Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- शाहजहांपुर में कांग्रेस की संविधान बचाओ संवाद रैली, आराधना मिश्रा मोना का BJP पर हमला, बोलीं- जनता सिखाएगी सबक
- IIT Kharagpur Platinum Jubilee: पीएम मोदी ने युवाओं को दिया ‘ब्रेक द लिमिट्स’ का मंत्र, बोले- बड़े लक्ष्य तय करें
- आजम खान ने CM योगी की मां के निधन पर जताया दुख, बोले- ‘मां जैसी दौलत आखिर किसी के पास कहां होती है’
- Dev Deepawali 2026: काशी के आसमान में पहली बार दिखेगी महादेव और मां गंगा की दिव्य गाथा, 24 नवंबर को होगा भव्य ड्रोन शो
- Om Prakash Rajbhar का अखिलेश यादव और आजम खान पर तंज, बोले- भारत में क्रांति लाने के लिए पांच जन्म लेने पड़ेंगे
- उत्तराखंड चुनाव 2027: हरिद्वार से BJP फूंकेगी चुनावी बिगुल, दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति में जुटेंगे 900 से ज्यादा नेता, राजनाथ सिंह भी होंगे शामिल
- हरिद्वार में पंचतत्व में विलीन हुईं CM योगी की मां सावित्री देवी, छोटे बेटे महेंद्र ने दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार में उमड़ा VVIP का हुजूम
- मां सावित्री देवी को अंतिम विदाई देते समय भावुक हुए CM योगी आदित्यनाथ, पार्थिव शरीर को दिया कंधा; पंचूर गांव में पसरा मातम
Author: abcnews
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले का क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह मुकाबला क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों के बीच खेला जाने वाला एक हाई-वोल्टेज मैच होगा। जैसे-जैसे मैच का दिन करीब आ रहा है, वैसे-वैसे क्रिकेट जगत में बयानबाजी का दौर भी तेज हो गया है। इसी बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन के एक बयान ने सभी को चौंका दिया है। “मैं चाहता हूं पाकिस्तान जीते” – अतुल वासन पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि वह चाहते…
यूपी के मेरठ में रैपिड रेल प्रोजेक्ट के तहत एक ऐतिहासिक मस्जिद को हटाने की कार्रवाई की गई। यह मस्जिद 168 साल पुरानी थी और विकास कार्यों में बाधा बन रही थी। शुक्रवार रात प्रशासन की देखरेख में बुलडोजर चलाया गया और मस्जिद को हटा दिया गया। शांतिपूर्ण सहमति से हटाई गई मस्जिद आमतौर पर इस तरह की कार्रवाई के दौरान विरोध प्रदर्शन देखने को मिलते हैं, लेकिन मेरठ में एक अलग ही तस्वीर सामने आई। मस्जिद प्रबंधन और स्थानीय लोग खुद आगे आए और प्रशासन से चर्चा के बाद सहमति जताई। इसके बाद, मस्जिद में इबादत करने वाले लोग…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार, 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर के दौरे पर रहेंगे। इस मौके पर वह देश के करीब 10 करोड़ किसानों को बड़ी सौगात देंगे। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी यहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे। ऐसा होते ही देशभर के किसानों का लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म हो जाएगा। बता दें कि किसान लंबे समय से इस किस्त का इंतजार कर रहे थे, और अब यह इंतजार समाप्त होने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी इस 19वीं किस्त के रूप में सभी पात्र किसानों के खाते में 2,000 रुपये ट्रांसफर करेंगे।…
यूपी के अलग-अलग जिलों में हुए हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई। इसमें 7 मौतें महाकुंभ आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की हैं। अकेले गाजीपुर में दो हादसों में 6 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा फिरोजाबाद, चित्रकूट और बरेली में हुई दुर्घटनाओं में दो छात्रों समेत तीन लोगों की जान चली गई। गाजीपुर में हादसा गुरुवार रात पहला हादसा गाजीपुर में वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर हुआ। कार सवार सभी लोग बिहार के पूर्णिया जिले के पलासी इलाके के रहने वाले थे। ये लोग प्रयागराज से महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि डॉ. सोनी…
कानपुर चिड़ियाघर में घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर है। अब यहां पर आने वाले पर्यटक वन्य जीवों के दीदार के अलावा बेहद ही कम पैसों में ज़िप लाइन और बैलेंस द रोप जैसे दर्जनों एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकेंगे, क्योंकि यहां पर बना पहला एडवेंचर पार्क अब पर्यटकों के लिए शुरू कर दिया गया है। इस एडवेंचर पार्क के शुरू होने के बाद से पर्यटकों के अंदर बेहद खुशी और उत्साह देखने को मिल रहा है। काफी अच्छी खासी संख्या में पर्यटक केवल कानपुर शहर ही नहीं बल्कि अन्य जिलों से भी इस…
दुबई: क्रिकेट के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्विता मुकाबलों में से एक भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई में महामुकाबला खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के इस बहुप्रतीक्षित मैच में भारतीय टीम 2017 में पाकिस्तान से मिली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी। लेकिन इस अहम मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए एक नए बल्लेबाज को टीम में शामिल कर लिया है। पाकिस्तान की रणनीति में बड़ा बदलाव पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टूर्नामेंट के बीच में ही टीम में बड़ा बदलाव किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले…
मियामी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी गंभीर चेतावनी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को मियामी में एफआईआई प्राथमिकता शिखर सम्मेलन में बोलते हुए चेतावनी दी कि ‘तीसरा विश्व युद्ध दूर नहीं है’। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि उनके नेतृत्व में अमेरिका इसे रोकेगा। ट्रंप ने कहा कि अगर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का प्रशासन जारी रहता, तो दुनिया में युद्ध हो रहा होता। उन्होंने कहा कि तीसरा विश्व युद्ध होने से किसी को कोई लाभ नहीं है, लेकिन यह भी सच है कि आप इससे बहुत दूर नहीं हैं। ‘तीसरे विश्व युद्ध से बहुत दूर नहीं’: ट्रंप…
प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए धामी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस दिशा में सरकार ने आम जनता तक सही संदेश पहुंचाने और प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए UCC पोर्टल की व्यवस्था की है। अब सरकार इस पोर्टल की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए कदम उठा रही है। इसी सिलसिले में उच्च अधिकारियों को पोर्टल की निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। UCC पोर्टल की समीक्षा और निर्देश UCC पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को सुविधाएं देने और पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू बनाने…
दुर्गापुर एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई सचिव सौरव गांगुली की कार का एक्सीडेंट हो गया है। गुरुवार की रात दुर्गापुर एक्सप्रेस वे पर उनकी कार को एक तेज रफ्तार लॉरी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सौरव गांगुली बाल-बाल बच गए। सूत्रों की मानें तो वह एक इवेंट में शामिल होने के लिए जा रहे थे, उसी दौरान यह दुर्घटना घटी। इस घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। कैसे हुआ हादसा? प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब सौरव गांगुली अपनी गाड़ियों के काफिले के…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही आज शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के बाद बजट पर विमर्श किया जाएगा। इस दौरान, विपक्षी दलों की ओर से हंगामे की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि बजट पेश होने के बाद से ही विपक्षी नेताओं के विरोधी बयान सामने आने लगे हैं। इसके अलावा, अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग भी सदन में उठ सकती है। इस मुद्दे पर बुंदेलखंड क्षेत्र के 7 विधायकों की बैठक भी हुई, जिसमें आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। सपा जिस थाली में…
हरिद्वार: धर्मनगरी का अधिकतर क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है। इसलिए रोजाना यहां जंगली हाथी आबादी में घुस रहे हैं। बीती रात एक जंगली हाथी हरिद्वार की हरिपुरकला कॉलोनी में घुस गया। हाथी ने यहां जमकर उत्पात मचाया। रास्ते में खड़ी एक दोपहिया वाहन को तोड़ने का प्रयास किया। हाथी द्वारा बाइक तोड़ने की कोशिश की घटना स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर ली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कॉलोनी में घुसे हाथी ने तोड़ डाली बाइक वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैसे हाथी ने बिना कोई…
उत्तराखंड में वन्यजीवों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए दिन जंगली जानवरों के हमले और उनकी मौजूदगी की खबरें सामने आती रहती हैं। ताजा मामला टिहरी जनपद के प्रतापनगर तहसील के गैरी ब्राह्मणों गांव से सामने आया है, जहां खेतों में गुलदार के दो शावक मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीं, वन विभाग की टीम ने गांव के आसपास गश्त तेज कर दी है। गांव के समीप गुलदार के शावकों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जैसे ही लोगों को इस घटना की जानकारी मिली, वे तत्काल…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में सोल लीडरशिप सम्मेलन के पहले संस्करण का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र में अच्छे नेताओं को विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और इस गति को बनाए रखने के लिए विश्वस्तरीय नेताओं की जरूरत है। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में नेतृत्व के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन…
रामनगर: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। इस बार परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए प्रशासन ने धारा 163 लागू की है। साथ ही, परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 165 संवेदनशील और 5 अति संवेदनशील केंद्र इस वर्ष उत्तराखंड में कुल 1,245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 165 संवेदनशील और 5 अति संवेदनशील केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा, 49 एकल केंद्र और 1,196 मिश्रित केंद्र भी बनाए गए हैं। परीक्षाओं को…
उत्तराखंड के पांचवें धाम हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तारीखों का आज ऐलान हो गया है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के साथ हुई हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। इस साल हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे और यात्रा 10 अक्टूबर को संपन्न होगी। प्रशासन ने शुरू की तैयारियां कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के साथ ही प्रशासन ने यात्रा मार्ग को सुगम बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही बर्फ हटाने और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य तेज कर दिया जाएगा। बता दें कि हेमकुंड…
उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 2025-26 के लिए गुरुवार को 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रुपये का बजट पेश किया। सरकार का दावा है कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देगा, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे निराशाजनक करार देते हुए जमकर निशाना साधा। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इस बजट को जनविरोधी बताया और सरकार की नीतियों की आलोचना की। अखिलेश यादव ने बजट को बताया दिखावटी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार के बजट पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने…
उत्तराखंड के देहरादून स्थित विधानसभा में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1,01,175.33 करोड़ (1 लाख 1 हजार 175 करोड़) का बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया। वित्त मंत्री ने बताया कि यह बजट सात महत्वपूर्ण बिंदुओं पर केंद्रित है। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उत्तराखंड इस वर्ष अपनी रजत जयंती मना रहा है। बजट पेश करने से पहले 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की उपलब्धियों को भी बताया गया।…
भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चोट से उबरने के बाद जबरदस्त वापसी की और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित किया। गुरुवार, 20 फरवरी को दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले में उन्होंने इतिहास रच दिया। इस मैच में शमी ने 10 ओवर में 53 रन देकर 5 विकेट झटके और इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही वह ICC वनडे टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। शमी बने भारत के नंबर 1 विकेट-टेकर इस उपलब्धि के साथ ही शमी ने भारत के…
योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रुपये का ऐतिहासिक बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया। यह उत्तर प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इसे प्रदेश की आर्थिक प्रगति और सामाजिक उत्थान की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 9.8 प्रतिशत अधिक है, जिससे राज्य की आर्थिक गति तेज होगी। इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर योगी सरकार ने अवस्थापना विकास के लिए 22 प्रतिशत बजट आवंटित किया है। इसमें सड़क निर्माण, औद्योगिक विस्तार, परिवहन व्यवस्था और…
अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए दो दिवसीय निर्माण समिति की बैठक प्रारंभ हुई। बैठक का नेतृत्व अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने किया। इस बैठक में राम जन्मभूमि परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाने और राम दरबार की मूर्ति स्थापना को लेकर गहन चर्चा की गई। श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर बैठक के पहले दिन समिति के सदस्यों ने प्रारंभिक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए प्रस्तावों पर विचार किया…
