ABC News: सजेती थानाक्षेत्र के कोरिया गांव में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की निर्मम तरीके से सिर पर पाटा मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है. बताया जा रहा है कि सजेती के कोरिया गांव निवासी हीरालाल कोरी का देर रात अपनी पत्नी शिवकांती से घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया.
दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हीरालाल ने घर में रखा पाटा उठाकर अपनी पत्नी के सिर पर मार दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पत्नी की हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग निकला. खून से लथपथ हालत मेें पड़ी महिला के पौत्र ने आसपड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी.
इसके बाद मौके पर सजेती पुलिस पहुंची और घटनास्थल पर छानबीन की. हीरालाल के पौत्र का कहना है कि उसने अपने बाबा को दादी को मारते हुए देखा है. जब उसके बाबा ने दादी को मारा तो वह भी चिल्लाया. जिस पर आरोपी ने उसका भी गला दबाया.
जिसके बाद वह बेहोश हो गया. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच करने के साथ ही आरेापी पति की तलाश की जा रही है.

