ABC News: ई-रजिस्ट्रेशन के विरोध में अधिवक्ताओं का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है. सोमवार को बार और लॉयर्स एसोसिएशन ने ई-रजिस्ट्रेशन के विरोध में रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर धरना दिया.

अधिवक्ताओं के आंदोलन की वजह से रजिस्ट्री कार्यालय में सोमवार को निबंधन का कार्य भी प्रभावित रहा. रजिस्ट्री कार्यालय में धरने पर बैठे अधिवक्ताओं ने कहा कि ई-रजिस्ट्रेशन योजना का सीधा असर वकीलों पर पड़ेगा. बार और लॉयर्स पदाधिकारियों ने कहा कि ई-रजिस्ट्रेशन व्यवस्था से आम जनता और वकीलों दोनों को व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने सरकार से इस योजना पर पुनर्विचार करने और अधिवक्ताओं से संवाद कर उचित समाधान निकालने की मांग की. कहा गया कि अगर सरकार नहीं सुनती है तो हर उस स्तर तक वह लोग आंदोलन करेंगे, जहां तक जरूरी होगा, यहां पर बार अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी, महामंत्री विनय कुमार मिश्रा, लॉयर्स एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश वर्मा, महामंत्री राजीव यादव आदि मौजूद रहे.

