ABC News: कानपुर के पनकी में रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए. घटना यहां पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
बताया जा रहा है कि हादसा गुरूवार रात का है. हादसे में मारे गए एक युवक की पहचान मैनपुरी निवासी संजीव उर्फ संजू के रूप में हुई है. दूसरे युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. मैनपुरी निवासी गुरूग्राम में राज मिस्त्री है. परिजनों के अनुसार, संजीव करीब चार दिन पहले करवा चौथ मनाने के लिए पत्नी के मायके पतरसा गए थे. पत्नी संगीता मायके में ही थीं. गुरुवार रात करवा चौथ की पूजा के बाद संजीव घर लौटने के लिए निकला था. हालांकि उसकी पत्नी ने मना किया था. रात वह पनकी पड़ाव क्रॉसिंग के पास पहुंचे और ट्रेन का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान इसी दौरान संजीव और एक अन्य युवक बंद क्रॉसिंग पार करने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए. तभी तेज रफ्तार ऊंचाहार एक्सप्रेस दोनों को चपेट में लेते हुए निकल गई. ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि संजीव करीब 100 मीटर तक ट्रेन के साथ घिसटते चले गए. हादसे में दोनों के शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए. स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पनकी पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची. लिस को एक युवक की जेब से आधार कार्ड और मोबाइल फोन मिला. इसके आधार पर उसकी पहचान संजीव के रूप में हुई. पुलिस ने परिजनों को सूचना दी. दूसरे युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी. पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है.

