ABC News: आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर काव्या मारन अपने ग्लैमरस लुक की वजह से खूब चर्चा में रहती हैं और फैंस द्वारा पसंद भी की जाती हैं. जब भी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का मैच होता है तो उस दौरान सभी की नजरें काव्या मारन की तरफ ही टिकी होती हैं. अब ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि काव्या जल्द ही शादी कर सकती हैं. कई सारी रिपोर्ट्स में ऐसा सामने आया है कि साउथ सिनेमा के बड़े म्यूजिशियन अनिरुद्ध रविचंदर के साथ उनका अफेयर चल रहा है. अब ऐसा सुनने में आ रहा है कि जल्द ही दोनों अपने रिश्ते की शुरुआत नए सिरे से कर सकते हैं.

यह अफवाह तब और वायरल हुई जब एक रेडिट पोस्ट में दावा किया गया कि दोनों एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं. हालांकि इस मामले पर अभी तक कोई भी अधिकारिक बयान नहीं आया है. अटकलों ने लोगों की जिज्ञासाओं को और बढ़ा दिया है. हाल ही में कुछ फैन ने दावा किया कि उन्होंने मशहूर म्यूजिशियन अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन दोनों को एक निजी डिनर में एक साथ देखा था. रेडिट यूजर्स ने लास वेगास ट्रिप होटल से लेकर टहलने तक अपनी तस्वीरें शेयर कीं. एक रेडिट यूजर ने लिखा ‘मैंने उन्हें एक साल पहले वेगास में देखा था. वह एक दूसरे के साथ काफी सहज थे.’ कई लोगों ने उनके एक पुराने इंटर्व्यू की तरफ इशारा किया.

इसमें भविष्यवाणी की गई थी कि अनिरुद्ध दूरसंचार या मीडिया उद्योग से किसी महिला से शादी करेंगे. रेडिट पोस्ट में दावा किया गया कि सुपरस्टार रजनीकांत ने कलानिधि मारन से इस रिश्ते के बारे में बात की है. अनिरुद्ध रविचंदर रजनीकांत के करीबी बताए जाते हैं. हालांकि यूजर्स ने कहा है कि जब तक अधिकारिक एलान नहीं हो जाता, इस मामले पर कुछ नहीं कहा जा सकता है. कुछ लोगों का दावा है कि शादी की तैयारियां बंद दरवाजों के पीछे शुरू हो चुकी हैं. आपको बता दें 34 साल के अनिरुद्ध रविचंदर समृद्ध परिवार से आते हैं. वह अभिनेता रवि राघवेंद्र और डांसर लक्ष्मी के बेटे हैं. उनके परदादा 1930 में फिल्म निर्माता थे. 32 साल की काव्या मारन सन टेलीविजन के अध्यक्ष की बेटी हैं. वह आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन हैं.

