ABC News: पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में यशस्वी जायसवाल के बाद विराट कोहली ने भी शानदार शतक जड़ा. विराट कोहली के शतक जड़ते ही टीम इंडिया ने अपनी पारी घोषित कर दिया. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहला टेस्ट मैच जीतने के लिए 534 रनों का लक्ष्य टीम इंडिया ने दिया है.

पर्थ टेस्ट में जमाया गया शतक विराट कोहली के करियर का 30वां शतक है. ऑस्ट्रेलिया में यह विराट का 7वां शतक है. विराट ने 143 गेंद में 8 चौके और दो छक्के की मदद से 100 रन बनाए. नितीश रेड्डी 27 गेंद में 38 रनों पर नाबाद लौटे.

उनके बल्ले से 3 चौके और दो छक्के निकले. भारत ने 487 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की. इस तरह टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 534 रनों का लक्ष्य दिया. विराट के पहले टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी शानदार शतक जड़ते हुए 161 रनों की पारी खेली थी. इस शतक के साथ जायसवाल ने पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली. जायसवाल ने मुश्किल पिच पर 205 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया.

