प्रणव सिंह चैंपियन के फायरिंग केस मामले में हरिद्वार पुलिस ने आज गुरुवार, 27 फरवरी को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने चार्जशीट में बीएनएस की धारा 110 यानी गैर इरादतन हत्या के प्रयास और अन्य धाराएं लगाई हैं, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। वहीं, आज प्रणव सिंह चैंपियन भी कोर्ट में पेश हुए। चैंपियन व्हीलचेयर पर बैठकर कोर्ट पहुंचे थे।
चार्जशीट में क्या-क्या शामिल है?
प्रणव सिंह चैंपियन के वकील प्रवीण तोमर ने बताया कि रुड़की कोतवाली से मुकदमा संख्या 30/25 में बीती 27 जनवरी को चैंपियन का रिमांड हुआ था, जिसमें इन्वेस्टिगेशन चेंज कर दी गई थी। इसके बाद इन्वेस्टिगेशन रुड़की सीओ पंकज पंत को सौंपी गई थी, जिन्होंने इस मामले में आज चार्जशीट दाखिल की। पुलिस ने चार्जशीट में बीएनएस की धारा 110 यानी गैर इरादतन हत्या के प्रयास का उल्लेख किया है।
💥 _ब्रेकिंग न्यूज_ 💥
— राष्ट्रीय गुर्जर महासभा (भारत) (@RavinderSinghO7) February 27, 2025
_कुंवर प्रणव सिंह व विधायक उमेश कुमार विवाद में चैम्पियन को राहत…_
👉🏻 _पुलिस द्वारा चार्जशीट में चैम्पियन लगी प्राण घातक हमले की धारा (109) को हटाने को न्यायालय ने किया स्वीकार…_
👉🏻 _जल्द होगी कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन की जमानत_@PranavChampion pic.twitter.com/VtoincQo47
कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस
चार्जशीट दाखिल होने के बाद कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों के बीच बहस हुई। वकील प्रवीण तोमर के अनुसार, दूसरे पक्ष ने तर्क दिया कि यह मामला बीएनएस की धारा 109 के अंतर्गत आता है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए माना कि यह बीएनएस की धारा 110 का मामला है।
चैंपियन की कोर्ट में पेशी
इस केस में आज चैंपियन की कोर्ट में रिमांड डेट भी थी, जिसके चलते वह खुद कोर्ट में पेश हुए। स्वास्थ्य कारणों के चलते वह व्हीलचेयर पर थे और पेशी के बाद सीधे अस्पताल लौट गए।
अगली सुनवाई और जमानत याचिका
जानकारी के मुताबिक, इस मामले की अगली सुनवाई 7 मार्च को होगी। वहीं, चैंपियन के वकील ने बताया कि उनकी ओर से कल, शुक्रवार को कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की जाएगी। जमानत याचिका पर कोर्ट का क्या रुख रहेगा, यह देखने लायक होगा।
क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि प्रणव सिंह चैंपियन पर अवैध रूप से फायरिंग करने का आरोप है, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। शुरुआती जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया और अब चार्जशीट दाखिल होने के बाद मामला कानूनी रूप से और गंभीर हो गया है।
अगले कदम
अब देखना होगा कि 7 मार्च को होने वाली सुनवाई में कोर्ट इस मामले में क्या रुख अपनाता है और चैंपियन की जमानत याचिका पर क्या फैसला आता है। पुलिस इस केस की आगे की जांच में जुटी हुई है, और आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं।

