Author: abcnews

आमतौर पर दिवाली के आसपास ठंड का अहसास होने लगता है और गर्म कपड़े निकालने पड़ते हैं. लेकिन, इस साल दिवाली बीते 2 दिन हो गए हैं और अब भी सर्दी नहीं पड़ी रही है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि पूरे नवंबर के महीने में सर्दी आने के कोई संकेत नहीं हैं और मौसम गर्म रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने आगामी सर्दी के बारे में कोई संकेत नहीं देते हुए नवंबर में भी मौसम गर्म रहने की आशंका जताई है. 1901 के बाद सबसे गर्म रहा अक्टूबर भारत में इस साल अक्टूबर…

Read More

गोवर्धन का पर्व आज मनाया जा रहा है. गोवर्धन पूजा में गौ धन यानी गायों की पूजा की जाती है और गायों को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है. इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन मुख्य रूप से भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने इस दिन अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को भगवान इंद्र के गुस्से से बचाया था. साथ ही भगवान इंद्र को उनकी गलती का एहसास करवाया था. उस समय से ही भगवान कृष्ण के उपासक उन्हें गेहूं,…

Read More

कानपुर में सीसामऊ से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के खिलाफ फतवा जारी हो गया है. फतवा ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जारी किया. उन्होंने कहा- महिला को तौबा करना चाहिए और दोबारा कलमा पढ़ना चाहिए. मालूम हो कि नसीम ने दिवाली पर शिवलिंग पर जल चढ़ाया था. गुरुवार रात वह वनखंडेश्वर मंदिर पहुंचीं. यहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा की. दीये जलाए। उनके साथ कुछ समर्थक भी मौजूद थे. जलाभिषेक और दीपदान का वीडियो सपा पार्टी के लोग पोस्ट कर रहे हैं. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अनस उस्मानी ने नसीम…

Read More

MP में भिंड जिले के लहार में एक युवक की जरा सी लापरवाही से उसकी मौत हो गई. दरअसल युवक शर्ट की जेब में मोबाइल रखकर खाना बना रहा था, इसी दौरान झुकने पर गर्म तेल की कढ़ाही में अचानक उसका मोबाइल गिर गया और बैटरी में ब्लास्ट हो गया जिसके चलते कढ़ाही का खौलता तेल उसके ऊपर आ गया और वह बुरी तरह झुलस गया. इसके बाद उसे सिविल अस्पताल लहार ले जाया गया, जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में पुल पर लगे जाम के चलते एंबुलेंस नहीं निकल सकी और दूसरे लम्बे रास्ते…

Read More

हाथरस में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर कार 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई. हादसे में दो कारोबारी भाइयों की पत्नी और 2 बच्चों की मौत हो गई जबकि दोनों भाई और उनके 2 बच्चों की हालत गंभीर है. उन्हें आगरा रेफर किया गया है. हादसा शुक्रवार दोपहर चंदपा कोतवाली क्षेत्र का है. हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह से चिपटी हो गई. कार सवार सभी 8 लोग गाड़ी में फंस गए पुलिस ने राहगीरों की मदद से गाड़ी की छत और दरवाजों को काटकर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला. हादसे में घायलों और…

Read More

MP के इंदौर में दिवाली पर सांप्रदायिक बवाल हो गया है. छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के रविदासपुरा में बच्चों के पटाखे फोड़ने के बाद दो समुदाय आमने-सामने आ गए. पथराव और आगजनी में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई है. पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. प्रशासन ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है. अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की गई है. इंदौर का छत्रीपुरा इलाका मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है. शुक्रवार को यहां रविदासपुरा में कुछ बच्चे पटाखा जला रहे थे. आरोप है कि वहां…

Read More

लोकसभा चुनावों में यूपी में बीजेपी की भद पिटने के बाद प्रदेश भाजपा में जबरदस्त अंसतोष का माहौल उभर कर आ रहा था. कई बार ऐसा लगा कि दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने सीएम योगी के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल रखा है. कई बार ऐसी परिस्थितियां बनती दिखीं कि योगी कहीं बीजेपी की अंदरूनी राजनीति के शिकार न हो जाएं. पर किसी बाजीगर की भांति सीएम योगी एक बार फिर इस तरह मजबूत होकर उभर रहे हैं जैसा बहुत से लोगों ने सोचा भी नहीं होगा. हाल ही में मथुरा में हुई आरएसएस की दो…

Read More

UP के देवबंद में भायला गांव में मंदिर गए बहन भाई के शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए. भाई-बहन के शव सड़क किनारे पड़े मिले. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने देवबंद-बड़गांव मार्ग पर जाम लगा दिया. दोनों की तांत्रिक क्रिया में हत्या की आशंका जताई गई है. वहीं पुलिस इसे हादसा मानकर चल रही है. भायला गांव निवासी देव सिंह उर्फ भीम का पुत्र करण(11) गुरुवार की शाम चाचा की सात वर्षीय बेटी अवनी के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित मंदिर में पूजा करने…

Read More

कानपुर के पांडुनगर में दीपावली की देर रात दम घुटने से कारोबारी दम्पति और उनकी नौकरानी की मौत हो गयी. प्राथमिक जांच में धुआं भरने के बाद हुई मौत की बात सामने आई है. कारोबारी संजय श्याम दासानी , पत्नी कनिका दासानी व परिवार के अन्य लोगों संग पांडुनगर में रहते हैं. पुलिस के मुताबिक, दीपावली की रात पूजन के बाद लकड़ी के बने मंदिर में दीपक रखा गया था, मंदिर में आग लगने से प्रथम तल पर धुंआ भर गया, जिसमें संजय श्याम दासानी उनकी पत्नी और घर में काम करने वाली नौकरानी छबि चौहान की मौत हो गई.…

Read More

तनाव से दूर रहना चाहते हैं तो लहसुन खाएं। यह सुनने में जरूर अटपटा लग रहा है लेकिन सौ आना सही है. यह तथ्य इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के हालिया शोध में सामने आया है. डीन साइंस एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग के प्रो. बेचन शर्मा के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने लहसुन में एक ऐसे बायो एक्टिव कंपाउंड (जैव सक्रिय यौगिक) को खोज लिया है, जो अवसाद (डिप्रेशन) के उपचार में बेहद प्रभावी है और इसके दुष्प्रभाव को भी कम करता है. प्रो. शर्मा ने अवसाद रोधी गुणों की तलाश में लहसुन का जलअर्क तैयार कर इसमें से 35 जैव सक्रिय यौगिक निकाले. अवसादरोधी…

Read More

नए महीने की शुरुआत के साथ ही एलपीजी सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Price Hike) में इजाफा किया गया है. आज से 62 रुपये LPG सिलेंडर के दाम में इजाफा किया गया है. ऑयल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम (19kg LPG Price) में इजाफा किया है. कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है यानी कि रसोई गैस वाले सिलेंडर के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है. IOCL की वेबसाइट के मुताबिक आज 1 नवंबर 2024 से नए रेट्स लागू हो गए हैं. हर महीने की पहली तारीख को…

Read More

दीपावली के दूसरे दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि को अन्नकूट और गोवर्धन की पूजा की जाती है. मुख्यतः, ये प्रकृति की पूजा है जिसका आरंभ भगवान कृष्ण ने किया था. इस दिन प्रकृति के आधार के रूप में गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है और समाज के आधार के रूप में गाय की पूजा की जाती है. ये पूजा ब्रज से आरंभ हुई थी और धीरे धीरे भारत में प्रचलित हो गई. इसके पीछे की कथा आती है की इंद्र की पूजा ना करके भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की पूजा करवाई. और जब ब्रज जलमग्न हो गया तो…

Read More

कानपुर के सीसामऊ शहर के एक इलाके में दिवाली के दिन तेज धमाके में दो लोगों की मौत हो गई है. धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकान भी हिल गए. मरने वालों के तो चीथड़े उड़ गए. हादसे में गंभीर रूप से चार लोगों को अस्पताल में भर्ती करयाा गया है. धमाके से आसपास के मकान और वाहनों के भी परखच्चे उड़ गए. सीसामऊ थाना क्षेत्र के गणेश पार्क इलाके की यह घटना है. मौके पर भारी पुलिस फोर्स और बम निरोधक दस्ता पहुंचा है. मकान में क्या किसी तरह का बारूद इकट्ठा किया गया था या फिर…

Read More

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में मेरठ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. मुजरिया गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो में सवार छह लोगों की मौत हो गई. पांच लोग घायल हुए हैं। इसी दौरान पीछे से आ रही कार डिवाइडर से टकरा गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया, जहां छह लोगों की मृत घोषित कर दिया गया.  नोएडा से लौट रहे थे सभी  जानकारी के मुताबिक टेंपो सवार लोग नोएडा में काम करते थे. ये सभी लोग…

Read More

इजरायली हमलों से घबराकर अब लेबनान के आतंकवादी गुट हिजबुल्लाह सरेंडर के मूड में दिखने लगा है. नए नेता नईम कासिम ने बुधवार को इसके संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि अगर ऑफर मिलता है तो शर्तों पर युद्ध विराम पर सहमत हो सकते हैं. आपको बता दें कि इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के गढ़ों पर बमबारी बढ़ा दी है. पिछले महीने अपने हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद नेतृत्व संभालने वाले कासिम ने कहा कि हिजबुल्लाह लंबे समय तक इजरायली सैन्य कार्रवाइयों का विरोध करने के लिए तैयार है. हालांकि, उन्होंने इजरायल द्वारा विश्वसनीय प्रस्ताव पेश किए जाने पर…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी भारतीय सेना के सैनिकों संग दिवाली का त्योहार मना सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी कच्छ में भारतीय सैनिकों के साथ दिवाली सेलिब्रेट कर सकते हैं. पीएम बनने के बाद यह पहली बार होगा, जब वे गुजरात में जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाएंगे. इससे पहले, जब मोदी मुख्यमंत्री थे, तब भी उन्होंने गुजरात के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी केवड़िया में लौह परुष सरदार सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सीधे कच्छ जाएंगे, जहां वे जवानों के साथ समय बिताएंगे और उन्हें दिवाली की…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम के तहत, उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर केवड़िया में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 7:15 बजे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे और वहां पुष्पांजलि अर्पित की. इस अवसर पर, प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान को याद करते हुए लोगों को शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि हमें देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समर्पण को बनाए रखना चाहिए. इसके साथ ही, पीएम मोदी ने लोगों से आह्वान किया कि वे…

Read More

हर साल की तरह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का त्योहार पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है. मान्यता है कि मां लक्ष्मी को साफ-सफाई प्रिय है और मां लक्ष्मी का वास साफ-सफाई वाली जगहों पर ही होता है. दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का विशेष विधान है. इस दिन संध्या और रात्रि के समय शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी, विघ्नहर्ता भगवान गणेश और माता सरस्वती की पूजा और आराधना की जाती है. पुराणों के अनुसार, कार्तिक अमावस्या की अंधेरी रात में महालक्ष्मी स्वयं भूलोक पर आती हैं और हर घर में विचरण करती…

Read More

दिवाली पर प्रभु श्रीराम का धाम अयोध्या दीयों से जगमग कर रहा है. सुंदरता नयनाभिराम हैं. कहीं लेजर लाइट्स के अद्भुत नजारे हैं तो कहीं मनमोहक रंगोलियां… अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद ये पहला दीपोत्सव है, ऐसे में यूपी सरकार का लक्ष्य सरयू नदी के तट पर 25 लाख दीये जलाकर नया रिकॉर्ड स्थापित करना है, पिछले साल की तुलना में इस बार 1,100 लोग नदी के तट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में विशेष ‘आरती’ करेंगे. राम की पैड़ी पर दीये जलना शुरू अयोध्या नगरी आज नया कीर्तमान स्थापित कर रही है, 25 लाख दीयों…

Read More

अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर झांकियां निकाली जा रही हैं. इन झांकियों पर पुष्प वर्षा करते बाबरी के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी भी दिखाई दिए. साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क के लिए दीपोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जा है. वहीं, सीएम योगी और कैबिनेट के कई सहयोगी भी अयोध्या पहुंच गए हैं. कुछ देर में दीपोत्सव का आयोजन शुरू हो जाएगा. अंसारी ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के कारण ही आज अयोध्या दिव्य और भव्य नजर आ रही है. उन्होने कहा कि पीएम मोदी अच्छा कार्य कर रहे हैं. दीपोत्सव का यह आठवां…

Read More