ABC News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में स्पष्ट और कड़े शब्दों में कहा कि कयामत की कामना करने वालों को अब यह समझ लेना चाहिए कि न तो कोई क़यामत आने वाली है और न ही बाबरी ढांचे का निर्माण कभी होगा. उन्होंने दो टूक कहा कि देश में रहना है तो कायदे से रहना सीखना होगा, क्योंकि कानून मानने वाले फायदे में रहेंगे और कानून तोड़ने वालों के लिए कोई जगह नहीं है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बाराबंकी में कहा कि बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कयामत तक नहीं होगा. रामलला के लिए मंदिर वहीं बनाया गया और वही स्थायी रहेगा. योगी ने आगे कहा, जो लोग पुनर्निर्माण का सपना देख रहे हैं, उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में हालात ऐसे थे कि हर चौथे दिन शहरों में कर्फ्यू लगाना पड़ता था, पर्व-त्योहार शांति से नहीं मनाए जा सकते थे, लेकिन अब प्रदेश में अराजकता समाप्त हो चुकी है और विकास की नई गति दिखाई दे रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भाजपा सरकार रुकने वाली नहीं है. ये सरकार जितना बोलती उतना करती है. उतना ही बोलती है जितना करती है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जो अवसरवादी रवैया अपनाकर संकट में राम को याद करते हैं. बाकी राम को विस्मित कर देते हैं इसलिए अब भगवान राम उनको भूल चुके हैं. उन्होंने कहा कि हर संत देश के लिए है और धर्म भी देश के लिए है. धर्म और देश एक आत्मा और शरीर है. भारत और सनातन एक दूसरे के पूरक है. सीएम योगी मंगलवार को दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में दुल्हदेपुर स्थित बाबा हरिशंकर दास की कुटी पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

