जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग के पास सेना की गाड़ी पर आतंकवादियों के हमले की घटना सामने आई है, जानकारी के मुताबिक इस हमले में 5 जवान और एक पोर्टर घायल हो गया है. आतंकी हमला नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गुलमर्ग में बोटापाथर के नागिन इलाके में हुआ है. ये अटैक 18 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) की गाड़ी पर हुआ है.
बताया जा रहा है कि आतंकियों ने घात लगाकर सेना की गाड़ी पर हमला किया है. सेना, पुलिस की क्विक रेस्पॉन्स टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं.

