Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- कनाडा में वालमार्ट के बाहर गोलीबारी, टारगेटेड हमले में भारतीय मूल के 2 लोगों की मौत
- Kanpur: स्मोकिंग की आदत बढ़ा रही फेफड़ों का कैंसर, लड़कियों में भी बढ़ रही लत; डॉक्टर्स ने जताई चिंता
- Kanpur: रिश्वत मांगने वाले चौकी इंचार्ज सस्पेंड, ऑडियो सामने आने के बाद हुआ एक्शन
- शाहजहांपुर में कांग्रेस की संविधान बचाओ संवाद रैली, आराधना मिश्रा मोना का BJP पर हमला, बोलीं- जनता सिखाएगी सबक
- IIT Kharagpur Platinum Jubilee: पीएम मोदी ने युवाओं को दिया ‘ब्रेक द लिमिट्स’ का मंत्र, बोले- बड़े लक्ष्य तय करें
- आजम खान ने CM योगी की मां के निधन पर जताया दुख, बोले- ‘मां जैसी दौलत आखिर किसी के पास कहां होती है’
- Dev Deepawali 2026: काशी के आसमान में पहली बार दिखेगी महादेव और मां गंगा की दिव्य गाथा, 24 नवंबर को होगा भव्य ड्रोन शो
- Om Prakash Rajbhar का अखिलेश यादव और आजम खान पर तंज, बोले- भारत में क्रांति लाने के लिए पांच जन्म लेने पड़ेंगे
Author: abcnews
बिहार की राजधानी पटना समेत नेपाल और पाकिस्तान में शुक्रवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, बिहार में देर रात करीब 2:30 बजे पटना, भागलपुर, समस्तीपुर और दरभंगा में इसका असर देखने को मिला। भूकंप का केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है। नेपाल में भूकंप का केंद्र नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र हिमालयी राष्ट्र के मध्य क्षेत्र के सिंधुपालचौक जिले के भैरवकुंडा में था। भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 2:51 बजे आया। नेपाल के पूर्वी और मध्य…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार, 4 मार्च से कनाडा और मेक्सिको पर नए शुल्क लगाने की घोषणा की है। साथ ही, उन्होंने चीन से आयातित सामान पर शुल्क की दर को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर दोगुना करने की मंशा जाहिर की है। यह निर्णय अमेरिका में बढ़ रही गैरकानूनी तस्करी, खासकर फेंटानाइल जैसी खतरनाक ड्रग्स की तस्करी को रोकने के लिए लिया गया है। ट्रंप की घोषणा और टैरिफ योजना ट्रंप ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से फेंटानाइल की तस्करी हो रही है, जो…
महाकुंभ-2025 के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने महाकुंभ ड्यूटी में तैनात 75,000 पुलिसकर्मियों को ‘महाकुंभ सेवा मेडल’, ₹10,000 का विशेष बोनस और एक सप्ताह के अवकाश की सौगात देने की घोषणा की। यह घोषणा गुरुवार को महाकुंभनगर में आयोजित पुलिसकर्मियों से विशेष संवाद कार्यक्रम के दौरान की गई। महाकुंभ को सफल बनाने में पुलिस का अहम योगदान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संवाद कार्यक्रम के दौरान कहा कि महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक आयोजन है, जिसे सफल बनाने में पुलिस बल की भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने पुलिसकर्मियों की…
ताजनगरी आगरा के सदर थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (टीसीएस) के मैनेजर मानव शर्मा ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया। मानव की शादी को मात्र एक साल हुआ था। आत्महत्या से पहले उन्होंने 6.57 मिनट का एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने अपने मन की पीड़ा व्यक्त की। आत्महत्या से पहले छोड़ा भावुक संदेश वीडियो में मानव शर्मा ने कहा, “पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी… अब मैं विदा ले रहा हूं। प्लीज, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। वे बहुत अकेले…
गोरखपुर के थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा के कोईरान टोला में शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक युवक ने अपने दादा-दादी समेत परिवार के तीन लोगों की फावड़े से निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक रामदयाल पुत्र विजय बहादुर को गिरफ्तार कर लिया। फावड़े से हमले का पशु पर किया था ट्रायल प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामदयाल ने हत्या करने से पहले एक पशु पर फावड़े का प्रयोग किया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की भोर में ही रामदयाल का घर में किसी…
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम गुरुवार को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। वे दो मुकदमों की सुनवाई के लिए अदालत में हाजिर हुए। हाल ही में अदालत से सजा पाए अब्दुल्ला आजम दो दिन पहले ही जमानत पर हरदोई जेल से रिहा हुए हैं। कोर्ट में 35 मामलों में दर्ज कराई हाजिरी गुरुवार को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में क्वालिटी बार समेत कई अन्य मामलों की सुनवाई होनी थी। हालांकि, बार एसोसिएशन की हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। इसके बावजूद, अब्दुल्ला आजम ने अदालत में अपने 35 मामलों में…
प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा ने हाल ही में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनके चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रेमानंद महाराज की भक्ति और साधना की सराहना की और कहा कि उनकी दृष्टि मात्र से वे ‘सैनिटाइज’ हो जाएंगे। प्रेमानंद महाराज के दर्शन पर बोले आशुतोष राणा आशुतोष राणा ने प्रेमानंद महाराज से दर्शन के दौरान कहा, ‘मेरा नाम आशुतोष राणा है। मैं एक अभिनेता हूं, अभिनय करता हूं। बस मन में इच्छा थी, जो हम लोग सुनते थे। अपने सिद्धों से निष्ठा, भक्ति, भजन से आप ऊपर हैं, तो मैंने सोचा कि…
संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज में बीती रात इलाज के दौरान मरीज की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक के परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है, वहीं अस्पताल प्रशासन ने परिजनों के आरोपों को निराधार बताया है। संजय गांधी अस्पताल में बुजुर्ग की मौत का मामला जिले के संजय गांधी अस्पताल, मुंशीगंज में अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों के खिलाफ एक बार फिर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। बुधवार को जिले के मऊ गांव…
उत्तराखंड के बागेश्वर से कल देहरादून के लिए हवाई सेवा शुरू हो रही है। लगातार गढ़वाल और कुमाऊं की कनेक्टिविटी को हवाई मार्ग से जोड़ने की कवायद में राज्य सरकार लगी हुई है। अब महाकुंभ खत्म होने के बाद हेली सर्विस उत्तराखंड के चारधाम और बागेश्वर से हरिद्वार के साथ-साथ बीते कुछ दिनों से बंद चल रही पिथौरागढ़-पंतनगर की सर्विस को भी शुरू कर रहा है। बागेश्वर से देहरादून आने वाले लोग शुक्रवार, 28 फरवरी से इस हवाई सेवा का आनंद ले सकेंगे। बागेश्वर से देहरादून के लिए हवाई सेवा होगी जल्द शुरू अभी तक राजधानी देहरादून से पंतनगर, देहरादून…
प्रणव सिंह चैंपियन के फायरिंग केस मामले में हरिद्वार पुलिस ने आज गुरुवार, 27 फरवरी को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने चार्जशीट में बीएनएस की धारा 110 यानी गैर इरादतन हत्या के प्रयास और अन्य धाराएं लगाई हैं, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। वहीं, आज प्रणव सिंह चैंपियन भी कोर्ट में पेश हुए। चैंपियन व्हीलचेयर पर बैठकर कोर्ट पहुंचे थे। चार्जशीट में क्या-क्या शामिल है? प्रणव सिंह चैंपियन के वकील प्रवीण तोमर ने बताया कि रुड़की कोतवाली से मुकदमा संख्या 30/25 में बीती 27 जनवरी को चैंपियन का रिमांड हुआ था, जिसमें इन्वेस्टिगेशन चेंज…
उत्तराखंड के उच्च अधिकारियों के नाम और पद का दुरुपयोग कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह की ओर से पुलिस महानिदेशक (DGP) के नाम से पुलिस अधीक्षक (SP) से व्हाट्सएप पर चैटिंग कर खाते में धनराशि भेजे जाने की डिमांड की गई थी। मामले को गंभीरता से लेकर एसपी ने कोतवाली रुद्रप्रयाग में एफआईआर दर्ज करवाई। मामले में अब तक 4 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। कैसे हुआ खुलासा जानकारी के मुताबिक, 6 जनवरी 2025 को रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे के सीयूजी (सरकारी)…
उत्तराखंड में 126 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के लिए 27 फरवरी 2025 का दिन ऐतिहासिक रहा। राज्य सरकार ने इन नवचयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एक विशेष समारोह में सभी 126 नवचयनित ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को बुलाकर न केवल नियुक्ति पत्र सौंपे, बल्कि उनसे उनके अनुभव और भविष्य की चुनौतियों को लेकर संवाद भी किया। गांवों के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे अधिकारी नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने नवचयनित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे…
कानपुर: कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) अपनी महत्वाकांक्षी “न्यू कानपुर सिटी” योजना को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस योजना के तहत कानपुर के नर्वल तहसील स्थित उचटी गांव में 100 हेक्टेयर क्षेत्र में एक आधुनिक टाउनशिप विकसित की जाएगी। हाल ही में केडीए बोर्ड की बैठक में इस परियोजना को स्वीकृति मिल गई है, और 50% से अधिक किसानों ने अपनी सहमति भी दे दी है। लैंड पूलिंग मॉडल के तहत किसानों को मिलेगा लाभ केडीए इस टाउनशिप को लैंड पूलिंग मॉडल के तहत विकसित करेगा। इस मॉडल के अनुसार, किसानों से ली गई…
रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा 2025 के लिए केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और पंचांग गणना के बाद यह निर्णय लिया गया। परंपरा के अनुसार, विधिवत मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठान के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त तय किया गया। 2 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर ऊखीमठ में केदारनाथ के रावल पंडित भीमशंकर लिंग, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के पदाधिकारी, स्थानीय पुजारी, वेदपाठी और भक्तों की उपस्थिति में पंचांग गणना की…
जम्मू-कश्मीर: राजौरी जिले के सुंदरबनी क्षेत्र में बुधवार दोपहर आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर हमला कर दिया। यह घटना फाल गांव के पास हुई, जब सेना का वाहन नियमित गश्त पर था। जंगल में छिपे आतंकवादियों ने अचानक वाहन पर 4-5 राउंड फायरिंग की। हालांकि, इस हमले में किसी भी जवान के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। सेना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी और अतिरिक्त बलों को तैनात कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इलाके में घेराबंदी और आतंकियों की तलाश हमले के तुरंत बाद सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने…
रामनगर: आज हम आपको लेकर चलते हैं भारत के सबसे प्रसिद्ध वाइल्ड लाइफ डेस्टिनेशन कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला पर्यटन जोन की रोमांचक दुनिया में। यह स्थान बाघों के घनत्व के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कॉर्बेट टाइगर रिजर्व हर साल लाखों पर्यटकों को जंगल सफारी का अनूठा अनुभव प्रदान करता है। ढिकाला पर्यटन जोन: कॉर्बेट की शान कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में कई पर्यटन जोन हैं, लेकिन ढिकाला जोन अपनी अनूठी वाइल्ड लाइफ और टाइगर साइटिंग के लिए मशहूर है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर डॉ. साकेत बडोला के अनुसार, ढिकाला जोन का सबसे…
हल्द्वानी: पहली बार हल्द्वानी वन डिविजन द्वारा एक अनोखा प्रयोग करते हुए वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए हल्द्वानी-टनकपुर मार्ग पर सड़क के ऊपर एक ईको ब्रिज तैयार किया गया है। इस ब्रिज के माध्यम से वृक्षवासी जीव सड़क के दूसरी ओर जंगलों में सुरक्षित जा सकेंगे। यह पहल वन्यजीवों को सड़क हादसों से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। कैसे काम करेगा ईको ब्रिज? हल्द्वानी वन विभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहली बार इस प्रकार का ईको ब्रिज तैयार किया गया है। यह…
कन्नौज: इत्र और इतिहास की नगरी कन्नौज में एक ऐसा प्राचीन शिव मंदिर स्थित है, जो अपने पौराणिक महत्व के लिए जाना जाता है। गौरी शंकर मंदिर नाम से प्रसिद्ध यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। इसकी सबसे अनोखी विशेषता यह है कि मंदिर में स्थापित शिवलिंग स्वयंभू माना जाता है और इस शिवलिंग में भगवान शिव पूरे परिवार के साथ आकृति के रूप में दृष्टिगोचर होते हैं। यही कारण है कि यह स्थान शिव भक्तों के लिए विशेष आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। गौरी शंकर मंदिर का ऐतिहासिक महत्व कन्नौज जिले में गंगा किनारे…
प्रयागराज: महाकुंभ 2025 के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि का शुभ अवसर आज है। इस विशेष खगोलीय घटना के बीच हो रहे महाशिवरात्रि स्नान पर्व को लेकर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस पर्व की तैयारियों की समीक्षा के लिए दो बार प्रयागराज आ चुके हैं और सुरक्षा व प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया है। मेला क्षेत्र में नो व्हीकल जोन लागू मेला क्षेत्र को 25 फरवरी की शाम 4 बजे से पूरी तरह से नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों और आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर किसी भी वाहन को मेला…
प्रयागराज: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ मेले का आज अंतिम दिन है। महाशिवरात्रि के अवसर पर अंतिम स्नान के लिए श्रद्धालुओं का भारी सैलाब आधी रात से ही संगम तट पर उमड़ पड़ा है। सोमवार को 1.30 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया था, जबकि मंगलवार को यह संख्या 1.11 करोड़ से अधिक रही। 13 जनवरी से अब तक कुल 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। आज 2 से 3 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान की संभावना आज, महाकुंभ के समापन दिवस पर, अनुमान लगाया जा रहा है कि…
