ABC News: कानपुर में एक बार फिर किशोर के साथ अमानवीय घटना का मामला सामने आया है. पनकी थानाक्षेत्र में एक किशोर को अगवा कर पहले तो उसके साथ जमकर मारपीट की गई. आरोप है कि इस दौरान दबंगों ने किशोर को निर्वस्त्र कर उसे थूंक चटवाया और उसका वीडियो भी बनाया. युवक की शिकायत पर पनकी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

पीड़ित किशोर का कहना है कि उसके मिलने वाले एक शख्स ने यहीं पर रहने वाले शोभित पाल को कुछ रूपए दिए थे. इस पर शख्स के कहने पर उसने शोभित पाल से उधार के रूपए देने को कहा था. इसी बात पर वह नाराज हो गए और दबंगों ने उसे अगवा कर लिया. इसके बाद उसे सुनसान जंगल मे गए और निर्वस्त्र कर वीडियो बनाते हुए उससे थूक भी चटवाई. पनकी पुलिस ने पीड़ित किशोर के परिजनों की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पनकी पुलिस ने शोभित के अलावा सूरज, सोमू और एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. किसी तरह दबंगों के चंगुल से छूटे किशोर ने पहले परिजनों को आपबीती बताई फिर एफआईआर दर्ज करायी, पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है.

