ABC News: कानपुर के भैरोंघाट से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने इंसान और जानवरों के बीच रिश्तों की संवेदनशीलता को एक बार फिर उजागर कर दिया. दरअसल, भैरोघाट स्थित श्मशान घाट में सोमवार को अपने पिटबुल डॉग के शव के साथ अशोकनगर निवासी युवराज सिंह पहुंचे.
डॉग के शव के साथ जब उसके मालिक यहां पर पहुंचे तो हर कोई अचरज में पड़ गया. उन्होंने बताया कि पिटबुल नस्ल का यह डॉग उनके साथ पिछले दस वर्षों से है. सोमवार को बीमारी के बाद उसकी मौत हो गई, तो पूरे घर में उदासी छा गई. इसके बाद घर के सदस्य की तरह पिटबुल डॉग को कफन ओढ़ाकर वह भैरोघाट लाए और यहां पर अंतिम संस्कार से पहले सारे क्रिया कर्म भी उन्होंने किए.
युवराज के साथ आए लोगों ने बताया कि यह डॉग बिल्कुल घर के सदस्य की तरह था, उसकी मौत से घर के सभी लोग परेशान है.

