बुलंदशहर में एकतरफा प्यार में 38 साल के टीचर ने 12वीं की छात्रा के घर की चौखट पर खुद को गोली मार ली. उसकी हालत नाजुक है. शुक्रवार को टीचर स्कूल से छुट्टी लेकर छात्रा के घर पहुंचा. दरवाजा खटखटाया, तो छात्रा ने ही खोला.
चौखट पर ही उससे पूछा- तुम मुझसे शादी करोगी, या नहीं? आखिरी बार पूछ रहा हूं लेकिन छात्रा ने शादी करने से मना कर दिया. इस पर टीचर भड़क गया. उसने पहले छात्रा रिवॉल्वर तान दी, फिर खुद के पेट में गोली मार ली. छात्रा के घरवालों की सूचना पर पुलिस पहुंची. उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने उसको मेरठ रेफर कर दिया.
वह एक प्राइवेट स्कूल में PTI है. स्कूल से हाफ डे लेकर छात्रा के घर पहुंचा टीचर अमन शांति निकेतन कॉलोनी में रहता है. वह एक प्राइवेट स्कूल में PTI है. उसके स्कूल में मोहल्ले की रहने वाली एक छात्रा पढ़ती है. टीचर उससे प्यार करने लगा। वह छात्रा से शादी करना चाहता था. उसने शादी का प्रस्ताव भी दिया, लेकिन उसने ठुकरा दिया. फिर टीचर के पिता छात्रा के घर पहुंचे. उन्होंने छात्रा के पिता से शादी करने के लिए कहा, लेकिन परिजनों ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद ही टीचर ने छात्रा को डराने-धमकाने की योजना बनाई. उसको धमकी भी दी. इससे छात्रा परेशान रहने लगी.
शुक्रवार को अमन स्कूल गया और दोपहर तक वहीं रहा. स्कूल में उसने बताया कि अचानक तबीयत खराब लग रही है. इसलिए हाफ डे से छुट्टी ले रहा है. इसके बाद वहां से वह अपने घर पहुंचा. पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर ली और छात्रा के घर पहुंच गया. उसने छात्रा से शादी करने की बात कही. जब उसने मना किया, तो खुद के पेट में गोली मार ली.
SSP श्लोक कुमार का कहना है कि मामले में अभी जांच की जा रही है. लाइसेंसी रिवॉल्वर को जब्त कर लिया गया है. वहीं, स्कूल प्रेसिडेंट ने कहा- न तो टीचर हमारे स्कूल में कार्यरत है और न ही स्टूडेंट हमारे यहां पढ़ती है. एक महीने पहले उसे प्रबंधन ने स्कूल से निकाल दिया था. अब हमारा उससे कोई लेना-देना नहीं है.

