ABC News: बॉलीवुड की दो पॉपुलर एक्ट्रेसेस कृति सेनन और रश्मिका मंदाना एक साथ एक ही फिल्म में नजर आने वाली हैं. इसी बीच कृति ने प्यारा सा इंस्टाग्राम पोस्ट किया है जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल कृति सेनन ने अपनी आगामी फिल्म ‘कॉकटेल’ के सेट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह रश्मिका मंदाना के साथ मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं.

इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा- ‘द गर्लफ्रेंड’ के साथ गॉसिपिंग कर रही हूं. आप अब उसे सिनेमाघरों में देख सकते हैं! रिलीज के लिए शुभकामनाएं! रशु। मुझे यकीन है कि तुम इसे शानदार तरीके से करोगी.’ कृति की इस पोस्ट ने फैंस को दीवाना बना दिया. रश्मिका मंदाना की हालिया रिलीज फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ को दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. फिल्म के निर्देशक राहुल रविंद्रन हैं, जिन्होंने रिश्तों की जटिलताओं और आत्म-प्रेम के महत्व को दिखाया है. रश्मिका की परफॉर्मेंस को उनके करियर की बेस्ट एक्टिंग कहा जा रहा है. कृति की पोस्ट पर रश्मिका ने भी कमेंट किया- ‘आह, तुम बहुत प्यारी हो! ‘कॉकटेल 2′ में हमें एक साथ देखने के लिए अब और इंतजार नहीं हो रहा!’

क्या है ‘कॉकटेल 2’ की कहानी?
‘कॉकटेल 2’ साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी नजर आए थे. इस बार कहानी और भी मॉडर्न अंदाज में पेश की जाएगी. फिल्म का निर्देशन एक बार फिर होमी अदजानिया कर रहे हैं और इसमें कृति सेनन, शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह शाहिद और कृति की साथ में दूसरी फिल्म होगी, जबकि रश्मिका पहली बार उनके साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. इस साल की शुरुआत में फिल्म की शूटिंग के कुछ सीन इटली के सिसिली से सामने आए थे, जिन्हें देखकर दर्शक पहले से ही फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

