ABC News: कानपुर में हत्या, लूट, डकैती, मारपीट, रंगदारी समेत 44 मामलों के आरोपी हिस्ट्रीशीटर शाहिद पिच्चा को पुलिस ने हथकड़ी पहनाककर उन क्षेत्रों में घुमाया. जहां पर वह अपनी दहशत बनाए हुए था. इसका एक वीडियो भी रविवार को सामने आया.
गौरतलब हो कि चमनगंज पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था. मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी थी, जिसे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उर्सला अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस उसे उन क्षेत्रों में लेकर पहुंची. जहां पर 25 हजार के इनामी अपराधी ने अपनी दहशत कायम कर रखी थी. इस दौरान उसे पैदल ही पूरे क्षेत्र में घुमाया गया,, जिससे लोगों के बीच उसकी दहशत खत्म हो सके.

