ABC News: कानपुर के सीएमओ रहे डॉ. हरीदत्त नेमी के निलंबन के बाद नए सीएमओ डॉ. उदयनाथ ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया. बताया जा रहा है कि नए सीएमओ डॉ. उदयभान सुबह सबसे पहले अपने रामादेवी स्थित दफ्तर पहुंचे.

यहां पर स्टाफ से मुलाकात करने के बाद दोपहर में वह सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात की. यहां पर जिलाधिकारी ने भी सीएमओ का स्वागत किया. जिलाधिकारी ने मुलाकात के दौरान नए सीएमओ से कहा कि पिछला क्या हुआ, क्या नहीं उससे मुझे कोई मतलब नहीं हैं. अब आप एक अच्छे अधिकारी है और विभाग की सभी चीजों से परिचित है. इसलिए अब जो भी खामियों हो उसे दूर करिए और जनता की समस्याओं को हल करें. इस पर सीएमओ ने हंसते हुए आश्वासन दिया कि सरकार की हर योजना का लाभ जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा. हर काम अच्छे तरीके से होगा.
