ABC News: नवंबर के महीने में ही कानपुर में न्यूनतम पारा रिकॉर्ड कायम करने में लगा है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार,, शुक्रवार की रात न्यूनतम पारा और ज्यादा गिरकर 7.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. इसकी वजह से शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात के रूप में रिकॉर्ड की गई.
मौसम विशेषज्ञ भी नवंबर के महीने में रात का पारा इतना नीचे जाने पर आश्चर्य जता रहे हैं. उनका कहना है कि कानपुर में करीब 50 साल का रिकॉर्ड टूटा है जब रात का पारा इतने न्यूनतम स्तर तक पहुंच गया हो. आने वाले दिनों में और ज्यादा पारा गिरने का अनुमान जाहिर किया गया. वहीं, सुबह के समय भी धुंध का गहरा प्रभाव देखा गया. वातावरण में नमी का प्रतिशत ज्यादा होने की वजह प्रदूषण की चादर ज्यादा गहराई, जिसकी वजह से आसमान में धुंध का ज्यादा असर देखा गया. मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि आसमान साफ रहने से रात में ओस गिरती है, जिसकी वजह से प्रदूषण, धूल के कण उपर नहीं जा पाते, जिसकी वजह से धुंध का असर दिख रहा है.

