ABC News: कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र के देव नगर में प्राइवेट कर्मी ने देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सुबह जब पत्नी ने दरवाजा खटखटाया तो कमरे के अंदर से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं हुई. इस पर जैसे ही उसने खिड़की के अंदर से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए.
कमरे में पति की लाश फंदे पर लटकी मिली. बताया जा रहा है कि देव नगर निवासी अखिलेश चंद्र मिश्रा के पुत्र अमित नाथ मिश्रा पिछले 17 सालों से KP ग्रुप में बेंगलुरु में मार्केटिंग का काम देखते थे. बड़े भाई आदित्यनाथ मिश्रा ने बताया कि उनका छोटा भाई करीब 17 सालों से इस कंपनी के साथ जुड़कर काम कर रहे था. लेकिन 20 मई को भाई नौकरी छोड़कर घर वापस आ गया था, लेकिन उसने किसी से कुछ नहीं बताया और शनिवार की रात चद्दर से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. कमरे के अंदर मिले सुसाइड नोट में भाई ने लिखा है कि कंपनी के शशांक शुक्ला, पंकज भदौरिया, किशन तिवारी और नितेश शुक्ला की प्रताड़ना के कारण वह सुसाइड कर रहा है. आदित्य ने बताया कि सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि वह पिछले कई महीनों से उसे सैलरी नहीं दे रहे थे और अलग-अलग कारण से प्रताड़ित कर रहे थे और कहते थे कि तुमसे जूते तक साफ करेंगे. आए दिन की प्रताड़ना से तंग आकर ही भाई ने नौकरी छोड़ दी, लेकिन उसने किसी से भी घर पर जिक्र तक नहीं किया.

