैं. उन बेचारों को इन दरिंदों ने कल शहीद कर दिया. इसके साथ ही हमारे एक डॉक्टर साहब जो लोगों की खिदमत करते हैं, वो भी अपनी जान खो बैठे. अब बताइए, मुझे कि इन दरिंदों को मिलेगा क्या? क्या वो समझते…
बहराइच के सुजौली रेंज में मवेशी चराने गए युवक को बाघ ने निवाला बना लिया है. जंगल के किनारे रविवार को शाम उसका क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है. हमले में किसान की मौत को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है. पुलिस संग वनकर्मी गांव में पहुंचे हैं. बाघ के हमले को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क किया गया है. कतर्नियाघाट के डीएफओ, बी शिवशंकर ने कहा कि जंगल के अंदर बाघ ने हमला किया है, जिसमें युवक की मौत हुई है. बाघ के मूवमेंट को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क किया…
