ABC News: कानपुर में एसआईआर की चल रही प्रक्रिया को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेयी ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि भाजपा इसके माध्यम से हर बूथ पर पीडीए के लोगों के वोट काटने में लगी है. इसको लेकर उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें फॉर्म सात के कई बंडल दिखाई दे रहे हैं.
सपा विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता पीडीए वोटर्स के नाम कटवाने के लिए उनके नाम से खुद फॉर्म भरकर नाम कटवाने का काम कर रहे हैं. सपा विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष एक साथ इतनी भारी संख्या में फॉर्म सात देकर पीडीए के वोट काटने में लगे हैं. इसके अलावा उन्होंने बीएलओ को धमकाए जाने का भी आरोप लगाया. सपा विधायक ने कुछ बूथों का उल्लेख कर कहा कि भाजपा के लोग इन बंडलों को फेंंककर भागे हैं, इसको लेकर उन्होंने सख्त एक्शन की मांग की है.

