ABC News: पनकी के गंगागंज में सीवर समस्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने केडीए में हल्ला बोला. केडीए के अंदर स्थानीय महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की. लगातार हंगामा होता देखकर केडीए उपाध्यक्ष को खुद मौके पर आना पड़ा और सभी को समस्या के समाधान का उन्होंने आश्वासन दिया.
#कानपुर
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) December 2, 2024
सीवर समस्या को लेकर पनकी वासियों में आक्रोश
KDA VC कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे लोग
पार्षद के साथ पहुंचे क्षेत्रीय लोगों ने जमकर की नारेबाजी
नगर निगम को सीवर व्यवस्था नहीं की गई हस्तांतरित
कई सालों से सीवर की समस्या से जूझ रहे लोग@kanpurnagarpol @nagarnigamknp#Kanpur pic.twitter.com/D5gcQbsqnz
केडीए में हंगामा और नारेबाजी करते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि गंगागंज के अलावा डूडा कॉलोनी में सीवर समस्या कई वर्षों से बनी हुई है. आरोप है कि यहां पर पड़ी सीवर लाइनें अभी तक नगर निगम को हस्तानांतरित नहीं की गई हैं, जिसकी वजह से नारकीय स्थितियां बनी रहती हैं. केडीए में प्रदर्शन के दौरान लोगों की सुरक्षाकर्मियों से तीखी नोंकझोंक भी हुई. लोगों का आरोप था कि केडीए में दो-तीन बार आकर समस्या समाधान के लिए प्रार्थना पत्र दिया. लेकिन उन लोगों को बार बार आश्वासन ही मिला. यही वजह रही कि इस बार और ज्यादा संख्या में स्थानीय महिला और पुरूष यहां पर पहुंचे. केडीए उपाध्यक्ष ने जल्द से जल्द सारी समस्याओं के निस्तारण की बात कही है.

