ABC News: साउथ सिटी में पुलिस ने गैंगस्टर अजय ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार दोपहर जब नौबस्ता के नर्सिंग होम में भर्ती अजय ठाकुर को वहां से छुट्टी मिली तो पुलिस पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि जूही कलां डब्ल्यू ब्लाक में रविवार रात मारपीट के दौरान हवाई फायरिंग भी किए जाने के बाद भीड़ ने गैंगस्टर अजय ठाकुर को बुरी तरह से पीटा था.
#कानपुर ➡️ कानपुर: गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार ➡️ बर्रा पुलिस ने NBW मामले में की गिरफ्तारी ➡️ घायल गैंगस्टर को निजी अस्पताल से पकड़ा ➡️ हनुमंत विहार के नौबस्ता चौराहे से गिरफ्तारी ➡️ पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी गिरफ्तार #kanpur #BreakingNews #upnews @kanpurnagarpol @Uppolice #abcnewsmedia
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) October 27, 2026
लहूलुहान हालत में पुलिस ने उसे भर्ती कराया था. बताया जा रहा है कि बर्रा पुलिस ने एनबीडब्ल्यू मामले में उसे गिरफ्तार किया है. हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि वारदात वाली रात गैंगस्टर अजय ठाकुर जिस काली कार से पहुंचा था, वह किसकी थी,,, किस विधायक का उसे संरक्षण प्राप्त है. जिसकी वजह से वह कार में विधायक का स्टीकर लगाकर घूमता था. गौरतलब हो कि अजय ठाकुर के खिलाफ बर्रा, नौबस्ता, कोतवाली, रावतपुर समेत थानों में दुष्कर्म, छेड़छाड़, हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगने, गुंडा, गैंग्सटर समेत करीब 34 मुकदमे दर्ज हैं. बर्रा थाना पुलिस उसके खिलाफ तीन बार गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर चुकी है. बर्रा थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली है.

