दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एक मकान में हुए शॉर्ट सर्किट से भीषण लग गई. इस दर्दनाक घटना में मकान के अंदर मौजूद चार लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई. यह घटना शुक्रवार देर रात सरस्वती एंक्लेव के जी ब्लॉक में बने मकान में हुई. आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने घंटों तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

इसके बाद चारों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है. बताया जा रहा है सभी मृतक गारमेंट्स कंपनी में काम करते थे. पुलिस इनकी पहचान की कोशिश कर रही है.

