Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कल जीआईसी ग्राउंड, चुन्नीगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी के समर्थन में आ रहे अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा को सफल बनाने के लिए सपा नेताओं ने ताकत झोंक दी है. दोपहर में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सीसामऊ विधानसभा प्रभारी सुनील सिंह यादव ‘साजन’ ने जीआईसी ग्राउंड मेंं जनसभा स्थल का जायजा लिया. यहां पर उनकी पार्टी नेता सुरेंद्र मोहन अग्रवाल से लंबी बातचीत हुई. आपको बता दें कि सीसामऊ विधानसभा का सबसे बड़ा पोलिंग स्टेशन भी जीआईसी इंटर कॉलेज है. इसी मैदान में होने वाली…
ABC News: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा से पहले भाजपा ने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी से जुड़े विवादों पर उन्हें घेरते हुए कई सवाल पूछे हैं. भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आठ विधानसभा सीटों पर इसलिए उपचुनाव हो रहा है कि यहां पर जो विधायक थे, वह लोकसभा चुनाव में सांसद हो गए हैं लेकिन सीसामऊ में उपचुनाव सपा विधायक के सजा पाने के लिए जो उनकी विधायकी चली गई, इस वजह से हो रहा है. पूर्व विधायक इरफान सोलंकी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि गरीब,…
ABC News: मणिपुर में सीआरपीएफ की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है. बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ ने जिरीबाम में मुठभेड़ के दौरान 11 उग्रवादियों को मार गिराया है. वहीं इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक जवान के भी घायल होने की सूचना है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल तक एयरलिफ्ट किया गया है. सीआरपीएफ के सूत्रों के अनुसार, उग्रवादियों ने सीआरपीएफ की टीम पर हमला किया था, जिसके बाद ये मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ से पहले मणिपुर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव सिंह ने कहा कि वे राज्य में शांति और सामान्य स्थिति चाहते हैं. उन्होंने कहा…
ABC News: बिरहाना रोड स्थित लॉफ्टी वेल किड्स प्री स्कूल में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ. दरअसल, यहां पर नर्सरी क्लास की टीचर ने एक बच्चे को सही से पढ़ाई न करने पर बेरहमी से मारा पीटा. जैसे ही यह बात बच्चे के पैरेंट्स को पता लगी, वह स्कूल पहुंच गए. स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में बच्चे से टीचर के मारपीट की फुटेज देखते ही उसके परिजन आपे से बाहर हो गए. बच्चे के पिता दीपक तुलस्यिानी का कहना है कि उनका बच्चा बिरहाना रोड स्थित लॉफ्टी वेल किड्स प्री स्कूल में नर्सरी का छात्र है, सोमवार को जब वह…
ABC News: अगले साल जनवरी में खुलने जा रहे मेट्रो के अंडरग्राउंड सेक्शन को लेकर तेजी से कार्य चल रहा है. इसी महीने मेट्रो के अंडरग्राउंड सेक्शन में ट्रायल भी होना है. इस बीच, आईआईटी से सेंट्रल स्टेशन तक कितना किराया पड़ेगा, इसको लेकर जानकारी सामने आयी है. मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि 15 किलोमीटर के इस रूट पर 40 रूपए प्रति सवारी के हिसाब से कराया होगा. इसका मतलब जो शख्स आईआईटी स्टेशन से मेट्रो में बैठेगा और सेंट्रल स्टेशन उतरेगा, उसे 40 रूपए किराए के रूप में चुकाने होंगे. यही नहीं, रोजाना सड़कों पर लगने वाले जाम से…
ABC News: बिधनू थानाक्षेत्र में करीब आठ महीने पहले हुई युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके सगे भाई और पत्नी को गिरफ्तार किया है. युवक की हत्या के बाद से दोनों हत्यारोपी फरार चल रहे थे. पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया था. #कानपुरDCP साउथ टीम ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर किया खुलासाबिधनू में भाभी ने देवर के साथ मिलकर की थी पति की हत्यामृतक की हत्यारोपी पत्नी और भाई के बीच थे अवैध सम्बंधपुलिस ने 8 माह बाद दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल@kanpurnagarpol #kanpur #abcnewsmedia pic.twitter.com/sm2IKNu4ey— Abcnews.media…
ABC News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि विपक्ष समाज को जाति और भाषा के नाम पर बांटने का काम कर रहा है. यह लोग देश को कमजोर करने का षणयंत्र रच रहे हैं. आर्यनगर स्थित क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भूपेेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा और रालोद सभी नौ सीटें जीतने जा रही है. कानपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्होंने सभी विषयों पर चर्चा की है. भाजपा कार्यकर्ता सरकार के रिपेार्ट कार्ड और लाभार्थी परक योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाकर समर्थन मांग रहे…
ABC News: सीसामऊ की सियासत में चल रहे शब्दबाणों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर हमला बोला है. उनका कहना है कि भाजपा के लोग यहां पर आते जरूर हैं लेकिन वह जनता से वोट नहीं मांगते बल्कि अधिकारियों को संदेश देते हैं कि उन्हें जिताओ. दरअसल, शिवपाल सिंह यादव जाजमऊ में पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के आवास पहुंचे थे. जहां पर उन्होंने सड़क हादसे में घायल हुईं इरफान की मां और उनकी बेटियों का हालचाल लिया. यहां पर पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा अधिकारियों के माध्यम…
ABC News: कानपुर के नजीराबाद थानाक्षेत्र के सरोजनीनगर में देर रात मामूली बात को लेकर विवाद हो गया. यहां पर बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर कार ड्राइव कर रखा शख्स फूल खरीदने चला गया. बीच सड़क पर कार खड़ी करने की वजह से सड़क के दोनों तरफ भीषण जाम लग गया. इसको लेकर कार से उतरकर फूल की खरीदारी कर रहे शख्स से यहां पर मौजूद एक व्यक्ति ने विरोध जताया. दोनों के बीच जब विवाद चल रहा था, तब बीच सड़क पर खड़ी कार से एक और शख्स अपने हाथ में बंदूक लेकर बाहर निकल आया. इस पूरी…
ABC News: कानपुर की सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए दर्शनपुरवा के सेंट्रल पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने जहां सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, वहीं, डेवलपमेंट के मुद्दे पर मेट्रो से लेकर डिफेंस कॉरीडोर का भी जिक्र किया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानपुर मेट्रो के दूसरे सेक्शन की शुरूआत जनवरी में खुलने जा रहा है. मेट्रो का काम यहां पर काफी बेहतर तरीके से हो रहा है. इस दौरान पूर्व विधायक इरफान सोलंकी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यहां पर दंगा कराने वाला जेल में हैं लेकिन…
ABC News: फजलगंज की घटना के एक दिन बाद पुलिस कमिश्नरेट दफ्तर पहुंचे सपा नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ने का आरोप लगाया है. एडिशनल पुलिस कमिश्नर विपिन मिश्र से मुलाकात कर सपा नेताओं ने कहा कि जिस पुलिस को देखकर लोग सुरक्षित महसूस करते थे, उसे देखकर अब भय का माहौल है. आज योगी जी की पुलिस, एक पुलिस और सिक्योरिटी गार्ड के बीच का अंतर भूल चुकी है।सिक्योरिटी गार्ड अपने मालिक के लिए वफादार होते हैं, पुलिस जनता और बाबा साहब के संविधान के प्रति!पुलिस के अफसरों को तय करना है कि वो क्या है?…
ABC News: कानपुर में फजलगंज थाने से चंद कदम की दूरी पर तीन साल पहले हुए तिहरे हत्याकांड में इटावा निवासी दो बदमाशों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. फजलगंज में हुए इस तिहरे हत्याकांड ने सभी के होश उड़ा दिये थे क्योंकि कातिलों ने यहां पर परचून दुकानदार, उसकी पत्नी व बेटे की बड़ी बेरहमी से हत्या की थी. इस मामले में कोर्ट ने इटावा निवासी गौरव शुक्ला और हिंमाशु सिंह चौहान को उम्रकैद की सजा सुनाई. मूलरूप से उन्नाव के बीघापुर निवासी 45 वर्षीय प्रेमकिशोर अपनी 40 वर्षीय पत्नी ललिता व 12 वर्षीय पुत्र नैतिक के…
ABC News: ग्वालटोली थानाक्षेत्र के एफएम कॉलोनी के बगल में बने आनंद ऐश्वर्या अपार्टमेंट में कार की टक्कर से महिला की मौत हो गई. अपार्टमेंट के अंदर हुए इस हादसे की तस्वीरें यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई हैं. बताया जा रहा है कि सिविल लाइंस स्थित आनंद ऐश्वर्या अपार्टमेंट में महिला जगवती देवी लोगों के घर पर साफ सफाई का काम करती थीं. गुरूवार दोपहर को वह अपार्टमेंट के अंदर जा रही थीं, तभी अपार्टमेंट में रहने वाले शख्स की कार जैसे ही परिसर के अंदर इंट्री लेती है. वैसे ही कार चला युवक अचानक एक्सीलेटर…
ABC News: कानपुर में नामांतरण शुल्क और बढ़े हाउस टैक्स को लेकर चल रहे पूर्व पार्षद फोरम के आंदोलन में व्यापारियों को जोड़ने का क्रम जारी है. इसी कड़ी में पूर्व पार्षदों ने कलक्टरगंज पहुंचकर व्यापारियों से मुलाकात की और आंदोलन के लिए समर्थन मांगा. व्यापारियों ने पूर्व पार्षदों को आश्वस्त किया है कि शहर की जनता की इस लड़ाई में वह आंदोलन के साथ खड़े हैं. पूर्व पार्षद फोरम में संयोजक मदन लाल भाटिया की अगुवाई में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर समर्थन मांगा. आंदोलन को समर्थन देते हुए व्यापारी नेता…
ABC News: इमारतों में अवैध रूप से बनाए गए बेसमेंट के खिलाफ एक बार फिर केडीए के अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की. केडीए के जोन एक के अधिकारियों ने कर्नलगंज, नाला रोड, मुन्ना पुरवा और बेकनगंज में कार्रवाई करते हुए 24 इमारतों के बेसमेंट सील कर दिए. केडीए अधिकारियों का कहना है कि इन सभी बेसमेंट में अवैध रूप से कॉर्मशियल गतिविधियां संचालित की जा रही थीं. अवैध रूप से बनाए गए बेसमेंट के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई कर्नलगंज में हुई. यहां पर तकरीबन डेढ दर्जन बेसमेंट सील किए गए हैं. जिन इमारतों के बेसमेंट के खिलाफ कार्रवाई हुई, उसमें…
ABC News: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद का कहना है कि वह लोग जनता को समझा रहे हैं कि उन्हें तलवार चाहिए या फिर व्यवहार चाहिए. भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कानपुर आए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि पहले के समय तलवार से त्योहार मनाए जाते थे लेकिन जनता ने जबसे समझदारी दिखाते हुए भाजपा को सत्ता में लाई है.तब से व्यवहार से त्योहार मनाए जा रहे हैं और यही रामराज्य है. रायपुरवा स्थित होटल में बनाए गए मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग…
ABC News: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप के सिर ताज सजा है. डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस पिछड़ गई हैं. Heartiest congratulations my friend @realDonaldTrump on your historic election victory. As you build on the successes of your previous term, I look forward to renewing our collaboration to further strengthen the India-US Comprehensive Global and Strategic Partnership. Together,… pic.twitter.com/u5hKPeJ3SY— Narendra Modi (@narendramodi) November 6, 2024 भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है. पीएम मोदी ने पोस्ट में कहा कि आपकी ऐतिहासिक चुनावी…
ABC News: वाराणसी के भदैनी इलाके में एक युवक के अपने ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद आत्महत्या के मामले से पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है. भदैनी स्थित पॉवर हाउस के सामने की गली में राजेंद्र गुप्ता अपनी पत्नी नीतू, बेटी गौरांगी और बेटों नवनेंद्र व सुबेंद्र के साथ रहता था. मंगलवार को पड़ोसियों ने राजेंद्र के घर का दरवाजा खुला नहीं देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंची और राजेंद्र के घर गई तो नीतू अपने तीनों बच्चों के साथ खून से लथपथ मृत पड़ी थी. वहीं, राजेंद्र घर से गायब था. अब…
ABC News: झारखंड विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया है. घोषणा पत्र में सरना धर्म कोड समेत कई बड़े वादे किए गए हैं. बता दें कि इससे पहले भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है. पार्टी ने कहा है कि सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में दो लाख नौकरियों का सृजन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी. गठबंधन के इस घोषणा पत्र में महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह देने की बात कही गई है. इसी के साथ साथ राज्य में 450…
ABC News: कानपुर के बड़ा चौराहा स्थित जेड स्क्वायर मॉल में संदिग्ध परिस्थितियों में सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पैर फिसलने की वजह से गार्ड तीसरी मंजिल से सीधे नीचे गिर गया था. घटना मॉल के गेट नंबर छह के सामने की बताई जा रही है. मृतक गार्ड की शिनाख्त बृजभान यादव के रूप में हुई है. उसके साथी गार्डों ने बताया कि बृजभान का पत्नी से विवाद चल रहा था, जिससे चलते वह मानसिक तनाव में था. घटना के बाद पूरे मॉल परिसर में हड़कंप मच गया. आनन फानन में मौके पर…
