ABC News: ग्वालटोली थानाक्षेत्र के एफएम कॉलोनी के बगल में बने आनंद ऐश्वर्या अपार्टमेंट में कार की टक्कर से महिला की मौत हो गई. अपार्टमेंट के अंदर हुए इस हादसे की तस्वीरें यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई हैं. बताया जा रहा है कि सिविल लाइंस स्थित आनंद ऐश्वर्या अपार्टमेंट में महिला जगवती देवी लोगों के घर पर साफ सफाई का काम करती थीं.
गुरूवार दोपहर को वह अपार्टमेंट के अंदर जा रही थीं, तभी अपार्टमेंट में रहने वाले शख्स की कार जैसे ही परिसर के अंदर इंट्री लेती है. वैसे ही कार चला युवक अचानक एक्सीलेटर की स्पीड बढ़ा देता है. जिससे कार जगवती देवी को टक्कर मारते हुए अपार्टमेंट के पिलर से जा टकराती है. इस हाउसे के बाद अपार्टमेंट की सिक्योरिटी में तैनात गार्ड और अन्य लोगों ने किसी तरह कार को पीछे किया. इसके बाद आनन फानन में महिला को हैलट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. महिला के परिजनों का आरोप है कि जो युवक कार चला रहा था, उसके पास लाईसेंस तक नहीं है.
आरोप है कि पुलिस मौके पर जांच करने आयी लेकिन आरोपियों को पकड़ा तक नहीं. हैलट अस्पताल में महिला को छोड़कर आरोपी पक्ष के वापस आने का भी आरोप लगाया गया. पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी पक्ष अपार्टमेंट के अंदर का ही रहने वाला है लेकिन पुलिस तेजी से एक्शन नहीं ले रही है, पुलिस का कहना है कि घटनाक्रम के बारे में जांच की जा रही है.

