ABC News: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कश्मीरियों की रक्षा करने और कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर जीवित रखने का श्रेय पाकिस्तान को दिया. शनिवार को बारामूला में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया भर में यह मुद्दा उठाता है कि कश्मीर पर अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की खामोशी के पीछे अंतरराष्ट्रीय दबाव है.
बारामूला, जम्मू कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "वह बिल्कुल खुदमुख्तार (स्वतंत्र) है। जब मैंने वह कागज़ देखे, उनसे (दिल्ली) आप क्या उम्मीद करेंगे? क्या आप यह उम्मीद करेंगे कि वह आपके लिए इंसाफ करेंगे? हिम्मत रखो मुकाबला करने की, हिम्मत नहीं रखोगे तो मिट जाओगे, नाम और निशान मिट जाएगा। यह आज चुप हैं क्योंकि दुनिया में ज़ोर है। हमारा पड़ोसी इनके पीछे लगा हुआ है। वह हर जगह पहुंच जाता है कि कश्मीर का फैसला नहीं हुआ है। वह हमें बचा रहा है, नहीं तो इनके इरादे नेक नहीं।"
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 24, 2026
बारामूला में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का मुद्दा उठाता है और इसी वजह से कश्मीरियों की पहचान कायम है. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भारत सरकार आज दुनिया के दबाव के कारण चुप है, जबकि पड़ोसी देश पाकिस्तान अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर के मुद्दे को उठाता है. फारूक के मुताबिक, पाकिस्तान कश्मीरियों की आवाज उठाकर उनकी रक्षा कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार की नीयत कश्मीरियों के प्रति ठीक नहीं है और उन्हें दिल्ली से कोई उम्मीद भी नहीं है. फारूक अब्दुल्ला के इस बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है. बारामुला में आयोजित सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा- “जब तक आप अपने पैरों पर खड़े नहीं होते, तब तक आपको कभी सम्मान नहीं मिलेगा, मेरी यह बात याद रखना. अगर आप अपने पैरों पर खड़े होना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने ईश्वर को याद करें और उनके दिखाए रास्ते पर चलें. उनके इस बयान पर BJP ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा नेताओं ने इसे पाकिस्तान के पक्ष में दिया गया बयान बताते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की है. कुछ नेताओं ने तो यहां कह दिया कि अगर फारूक माफी नहीं मांगते तो पाकिस्तान चले जाएं.

